- Hindi News »
- Special Coverage »
- Maharashtra Politics Mahabharat Analogy Fadnavis Ajit Pawar Alliance
निशानेबाज: महाभारत में सिद्धांतों पर समझौता, आज भी राजनीति में यह होता
Mahabharata Analogy Politics: महाराष्ट्र की राजनीति में महाभारत की तुलना पर सीएम फडणवीस के बयान ने नई बहस छेड़ दी है। सत्ता, सिद्धांत और दलबदल पर जानिए पूरा विश्लेषण।
- Written By: दीपिका पाल

महाभारत में सिद्धांतों पर समझौता (सौ. डिजाइन फोटो)
नवभारत डिजिटल डेस्क: पड़ोसी ने हमसे कहा, ‘निशानेबाज, हमारे नेता अपनी संस्कृति से जुड़े हुए हैं.महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने अजीत पवार के नेतृत्व में राकांपा के साथ गठबंधन पर उठ रहे सवालों का जवाब देते हुए कहा कि अपनी नीतियों को लागू करने के लिए सत्ता जरूरी है।महाभारत के युध्द में भी सिध्दांतों पर समझौते हुए थे।फडणवीस के इस कथन पर आपकी क्या राय है.’ हमने कहा, ‘महाराष्ट्र यदि महाभारत का अनुकरण करता है तो इसमें क्या गलत है? रामायण में नैतिकता थी तो महाभारत में छल-कपट प्रतिघात, क्रूरता और कुटिलता।
आप चाहें तो महाभारत जैसे कौरव-पांडव, शकुनि मामा व धृतराष्ट्र को महाराष्ट्र में भी खोज लीजिए।भगवान कृष्ण ने 100 शक्तिशाली कौरवों और उनकी बहुत बड़ी सेना के मुकाबले पांडवों को जिताया था।भीष्म, द्रोण और कर्ण जैसे महारथी कृष्ण की कूटनीति के सामने फेल हो गए थे।द्रोणाचार्य को उनके पुत्र अश्वत्थामा की मृत्यु का झूठा समाचार देकर युध्द का मैदान छोड़ने के लिए बाध्य किया गया था।यह उस जमाने की डिसइन्फार्मेशन तकनीक थी भीष्म के सामने शिखंडी को खड़ा कर अर्जुन ने बाणों से उनका संपूर्ण शरीर छलनी कर दिया था।कर्ण के रथ का पहिया कीचड़ में फंस गया था।
वह रथ को दलदल से बाहर निकालने के लिए उतरा तो कृष्ण ने अर्जुन को आदेश दिया कि यही मौका है, अभी इसे मार दे।यदि वह रथ में सवार हो गया तो उसे मारना असंभव हो जाएगा।निहत्थे कर्ण को अर्जुन ने अपने तीखे बाणों से वहीं मार डाला।कौरवों ने भी 16 साल के वीर अभिमन्यु को चक्रव्यूह में घेरकर मार डाला।7 महारथियों ने उसे घेरकर मारने में क्रूरता की पराकाष्ठा की.’
