- Hindi News »
- Special Coverage »
- Loksabha Elections 2024 Congress India Alliance
कांग्रेस से कमर कस सौदेबाजी कर रही पार्टियां, खींचातानी के बावजूद ‘इंडिया’ कायम रहेगा
- Written By: चंद्रमोहन द्विवेदी

अभी से इस निष्कर्ष पर पहुंचना जल्दबाजी होगी कि विपक्षी दलों का ‘इंडिया’ गठबंधन ताश के पत्तों के महल के समान बिखर जाएगा. यह टूटनेवाला नहीं है लेकिन जिस तरह का परिदृश्य अभी नजर आ रहा है उसमें गठजोड़ के प्रमुख घटक दल अधिकतम सीटों पर अपनी दावेदारी हासिल करने के लिए कांग्रेस पर जबरदस्त दबाव बनाते हुए सौदेबाजी कर रहे हैं. चाहे टीएमसी हो या आम आदमी पार्टी दोनों ही तीखे तेवर दिखा रही हैं. जो पार्टियां जोरशोर से इंडिया गठबंधन में शामिल हुई थीं, वह बेहद बचकानी दलीलें देकर अकेला चलने की बात कहने लगी है.
ममता बनर्जी और भगवंत मान ने अपने राज्यों में कांग्रेस से कोई तालमेल न करते हुए अकेले चुनाव लड़ने की घोषणा की है. वास्तव में यह कांग्रेस को झुकाने की प्रेशर टैक्टिक है. ममता ने इस बात पर नाराजगी जताई है कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा का बंगाल में जो मार्ग तय किया गया उसमें टीएमसी की सहमति नहीं ली गई. राहुल की यात्रा का रूट तो महीनों से सबको मालूम था तो ममता की प्रतिक्रिया बंगाल में ईडी के छापों के बाद ही क्यों आई?
‘आप’ का विचित्र रुख
आम आदमी पार्टी ने चंडीगढ़ नगर निगम के चुनाव में कांग्रेस से तालमेल किया था. दिल्ली की 7 लोकसभा सीटों के बटवारे को लेकर भी दोनों दलों में रचनात्मक चर्चा हुई थी. इससे उम्मीद बंधी थी कि पंजाब, हरियाणा, गुजरात और गोवा में भी कांग्रेस और ‘आप’ के बीच सीटों का तालमेल हो जाएगा लेकिन भगवंत मान ने न जाने किस जोश में कह दिया कि पंजाब में ‘आप’ पूरी 13 सीटें अकेले लडेगी और जीतेगी. इससे पूरे देश में पंजाब बनेगा हीरो! ‘आप’ की सोच है कि पंजाब में कांग्रेस कमजोर हो चुकी है और अकाली दल व बीजेपी का कोई आधार ही नहीं बचा है. मान चाहे कुछ भी सोचें, केजरीवाल का रूख अधिक महत्व रखेगा.
सम्बंधित ख़बरें
World Radio Day 2026: आज भी रेडियो क्यों है लोगों की आवाज का सबसे भरोसेमंद साथी? जानिए इसकी ताकत
World Wetlands Day: जानें ईरान के एक छोटे से शहर से शुरू हुए इस वैश्विक आंदोलन का पूरा इतिहास
Coast Guard Day History: महज 49 साल में कैसे भारत का सुरक्षा कवच बनी यह फोर्स? जानें शौर्य का पूरा सफरनामा
National Nothing Day 2026: 16 जनवरी को क्यों मनाया जाता है कुछ न करने का दिन, जानिए इसका इतिहास
दबाव की राजनीति
इंडिया गठबंधन में कांग्रेस राजद, एनसीपी (शरद), डीएमके पहले से शामिल है. टीएमसी की दबाव नीति इसलिए है कि बंगाल में लेफ्ट पार्टियों को अलग रखा जाए. कांग्रेस इसके लिए राजी हो सकती है क्योंकि केरल में तो उसका लेफ्ट से पहले ही गठबंधन है. कांग्रेस पर टीएमसी और आप का दबाव इसलिए भी है ताकि वह लचीलापन दिखाए. ममता को भी पता है कि 2019 के लोकसभा चुनाव में वह बीजेपी को बढ़ने से नहीं रोक पाई थीं. तब बीजेपी ने बंगाल में 18 सीटे जीती थी. यूपी में सपा भी अकड़ दिखा रही है उसने लखनऊ सीट से अपने उम्मीदवार की घोषणा कर दी. ऊपर से यही लगता है कि इन नेताओं के अडियल रवैये से इंडिया गठबंधन खटाई में पड़ सकता है लेकिन यह सब दबाव की रणनीति है कि किसी न किसी तरह अधिकतम सीटें खींच लो. ये घटक दल जानते है कि अपने बूते चुनाव लड़ने से नुकसान ही होगा इसलिए खींचातानी के बावजूद गठबंधन कायम रहेगा.
