-
बुध, 15 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Special Coverage »
- Maldives Lakshadweep Controversy
भय बिन होय न प्रीत, मुइज्जू हुए भारत से भयभीत
- Written By: चंद्रमोहन द्विवेदी

पड़ोसी ने हमसे कहा, ‘‘निशानेबाज, रामायण की कितनी ही बातें आज के युग में भी लागू होती है. आपने संदरकांड में पढ़ा होगा- विनय न मानत जलधि जड़, गए तीन दिन बीत, बोले राम सकोप तव, भय बिन होय न प्रीत! इसमें मोटे तौर पर यही संकेत मिलता है कि किसी जड़बुद्धि को प्रेम सत्यता या विनय के साथ की गई बात समझ में न आए तो उसे धमकाना भी पड़ता है. भय दिखाए बगैर प्रेम नहीं हो सकता. मालदीव के साथ यही हुआ. उसके मंत्रियों ने प्रधानमंत्री मोदी की लक्षद्वीप यात्रा और वहां गोताखोर की पोशाक पहनकर स्नार्केलिंग (डुबकी लगाने) पर उपहास व अपमानजनक टिप्पणी की जिसको भारत ने बर्दाश्त नहीं किया. मालदीव के राजदूत को विदेश मंत्रालय में बुलाकर फटकारा गया. लोगों ने बड़ी तादाद में मालदीव जानेवाली फ्लाइट से यात्राएं रद्द कर दी. मालदीव के गुस्ताख मंत्रियों को पद से हटा दिया गया. पूर्व राष्ट्रपति नाशिक ने भी वर्तमान चीन समर्थक राष्ट्रपति मुइज्जू को खरी-खरी सुना दी. इससे मुइज्जू घबरा गए. उनके तेवर ढीले पड़ गए. उनकी समझ में आ गया कि भारत से पंगा लेना बहुत महंगा पड़ेगा. भात जरूरी चीजों की सप्लाई और पर्यटन रोक देगा. भारत के बायकॉट से मुइज्जू भयभीत हो गए.’’
हमने कहा, ‘‘मुइज्जू पर यह कहावत लागू होती है- ये मुंह और मसूर की दाल! वो अपना सा मुंह लेकर रह गए. मुंह छुपाने की नौबत आ गई. वो समझ गए कि छटाक भर के मालदीव को सुपर हैवीवेट भारत से बदतमीजी बहुत महंगी पड़ेगी. मुइज्जू के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने पर उनके देश का विपक्ष अड़ गया.’’
सम्बंधित ख़बरें
IPL के बीच मालदीव पहुंचे RCB के सभी प्लेयर, गुजरात से हार के बाद वैकेशन पर निकली टीम- देखें VIDEO
ईरान के बाद इस छोटे से मुस्लिम देश ने US को दिखाई आंख, ट्रंप के विशेष दूत को घर बुलाकर मिलने से किया इनकार
मालदीव के समुद्र में रेमंड मुखिया गौतम सिंघानिया की स्पीडबोट पलटी, हादसे के बाद मुंबई एयरलिफ्ट
अल-अक्सा मस्जिद की पाबंदी पर मालदीव का कड़ा रुख… इजराइल की निंदा और शांति की वैश्विक अपील की
पड़ोसी ने कहा, ‘‘निशानेबाज, अब तो मुइज्जू को समझ में आ गया कि मालदीव के बेवकूफ मंत्रियों ने मोदी पर टिप्पणी कर छोटा मुंह बड़ी बात कह डाली. अब डैमेज कंट्रोल के लिए मुइज्जू भारत आना चाहते हैं. मालदीव ने इस महीने के अंत में मुइज्जू की भारत यात्रा का प्रस्ताव रखा है. लगता है कि वो दिल्ली आकर मोदी से माफी मांगेंगे और गिड़गिड़ाएंगे कि उनके देश के प्रति सख्त रुख न अपनाया जाए और बहिष्कार न किया जाए. मालदीव की नादानी को माफ कर दिया जाए.’’
हमने कहा, ‘‘सुबह का भूला शाम को घर लौट आए तो भूला नहीं कहलाता. चीन से चिपककर मुइज्जू अपने दश का वैसा ही नुकसान करेंगे जैसा पाकिस्तान और श्रीलंका ने किया है. भारत के साथ अच्छे और भलमनसाहत वाले संबंध रखने में ही मालदीव की भलाई है.’’
Maldives lakshadweep controversy
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
‘बॉलीवुड में मेरा कोई दोस्त नहीं’, शहनाज गिल का छलका दर्द, इंडस्ट्री को लेकर कही दिल की बात
Jul 15, 2026 | 04:52 PMटीईटी पेपर लीक मामले में अब तक 12 गिरफ्तार, ACP विजय मराठे ने खोला मोडस ऑपरेंडी का राज
Jul 15, 2026 | 04:49 PMमंडला: कानून की उड़ीं धज्जियां, सिर फूटा तो आरोपी को कपड़े से बांधकर पूरे शहर में सरेराह घुमाया- देखें VIDEO
Jul 15, 2026 | 04:47 PMनागपुर मनपा अब होगी और हाई-टेक: अदालती मामलों की निगरानी के लिए जल्द लागू होगा e-CMS सिस्टम, HC में दी जानकारी
Jul 15, 2026 | 04:47 PM100 साल में तीसरा सबसे सूखा जून: 75% जिलों में कम बारिश, महाराष्ट्र में खरीफ फसलें प्रभावित; पुणे में जल संकट
Jul 15, 2026 | 04:42 PMशिशुकुंज स्कूल की बड़ी लापरवाही उजागर: पानी में मिला बैक्टीरिया, बच्चो के बीमार होने के मामले में प्रशासन सख्त
Jul 15, 2026 | 04:38 PMशरद पवार कभी इधर जाते हैं, कभी उधर, परिसीमन बिल पर सुप्रिया सुले के बयान से भड़की कांग्रेस
Jul 15, 2026 | 04:35 PMवीडियो गैलरी

बांकीपुर की जनता के बीच पहुंचे नितिन नबीन, BJP उम्मीदवार के समर्थन में किया चुनाव प्रचार- VIDEO
Jul 15, 2026 | 02:33 PM
कोलकाता एयरपोर्ट की 136 साल पुरानी मस्जिद पर विवाद, सुरक्षा बनाम आस्था की बहस तेज-VIDEO
Jul 15, 2026 | 02:28 PM
‘हाफ एनकाउंटर’ पर भड़के पप्पू यादव, बोले- कानून से नहीं चलेगा बिहार- VIDEO
Jul 15, 2026 | 02:09 PM
टीकमगढ़ में राशन की बोरी से निकला जानवर का सिर और हड्डियां, मचा हड़कंप- VIDEO
Jul 15, 2026 | 01:44 PM
नागपुर के सरकारी पार्क में लहलहा रही थी गांजे की फसल, BJP नेता के वीडियो शेयर करने पर मचा हड़कंप; VIDEO वायरल
Jul 14, 2026 | 11:09 PM
अयोध्या के बाद अंबाजी मंदिर में दान की चोरी, CCTV ने खोली पोल; प्रशासन ने उठाया ऐतिहासिक कदम, देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 10:53 PM














