-
सोम, 27 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Special Coverage »
- Mohamed Muizzu Understood The Importance Of India Finally Maldives Is Back On The Right Track
मोहम्मद मुइज्जू को समझ में आया भारत का महत्व, आखिर सही रास्ते पर लौटा मालदीव
- Written By: मृणाल पाठक
इंडिया आउट अभियान चलाकर सत्ता में आए मालदीव के चीन समर्थक राष्ट्रपति को देर से ही सही, समझ में आ गया कि भारत से अच्छे संबंध रखने में ही उनके देश की भलाई है। मालदीव का प्रेसीडेंट बनने के बाद वह चीन की यात्रा पर गए थे और उसके साथ रक्षा समझौता किया था। उन्होंने भारत पर यह दबाव भी डाला था कि वह मालदीव में तैनात अपने छोटे सैनिक समूह को वापस बुला ले।

मोहम्मद मुइज़्ज़ू और नरेंद्र मोदी (डिजाइन फोटो)
इंडिया आउट अभियान चलाकर सत्ता में आए मालदीव के चीन समर्थक राष्ट्रपति को देर से ही सही, समझ में आ गया कि भारत से अच्छे संबंध रखने में ही उनके देश की भलाई है। मालदीव का प्रेसीडेंट बनने के बाद वह चीन की यात्रा पर गए थे और उसके साथ रक्षा समझौता किया था। उन्होंने भारत पर यह दबाव भी डाला था कि वह मालदीव में तैनात अपने छोटे सैनिक समूह को वापस बुला ले।
भारत ने इसे मान लिया और वहां असैनिक स्टाफ भेज दिया था। भारत ने अपने नागरिकों को पर्यटन के लिए मालदीव की बजाय लक्षद्वीप का विकल्प दिया था। इससे मालदीव का टूरिज्म एकदम कम हो गया। अंतत: मालदीव के ध्यान में आ गया कि हिंद महासागर में भारत ही उसका सबसे बड़ा पड़ोसी है और संकट की घड़ी में वही काम आ सकता है, न कि उतनी दूर स्थित चीन!
भारत हमेशा मालदीव को सहयोग देता रहा है। जब 1988 में वहां तख्ता पलट हुआ था या जब 2014 में वहां पीने के पानी का संकट उत्पन्न हुआ था, तब भारत ही संकटमोचक साबित हुआ। मुइज्जू के चुने जाने के बाद भी भारत ने मालदीव की यह मांग स्वीकार कर ली थी कि 50 मिलियन डॉलर के ट्रेजरी बिल का भुगतान 1 वर्ष के लिए टाल दिया जाए।
सम्बंधित ख़बरें
High Power Task Force: आधार-UPI के शिल्पकार नंदन नीलेकणि पर PM मोदी ने जताया भरोसा, जानें क्यों बने पहली पसंद
एग्जाम रिफॉर्म पर बनाई हाई पावर्ड कमेटी…पेपर लीक पर PM मोदी ने पोस्ट की एक और रील, देखें VIDEO
मन की बात में PM मोदी ने किया MP का जिक्र, सीधी के 1500 तालाब और नरसिंहपुर के अमृत सरोवरों की सराहना की
Mann Ki Baat: बिजनौर की हर्बल टी से कश्मीर की वगू चटाई तक… पढ़िए ‘मन की बात’ की 10 बड़ी बातें
यह भी पढ़ें- विकास में तेजी लानी होगी, नक्सलवाद नियंत्रण की दिशा में कदम
इस समय भी मुइज्जू की प्रधानमंत्री मोदी से चर्चा के बाद दोनों देशों के बीच 400 मिलियन डॉलर और 3,000 करोड़ रुपए मुद्रा की अदलाबदली पर समझौता हुआ। मालदीव की अर्थव्यवस्था की मदद के लिए मुइज्जू ने भारतीय पर्यटकों को मालदीव आते रहने के लिए कहा। इससे दोनों देशों के रिश्तों में संतुलन आएगा।
दोनों देश आर्थिक व समुद्री सुरक्षा के क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने पर सहमत हुए हैं। मुइज्जू ने कहा कि सामाजिक आर्थिक क्षेत्र तथा बुनियादी ढांचे के विकास में भारत मालदीव का प्रमुख सहयोगी है। प्रधानमंत्री मोदी और मालदीव के राष्ट्रपति की मुलाकात की राह तब बनी जब मुइज्जू ने भारत की आलोचना करनेवाले अपने 3 मंत्रियों को बर्खास्त कर दिया था।
लेख- चंद्रमोहन द्विवेदी द्वारा
Mohamed muizzu understood the importance of india finally maldives is back on the right track
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal: कर्क को मिलेगा शुभ समाचार, मकर का लौटेगा रुका हुया धन, जानें सभी 12 राशियों का भविष्यफल
Jul 27, 2026 | 12:05 AMपटना पहुंचते ही भड़के तेजस्वी यादव; सरकार को दी खुली चेतावनी, कहा- अगर कल तक रिहा नहीं किया तो…देखें VIDEO
Jul 26, 2026 | 11:14 PMखाली पेट, ट्रकों से पहुंचती थीं ट्रेनिंग…आज हैं भारत की गोल्डन क्वीन! मीराबाई चानू की प्रेरणादायक कहानी
Jul 26, 2026 | 11:13 PMइंडियन आइडल 16 का खिताब ज्योतिर्मयी नायक के नाम, कैंसर मरीजों को म्यूजिक थेरेपी देने वाली सिंगर ने रचा इतिहास
Jul 26, 2026 | 11:06 PM‘गुरुग्राम के ट्रैफिक से कनाडा की सुकून भरी ड्राइव तक’, भारतीय युवक ने बताया विदेश में रहने का सबसे बड़ा फर्क
Jul 26, 2026 | 11:05 PMउद्घाटन के महज 12 दिन बाद ही धंस गया UP का लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे, सपा नेता ने उठाए सवाल, देखें VIDEO
Jul 26, 2026 | 10:57 PMNashik News: कावनई में गंगा-गोदावरी पूजन, सिंहस्थ से पहले कपिलधारा के विकास को गति
Jul 26, 2026 | 10:56 PMवीडियो गैलरी

CM Yogi Agra Visit: मंच से भाषण दे रहे थे CM योगी, पास बैठे BJP विधायक भर रहे थे खर्राटे, VIDEO वायरल
Jul 26, 2026 | 09:47 PM
जौहर यूनिवर्सिटी के समर्थन में सड़कों पर उतरे सपाई, अलीगढ़ में डीएम ऑफिस में जड़ा ताला; VIDEO वायरल
Jul 26, 2026 | 09:31 PM
तेज प्रताप यादव गिरफ्तार; वकील ने खोले बड़े राज, राजनीतिक जीवन में पहली बार जाना पड़ा जेल, देखें VIDEO
Jul 26, 2026 | 09:04 PM
चुप नहीं बैठी महिला; बीएमटीसी बस में छेड़छाड़ करने वाले को ड्राइवर ने सिखाया सबक, देखें VIDEO
Jul 26, 2026 | 08:45 PM
अब बात होगी तो सिर्फ PoK पर…, कारगिल वॉर मेमोरियल से राजनाथ सिंह की पाकिस्तान को सख्त चेतावनी; देखें Video
Jul 26, 2026 | 02:41 PM
भोपाल के हथाईखेड़ा डैम में नियमों की उड़ रही धज्जियां, प्रशासन ने जांच का दिया भरोसा-VIDEO
Jul 26, 2026 | 01:43 PM