Loksabha elections 2024 congress india alliance
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 25 April: शनिवार को चमकेगी इन 3 राशियों की किस्मत, वृश्चिक को अपार सफलता; जानें अपना भविष्यफल
Apr 25, 2026 | 12:05 AMChar Dham Yatra: सनातन धर्म में चारधाम यात्रा का क्या महत्व है? जानिए आस्था की इस विशेष यात्रा की अद्भुत महिमा
Apr 24, 2026 | 11:38 PMBroom Vastu Rules: झाड़ू लगाने से पहले ये बातें अच्छे से गांठ बांध लें, वरना कंगाली का खतरा!
Apr 24, 2026 | 11:22 PMShivling Puja Mistakes: शिवलिंग की पूजा में भूल से भी न करें ये गलतियां, सब हो जाएगा उलटा!
Apr 24, 2026 | 10:59 PMUP News: मेरठ का तुषार कैसे बना ‘हिजबुल्लाह’? मोबाइल और इंस्टाग्राम ने बनाया आतंकी
Apr 24, 2026 | 10:28 PMकुवैत सीमा पर इराक से बड़ा ड्रोन हमला: उत्तरी चौकियों को बनाया निशाना, क्या फिर मंडरा रहा है युद्ध का खतरा?
Apr 24, 2026 | 10:26 PMPM मोदी के हुगली दौरे के बाद क्या बदला माहौल? महिलाओं ने सुरक्षा पर उठाए सवाल, युवाओं ने मांगा रोजगार
Apr 24, 2026 | 10:23 PMवीडियो गैलरी

संदीप पाठक के पास थे सिर्फ 3 रास्ते…जानें IIT प्रोफेसर ने AAP छोड़ क्यों चुना BJP का साथ? देखें VIDEO
Apr 24, 2026 | 10:12 PM
पहाड़ों पर ₹80 की पानी की बोतल का सच: क्या यह लूट है या मजबूरी? हकीकत जानकर दंग रह जाएंगे
Apr 24, 2026 | 10:09 PM
UP बोर्ड में लड़कियों की बादशाहत! टॉपर्स लिस्ट में केवल एक लड़का, कशिश और शिखा वर्मा ने किया प्रदेश का नाम रोशन
Apr 24, 2026 | 02:04 PM
‘तुम यहां क्या कर रहे हो…?’, केदारनाथ धाम में मुस्लिम के साथ गाली-गलौज, VIDEO हुआ वायरल
Apr 23, 2026 | 10:43 PM
खरगोन में प्रार्थना सभा की आड़ में धर्मांतरण का खेल, खेत के मकान से बाइबिल और लैपटॉप बरामद
Apr 23, 2026 | 10:37 PM
हिंदू-मुस्लिम एकता की मिसाल: जब 86 साल के मुरलीधर सड़क पर गिरे, तो ‘भाई’ बनकर आए इशहाक खान
Apr 23, 2026 | 10:30 PM














