Iran-Israel वॉर का बॉलीवुड में असर, Deepika Padukone को नहीं मिली फ्लाइट, हाथ से गया बड़ा फैशन इवेंट

Deepika Padukone Flights Cancelled: बॉलीवुड स्टार दीपिका पादुकोण को पेरिस फैशन वीक में शामिल होना था, लेकिन ईरान-इजराइल तनाव के कारण फ्लाइट न मिलने से वह इवेंट में नहीं पहुंच पाईं।
Deepika Padukone Flights Cancelled
दीपिका पादुकोण (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Deepika Padukone Paris Fashion Week: बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री दीपिका पादुकोण सिर्फ फिल्मों में ही नहीं बल्कि फैशन की दुनिया में भी बड़ा नाम मानी जाती हैं। अंतरराष्ट्रीय मंचों पर उनकी मौजूदगी हमेशा सुर्खियां बटोरती है। हालांकि इस बार वह एक बड़े फैशन इवेंट में हिस्सा नहीं ले सकीं, जिसकी वजह इजरायल और ईरान वॉर में बढ़ता तनाव बताया जा रहा है।

दरअसल, अभिनेत्री को इस साल के प्रतिष्ठित पेरिस फैशन वीक में शामिल होना था। यह फैशन इवेंट 2 से 10 मार्च के बीच आयोजित किया गया, जिसमें दुनिया भर के बड़े फैशन डिजाइनर्स और सेलेब्रिटीज ने हिस्सा लिया। रिपोर्ट्स के मुताबिक दीपिका को इस इवेंट के आखिरी दिन रैंप वॉक करना था।

पेरिस फैशन वीक में नहीं पहुंच पाई दीपिका पादुकोण

बताया जा रहा है कि दीपिका पादुकोण ने इस खास मौके के लिए पूरी तैयारी भी कर ली थी। उन्होंने रैंप वॉक के लिए अपना आउटफिट भी फाइनल कर लिया था और इस अंतरराष्ट्रीय मंच पर अपनी मौजूदगी को लेकर काफी उत्साहित थीं। वह एक बड़े लग्जरी ब्रांड की ब्रांड एंबेसडर के तौर पर इस इवेंट में शामिल होने वाली थीं।

हालांकि, उसी दौरान इजरायल और ईरान वॉर में बढ़ते तनाव और उड़ानों पर पड़े असर के कारण उनकी यात्रा प्रभावित हो गई। खबरों के अनुसार, अभिनेत्री को समय पर फ्लाइट नहीं मिल सकी, जिसकी वजह से वह पेरिस नहीं पहुंच पाईं और इस प्रतिष्ठित फैशन शो में शामिल होने से चूक गईं।

माना जा रहा है कि इस इवेंट में शामिल न हो पाने से दीपिका को आर्थिक नुकसान भी हो सकता है। दरअसल, बड़े फैशन शो में हिस्सा लेने के लिए सेलिब्रिटीज को आयोजकों की ओर से मोटी फीस दी जाती है। ऐसे में इस मौके का मिस होना अभिनेत्री के लिए पेशेवर तौर पर भी एक बड़ा झटका माना जा रहा है।

एक्ट्रेस जल्द इस फिल्म में आएंगी नजर

फिलहाल दीपिका पादुकोण के फैंस उनकी अगली फिल्मों का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। आने वाले समय में वह सुपरस्टार शाहरुख खान की फिल्म किंग में नजर आ सकती हैं। इसके अलावा वह साउथ स्टार अल्लू अर्जुन के साथ उनकी आगामी फिल्म AA22xA6 में भी दिखाई देने वाली हैं।

फिल्मों के साथ-साथ दीपिका की ग्लोबल फैशन इवेंट्स में मौजूदगी भी हमेशा चर्चा का विषय रहती है। ऐसे में फैंस को उम्मीद है कि वह जल्द ही किसी बड़े अंतरराष्ट्रीय मंच पर फिर से अपनी स्टाइल और ग्लैमर से सबका ध्यान आकर्षित करती नजर आएंगी।