-
रवि, 12 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Special Coverage »
- Local Body Elections Will Test Sharad Pawar And Uddhavs Parties
संपादकीय: स्थानीय निकाय चुनाव लेंगे शरद पवार व उद्धव की पार्टियों की परीक्षा
- Written By: दीपिका पाल
BJP के प्रभाव के कारण पार्टियां टूटने लगी है महाराष्ट्र में क्षेत्रीय पार्टियों का भविष्य क्या होगा, यह बात स्थानीय निकाय चुनावों से सामने आएगी।शरद पवार और उद्धव ठाकरे के सामने यह परीक्षा की घड़ी होगी।

स्थानीय चुनाव लेंगे परीक्षा (सौ.डिजाइन फोटो)
नवभारत डिजिटल डेस्क: राष्ट्रवादी कांग्रेस के अध्यक्ष शरद पवार ने अंतत: पार्टी संगठन में बदलाव किया।पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष पद पर 7 वर्षों तक रहे पूर्व मंत्री जयंत पाटिल के स्थान पर सातारा के शशिकांत शिंदे की नियुक्ति हुई। राकांपा की स्थापना के समय से उसकी राजनीति पश्चिम महाराष्ट्र और मराठा समाज के आसपास केंद्रित रही।विगत 26 वर्षों में यह पार्टी मुंबई और विदर्भ में प्रभाव जमाने में असफल रही।उसे समाज के सभी घटकों का समर्थन नहीं मिल पाया।अजीत पवार की बगावत के बाद पार्टी 2 हिस्सों में विभाजित हो गई।
लोकसभा चुनाव में शरद पवार गुट को कामयाबी मिली किंतु गत वर्ष हुए विधानसभा चुनाव में अजीत पवार की राकांपा के 41 विधायक निर्वाचित हुए जबकि शरद पवार की पार्टी के केवल 10 विधायक चुने गए।महायुति फिर सत्ता में आ गई।ऐसे में शरद पवार की पार्टी में भी अनिच्छा व अनुत्साह की हालत देखी गई।कुछ नेताओं ने बीजेपी या अजीत पवार की पार्टी में प्रवेश किया।कार्यकर्ताओं में भी संभ्रम फैलने लगा।ऐसी हालत में स्थानीय निकाय चुनाव सामने रहते और ग्रामीण क्षेत्रों में अपना प्रभाव कायम रखने की जरूरत को देखते हुए पार्टी की सुस्ती दूर कर उसमें नए जोश का संचार करने के उद्देश्य से जयंत पाटिल की जगह शशिकांत शिंदे को प्रदेशाध्यक्ष चुना गया।
सम्बंधित ख़बरें
‘जो राम का नहीं, वह किसी काम का नहीं’… नागपुर में एकनाथ शिंदे का विपक्ष पर बड़ा हमला
‘ऑपरेशन टाइगर-3’ की चर्चाओं से नाराज सुप्रिया सुले; बोलीं- हमें सिर्फ मनसे में भेजना बाकी रह गया है
शरद पवार ने किया किसान कर्जमाफी के बदलावों का स्वागत, CM फडणवीस का जताया आभार; विलय की अटकलें हुईं तेज
महाराष्ट्र में सियासी हलचल तेज: मातोश्री में उद्धव ठाकरे से मिले एकनाथ खड़से; गुलाबराव पाटिल ने कसा तीखा तंज
राकांपा के रोहित पवार जैसे युवा नेता सवाल कर रहे थे कि जयंत पाटिल को कब तक प्रदेशाध्यक्ष पद पर रखा जाएगा? यद्यपि जयंत पाटिल ने कहा कि अध्यक्ष पद छोड़ने का अर्थ यह नहीं कि पार्टी छोड़ दूंगा, लेकिन इस समय की राजनीति देखते हुए कहा नहीं जा सकता कि कौन कहां जाएगा! महाराष्ट्र में शरद पवार व उद्धव ठाकरे बीजेपी की आक्रामक राजनीति का मुकाबला कर रहे हैं।शरद पवार में अपने दम पर 60 विधायकों को निर्वाचित कराने की क्षमता थी लेकिन पार्टी टूटने के बाद उनकी ताकत घट गई।पार्टी प्रदेशाध्यक्ष किसी को भी बनाया जाए, पार्टी का असली चेहरा शरद पवार ही हैं।उनकी 5 दशक से महाराष्ट्र की राजनीति पर पकड़ है।आगामी स्थानीय निकाय चुनाव राकांपा के लिए अस्तित्व की लड़ाई साबित होंगे।शहरी क्षेत्रों में पार्टी की उतनी पकड़ नहीं है परंतु जिला परिषद व नगर पालिका चुनाव में पार्टी सफलता पाने की क्षमता रखती है।