सम्बंधित ख़बरें
फडणवीस का मास्टरस्ट्रोक: 1 घंटे में 44000 करोड़ के 8 समझौते, महाराष्ट्र में खुलेंगे 7000 नौकरियों के द्वार
नवी मुंबई: एग्री-कोली समुदाय की प्रतिमा के साथ छेड़छाड़, वीडियो बनाने वाले 2 नाबालिग गिरफ्तार; इलाके में तनाव
‘350 विधायक सुरक्षित नहीं, तो जनता का क्या?’ विधान भवन बम धमकी पर अनिल परब का सरकार से तीखा सवाल
भांडेगांव टोल नाके पर तोड़फोड़ के साथ प्रदर्शन, टोल बंद करने की मांग तेज
ये भी पढ़ें- ‘नवभारत विशेष’ की अन्य रोचक ख़बरों और लेखों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
पड़ोसी ने कहा, ‘निशानेबाज महाभारत काल में भी दलबदल हुआ था।कौरवों का एक भाई युयुत्सू पांडवों के पक्ष में आ गया था।नकुल व सहदेव का मामा मद्रराज शल्य भी कौरवों की ओर से लड़ा था।निशस्त्र भगवान कृष्ण पांडवों के साथ थे जबकि उन्होंने अपनी नारायणी सेना दुर्योधन को दे दी थी।पहले महाभारत सिर्फ कुरुक्षेत्र में हुआ था लेकिन अब हर चुनाव में महाभारत होता है।यह जनता पर निर्भर है कि उसके पात्रों को पहचान ले।तब शकुनि के पासे थे, अब लुभावनी खैरात की पौ-बारह है।’
लेख-चंद्रमोहन द्विवेदी के द्वारा
Maharashtra politics mahabharat analogy fadnavis ajit pawar alliance
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
उपेंद्र कुशवाहा या शिवेश राम…बिहार में कौन होगा NDA का 5वां उम्मीदवार, RS चुनाव में कौन फंसेगा बीच मंझधार?
Mar 12, 2026 | 06:04 PMफडणवीस का मास्टरस्ट्रोक: 1 घंटे में 44000 करोड़ के 8 समझौते, महाराष्ट्र में खुलेंगे 7000 नौकरियों के द्वार
Mar 12, 2026 | 06:03 PMटीम इंडिया में जल्द होगा वैभव सूर्यवंशी का डेब्यू? इस साल कई खिलाड़ियों को मौका देने की तैयारी में BCCI
Mar 12, 2026 | 06:00 PMनवी मुंबई: एग्री-कोली समुदाय की प्रतिमा के साथ छेड़छाड़, वीडियो बनाने वाले 2 नाबालिग गिरफ्तार; इलाके में तनाव
Mar 12, 2026 | 05:51 PMराम और रावण दोनों थे शिव भक्त, फिर भी एक बने मर्यादा पुरुषोत्तम और दूसरा बना अहंकार का प्रतीक, जानिए असली अंतर
Mar 12, 2026 | 05:50 PMIran-Israel वॉर का बॉलीवुड में असर, Deepika Padukone को नहीं मिली फ्लाइट, हाथ से गया बड़ा फैशन इवेंट
Mar 12, 2026 | 05:48 PM‘350 विधायक सुरक्षित नहीं, तो जनता का क्या?’ विधान भवन बम धमकी पर अनिल परब का सरकार से तीखा सवाल
Mar 12, 2026 | 05:45 PMवीडियो गैलरी

Video: सब्जीवाले का गटर के पानी से प्याज धोते वीडियो वायरल, देखिए आपकी सेहत से खिलवाड़ का पूरा सच
Mar 12, 2026 | 02:08 PM
संसद में गरजे संजय सिंह, बजट-बेरोजगारी और गैस संकट पर मोदी सरकार को घेरा, जानिए क्या कहा
Mar 12, 2026 | 01:58 PM
‘विपक्ष आह भी भरे तो बदनाम…वो कत्ल भी करें तो चर्चा नहीं’, संसद में TMC सांसद का BJP पर तीखा वार- VIDEO
Mar 11, 2026 | 10:09 PM
‘भारत हमारे कहने पर चलता है’, व्हाइट हाउस प्रेस सचिव के दावे से मचा बवाल; विपक्ष ने पीएम मोदी को घेरा- VIDEO
Mar 11, 2026 | 10:02 PM
मैदान पर छक्कों की बारिश, ट्रेन में चादर ओढ़कर सफर; फ्लाइट न मिलने पर ‘गुपचुप’ मुंबई पहुंचे शिवम दुबे- VIDEO
Mar 11, 2026 | 09:56 PM
छतरपुर में प्रशासन का बड़ा एक्शन! रिटायर्ड शिक्षक के घर से मिले 25 गैस सिलेंडर, कालाबाजारी का खुलासा- VIDEO
Mar 11, 2026 | 09:48 PM











