Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

संपादकीय: अब महापौर पद के लिए कश्मकश जारी

Maharashtra Mayor Race: महापालिका चुनाव के बाद कई शहरों में महापौर पद को लेकर जोड़-तोड़ तेज है। आरक्षण लॉटरी और गठबंधन सौदे सत्ता की दिशा तय करेंगे।

  • Written By: अंकिता पटेल
Updated On: Jan 21, 2026 | 08:35 AM

प्रतीकात्मक तस्वीर ( सोर्स: सोशल मीडिया )

Follow Us
Close
Follow Us:

नवभारत डिजिटल डेस्क: हापालिका चुनाव के बाद अब सत्ता के लिए होड़ लगी है। जिन महापालिकाओं में एक ही पार्टी ने बहुमत पा लिया है वहां विवाद नहीं है परंतु जहां 2 या उससे अधिक पार्टियों की युति या आघाड़ी ने बहुमत हासिल किया है वहां संभ्रम की स्थिति बनी हुई है। जहां किसी भी गठबंधन को बहुमत नहीं मिल पाया वहां भी ऐसी ही हालत है।

मुंबई में बीजेपी-शिंदे गुट की युति ने बहुमत का आंकड़ा हासिल कर लिया। शिंदे सेना की तुलना में बीजेपी के 3 गुने नगरसेवक चुने गए परंतु अभी तक स्पष्ट नहीं कि महापौर किसका बनेगा। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस अभी दावोस के दौरे पर हैं। उनके वापस आने के बाद ही महापौर चुनाव प्रक्रिया को गति मिलेगी। हैरत की बात है कि उद्धव ठाकरे ने कहा कि ईश्वर की इच्छा होगी तो शिवसेना का ही मेयर बनेगा।

यदि 22 जनवरी को महापौर आरक्षण की लॉटरी में मुंबई का महापौर अनुसूचित जमाति के लिए रिजर्व हो गया तो महायुति के लिए समस्या हो जाएगी क्योंकि इस वर्ग का कोई भी उम्मीदवार बीजेपी या शिंदे सेना में विजयी नहीं हुआ है। इस वर्ग के प्रत्याशी उद्धव ठाकरे की शिवसेना में जीते हैं। शायद इसीलिए उद्धव ने इसे ईश्वर की इच्छा कहा है। यदि आरक्षण लॉटरी अन्य वर्ग की निकली तो महापौर महायुति का ही होगा।

सम्बंधित ख़बरें

असली शिवसेना की जंग में ‘पिछड़’ गए शिंदे! BMC में उद्धव ने दी पटकनी, ठाकरे की 65 सीटों ने बढ़ाई CM की टेंशन?

IND vs NZ: नागपुर में आज कीवियों से भिड़ेगी टीम इंडिया, ODI हार का बदला T20 में लेगा भारत

निशानेबाज: संघ शाखा में केवल संस्कार इनकमिंग से BJP का विस्तार

कहीं पे निगाहें, कहीं पे निशाना! शिंदे की ‘कैद’ से पार्षद आजाद, होटल से निकलकर सीधे पहुंचे हाईकमान

एकनाथ शिंदे ने ढाई वर्ष के लिए मेयर पद की मांग रखी है लेकिन बीजेपी को यह स्वीकार्य नहीं है। दिल्ली ने शिंदे की शर्त ठुकरा दी है। कल्याण-डोंबिवली व नवी मुबई में विवाद की स्थिति है। कल्याण-डोंबिवली में बीजेपी और शिंदे सेना के बीच केवल 3 नगरसेवकों का अंतर है। वहां उद्धव सेना के 10 और मनसे के 5 ऐसे 15 नगरसेवक चुन कर आए हैं। उन्हें अपनी ओर खींचने की बीजेपी और शिंदे सेना में होड़ लगी है।

चंद्रपुर में उद्धव सेना ने कहा है कि हमें जो महापौर पद देगा, उसके साथ जाएंगे। दूसरी ओर मुनगंटीवार ने कहा कि कांग्रेस के कुछ नगरसेवक बीजेपी के संपर्क में हैं। अमरावती में बीजेपी के सामने प्रश्न है कि किसका सहयोग लें। अकोला में बीजेपी को अपना महापौर बनाने के लिए सौदेबाजी करनी पड़ सकती है। लातूर में कांग्रेस और वंचित आघाड़ी को स्पष्ट बहुमत हासिल हुआ है।

यह भी पढ़ें:-नवभारत विशेष: डराती है कुदरत के कहर की नई चेतावनी

वहां वंचित ने महापौर पद की मांग की है जिससे विवाद पैदा हो गया है। उल्हासनगर में बीजेपी और शिंदे सेना की प्रतिस्पर्धा चल रही है। माना जाता है कि इस महीने के अंत तक समाधान निकल जाएगा। कुछ स्थानों पर नगरसेवक पाला बदल सकते हैं। अंबरनाथ में कांग्रेस के टिकट पर निर्वाचित 12 नगरसेवकों ने बीजेपी में प्रवेश कर लिया।

निर्दलीय व छोटे दलों के नगरसेवक सत्ता पाने के लिए सुविधा की भूमिका अपना सकते हैं। सत्ता से पैसा और पैसे से सत्ता, यही राजनीति का गणित हो गया है। घोड़ा बाजार में कुछ भी हो सकता है। हर पार्टी को अपने नगरसेवकों को बचाए रखना जरूरी हो गया है।

लेख- चंद्रमोहन द्विवेदी के द्वारा

Maharashtra municipal mayor race post election power struggle

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jan 21, 2026 | 08:35 AM

Topics:  

  • BJP
  • Eknath Shinde
  • Maharashtra
  • Maharashtra News
  • Shiv Sena
  • Uddhav Thackeray

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.