नवभारत विशेष की खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें
पिछले कुछ वर्षों में बीजेपी के बढ़ते प्रभाव की वजह से क्षेत्रीय पार्टियां टूटने या समाप्त होने लगी हैं।महाराष्ट्र में क्षेत्रीय पार्टियों का भविष्य क्या होगा, यह बात स्थानीय निकाय चुनावों से सामने आएगी।शरद पवार और उद्धव ठाकरे के सामने यह परीक्षा की घड़ी होगी।महाराष्ट्र में शिवसेना व राकांपा को तोड़ने में बीजेपी कामयाब हुई लेकिन बंगाल में टीएमसी व तमिलनाडु में डीएमके मजबूत बनी हुई हैं।बीजेपी ने बीजद, असम गण परिषद, जदसे आदि का इस्तेमाल कर उन्हें एक तरह से प्रभावहीन बना दिया है।
लेख-चंद्रमोहन द्विवेदी के द्वारा
Local body elections will test sharad pawar and uddhavs parties
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Indian Navy SSC Officer Recruitment 2026: 275 पदों पर आवेदन शुरू, इंजीनियरिंग ग्रेजुएट्स के लिए सुनहरा मौका
Jul 12, 2026 | 10:01 PMHAL में ITI ट्रेड अप्रेंटिस के 27 पदों पर भर्ती, बिना लिखित परीक्षा मिलेगा मौका; 24 जुलाई को वॉक-इन प्रक्रिया
Jul 12, 2026 | 09:52 PMIndian Army Agniveer CEE Result 2026 जारी, ARO-वाइज मेरिट लिस्ट से ऐसे चेक करें रिजल्ट
Jul 12, 2026 | 09:41 PMS Janaki Death: राजकीय सम्मान के साथ दी गई एस जानकी को अंतिम विदाई, नम आंखों से फैंस ने कहा अलविदा
Jul 12, 2026 | 09:37 PMकतर के पूर्व अमीर शेख हमद के निधन पर भारत में एक दिन का शोक, सोमवार को देशभर में आधा झुका रहेगा तिरंगा!
Jul 12, 2026 | 09:26 PMप्रियंका चोपड़ा ने लंदन वेकेशन से शेयर की फैमिली टाइम की झलक, बेटी मालती संग क्यूट मोमेंट्स हुए वायरल
Jul 12, 2026 | 09:17 PMकागज नहीं…जिस्म पर मेहंदी से लिख गई दर्द की आखिरी दास्तां, छिंदवाड़ा की प्रीति का रुला देने वाला VIDEO वायरल
Jul 12, 2026 | 09:16 PMवीडियो गैलरी

आपकी बहुत याद आएगी दीदी, लेडी सिंघम तनुश्री के दिल्ली जाते ही रो पड़ीं कश्मीर की बेटियां; देखें VIDEO
Jul 12, 2026 | 08:48 PM
आगरा कैंट पर RPF की सरेआम गुंडई! डिप्टी स्टेशन सुपरिटेंडेंट को हाथ-पैर पकड़कर घसीटा; VIDEO वायरल
Jul 12, 2026 | 08:25 PM
अचानक मालामाल! ई-रिक्शा चालक के बैंक खाते में आए 7 अरब से ज्यादा रुपये, देखकर उड़ गए होश, देखें VIDEO
Jul 12, 2026 | 08:23 PM
नाना पटवारी पर लगे ड्रग्स के गंभीर आरोपों पर महिला मित्र ने खोले राज़! देखें VIDEO
Jul 12, 2026 | 05:12 PM
रिवार्ड ट्रिप का खौफनाक अंत! आखिर वियतनाम में कैसे डूबी भारतीयों से भरी नाव? सच उड़ा देगा होश, देखें VIDEO
Jul 12, 2026 | 04:35 PM
दतिया उपचुनाव में कांग्रेस ने दो बार के विधायक घनश्याम तिवारी को दिया टिकट; उम्मीदवारी के बाद क्या बोले- VIDEO
Jul 12, 2026 | 02:44 PM














