Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • शनि, 1 अगस्त 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

ताडोबा से लौट रहे परिवार के सामने अचानक आई बाघिन छोटी मधु, 3 शावकों संग दुर्लभ नजारा VIDEO में कैद

Chhoti Madhu With 3 Cubs: ताडोबा अंधारी टाइगर रिजर्व के पास कार सवार परिवार के सामने आई मशहूर बाघिन छोटी मधु और उसके 3 नन्हे शावक। देखें सूझबूझ और रोमांच से भरा यह अद्भुत वीडियो।

  • Written By: गोरक्ष पोफली
Updated On: Aug 01, 2026 | 11:01 PM

बाघिन छोटी मधु और उसके 3 शावक (सोर्स: सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

Tadoba Tigress Chhoti Madhu Spotted: जंगल की खूबसूरती और वहां का रोमांच कुछ ऐसा होता है जिसे इंसान एक बार देख ले तो जिंदगी भर भूल नहीं पाता। महाराष्ट्र के प्रसिद्ध ताडोबा-अंधारी टाइगर रिजर्व के पास एक परिवार के साथ कुछ ऐसा ही जादुई और दिल थाम देने वाला पल घटा, जब उनकी एक साधारण सी ड्राइव उनके जीवन का सबसे यादगार अनुभव बन गई।

इस अविश्वसनीय सफर की शुरुआत 15 जुलाई की शाम को हुई, जब एक परिवार अपनी गाड़ी से ताडोबा के आसपास शाम की सैर के लिए निकला था। जैसे ही वे पदमापुर गेट से अंदर पहुंचे, उन्हें खबर मिली कि पास में ही एक तेंदुआ देखा गया है। परिवार ने उसे देखने की बहुत कोशिश की, लेकिन वह झाड़ियों में छिपा रहा। इसके बाद वे थोड़ा नाश्ता करने के लिए मोहरली की तरफ चले गए और फिर भामडेली गांव की ओर बढ़ गए।

जब गूंजी बाघ आया, बाघ आया की आवाज

भामडेली गांव के पास अचानक शोर सुनाई दिया, बाघ आया… बाघ आया। लोग खेतों की तरफ भागे, लेकिन बाघ झाड़ियों से बाहर नहीं आया। निराश होकर जब परिवार वापस लौटने लगा, तो रास्ते में उन्हें एक बाघ की सिर्फ पीठ दिखाई दी, जो जंगल में वापस जा रहा था। ऐसा लगा जैसे दीदार का मौका हाथ से निकल गया है।

सम्बंधित ख़बरें

कल सबकी माफी मंजूर की आज के वीडियो में खुद माफी मांगें पीएम मोदी, अभिजीत दीपके ने लगाए गंभीर आरोप

छत्रपति संभाजीनगर: 2.86 लाख संपत्ति धारकों को मिलेगा PR कार्ड, मनपा सामान्य सभा से प्रस्ताव मंजूर

4 साल की मासूम से रेप और हत्या मामले में बड़ा फैसला, आरोपी को फांसी की सजा, महाराष्ट्र में दूसरा बड़ा जजमेंट

Mumbai Local Train Mega Block: रविवार को मध्य रेलवे पर मेगा ब्लॉक, जानें कौन-कौन सी ट्रेनें रहेंगी प्रभावित

शाम 7:03 बजे का वो जादुई चमत्कार

परिवार जब वापस पदमापुर की तरफ बढ़ रहा था, तभी ठीक शाम 7:03 बजे अचानक ऊंची घास के बीच से एक विशालकाय बाघिन निकलकर उनकी कार से कुछ ही मीटर दूर आकर खड़ी हो गई। यह कोई और नहीं बल्कि ताडोबा की सबसे लोकप्रिय बाघिन ‘छोटी मधु’ थी। बाघिन को इतने करीब देखकर चालक ने तुरंत गाड़ी पीछे कर ली।

ताडोबा अंधारी टाइगर रिजर्व के पास कार सवार परिवार के सामने आई मशहूर बाघिन छोटी मधु और उसके 3 नन्हे शावक… pic.twitter.com/QsFNTxfWTg — Goraksha Pophlee (@PophleeGor51025) August 1, 2026

बाइक सवार की जान और तीन नन्हे शावक

अभी परिवार इस नजारे को देख ही रहा था कि तभी घास में से एक-एक करके छोटी मधु के तीन नन्हे शावक बाहर निकले और अपनी मां के पीछे चलने लगे। इसी बीच, एक अनजान बाइक सवार सीधे बाघिन की तरफ बढ़ रहा था। खतरा भांपते ही कार चालक ने सूझबूझ दिखाई और गाड़ी की हेडलाइट्स को बार-बार जलाकर-बुझाकर बाइक सवार को अलर्ट किया। बाइक सवार ने सही समय पर संकेत समझ लिया और अपनी जान बचा ली।

यह भी पढ़ें: कल सबकी माफी मंजूर की आज के वीडियो में खुद माफी मांगें पीएम मोदी, अभिजीत दीपके ने लगाए गंभीर आरोप

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

जंगल की रानी और उसके तीन बच्चों का यह दुर्लभ नजारा कैमरे में कैद हो गया और अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। यूजर्स कार चालक की सूझबूझ की तारीफ कर रहे हैं और इस दृश्य को किस्मत वालों को मिलने वाला अनुभव बता रहे हैं। यह घटना न केवल वन्यजीवों की सुंदरता को दर्शाती है, बल्कि टाइगर रिजर्व जैसे संवेदनशील इलाकों में सावधानी बरतने की जरूरत को भी रेखांकित करती है।

Tadoba tigress chhoti madhu spotted with three cubs viral video

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Aug 01, 2026 | 11:00 PM

Topics:  

  • Chandrapur News
  • Maharashtra News
  • Tadoba-Andhari Tiger Reserve

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.