Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

18 दिसंबर का इतिहास : पुरुलिया में खेतों में मिला हथियारों का जखीरा, जानें और भी घटनाएं

18 December Historical Events: पुरुलिया में 18 दिसंबर 1995 की सुबह जब वहां के स्थानीय लोग अपने खेतों में गए, तो उन्हें कुछ भारी भरकम बक्सों में आधुनिक हथियारों का एक बहुत बड़ा जखीरा खेत में पड़ा मिला।

  • Written By: दीपिका पाल
Updated On: Dec 18, 2025 | 11:49 AM

18 दिसंबर का इतिहास (सौ. डिजाइन फोटो)

Follow Us
Close
Follow Us:

नई दिल्ली: आज का दिन कई महत्वपूर्ण घटनाओं के साथ इतिहास में दर्ज है, जिनमें पश्चिम बंगाल के पुरुलिया में रहस्यमय ढंग से हथियारों का जखीरा गिराए जाने की घटना भी शामिल है। पुरुलिया में 18 दिसंबर 1995 की सुबह जब वहां के स्थानीय लोग अपने खेतों में गए, तो उन्हें कुछ भारी भरकम बक्सों में आधुनिक हथियारों का एक बहुत बड़ा जखीरा खेत में पड़ा मिला। हथियारों के जखीरे में सैकड़ों एके 47 राइफल, रॉकेट लॉन्चर, टैंक विध्वंसक गोले और लगभग ढाई लाख कारतूस मिले। इसे देश की सुरक्षा में एक बड़ी चूक माना गया। देश की सुरक्षा एजेंसियों ने चार दिन में ही उस विमान और उसके आने के रास्ते का पता लगा लिया, जिसके जरिए ये हथियार गिराए गए थे।

देश-दुनिया के इतिहास में 18 दिसंबर की तारीख में दर्ज अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा इस प्रकार है-

1398 : आमिर तैमूर ने सुल्तान नुसरत शाह से दिल्ली की गद्दी छीन ली।
1865 : अमेरिका के विदेश मंत्री की घोषणा के अनुसार संविधान में 13वें संशोधन के जरिए देश में दास प्रथा को आधिकारिक रूप से गैरकानूनी घोषित किया गया।
1887 : भोजपुरी के शेक्सपियर नाम से विख्यात लोक कलाकार, रंगकर्मी भिखारी ठाकुर का जन्म हुआ।
1946 : मशहूर फिल्म निर्देशक स्टीवन स्पीलबर्ग का जन्म। उन्होंने अपनी बेहतरीन फिल्मों से दुनियाभर में वाहवाही बटोरी।
1960 : नयी दिल्ली में राष्ट्रीय संग्रहालय का उद्घाटन।
1963 : अमेरिका के विश्वविख्यात अभिनेता ब्रैड पिट का जन्म। पिट को ढेरों गैर परंपरागत किरदारों को पर्दे पर साकार करने के लिए जाना जाता है।
1989 : सचिन ने एकदिवसीय क्रिकेट में अपना पहला मैच पाकिस्तान के खिलाफ खेला।
1995 : अज्ञात विमान ने पश्चिम बंगाल के पुरुलिया में हथियारों का जखीरा गिराया।
1997 : किम दाए जुंग दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति चुने गए। वह देश के इतिहास में इस पद पर पहुंचने वाले विपक्ष के पहले नेता थे।
2014 : रॉकेट जीएसएलवी मार्क-3 को अंतरिक्ष में प्रक्षेपित किया गया।
2017 : राष्ट्रमंडल कुश्ती चैंपियनशिप में बड़ी सफलता अर्जित करते हुए भारत ने 30 में से 29 स्वर्ण पदकों पर कब्जा किया।
2019 : तिहाड़ जेल प्रशासन ने निर्भया मामले के दोषियों को सात दिनों के भीतर दया याचिका दाखिल करने के लिए नोटिस जारी किया।
2019 : अंग्रेजी में कथेतर गद्य लेखन के लिए कांग्रेस नेता शशि थरूर को और हिन्दी के लिए नंदकिशोर आचार्य को साहित्य अकादमी पुरस्कार की घोषणा।

ये भी पढ़ें–  नवभारत विशेष के लेख पढ़ने के लिए क्लिक करें

सम्बंधित ख़बरें

14 फरवरी का इतिहास: जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले में आतंकी हमला

13 फरवरी का इतिहास: जब अमेरिकी बमों ने दहलाया था बगदाद और भारत ने पाया ‘नायटिंगेल’ का साथ

World Radio Day 2026: आज भी रेडियो क्यों है लोगों की आवाज का सबसे भरोसेमंद साथी? जानिए इसकी ताकत

12 फरवरी का इतिहास: महात्मा गांधी की अस्थियों का गंगा में विसर्जन

2022: फीफा विश्वकप के फाइनल में अर्जेंटीना ने फ्रांस को 4-2 से हराकर खिताब अपने नाम किया।
2024: महाराष्ट्र में नौसेना की एक स्पीड बोट के एक नौका से टकराने के कारण 13 लोगों की मौत और 101 अन्य लोगों को बचा गया।

भाषा एजेंसी के द्वारा

Learn about the important historical events of december 18th

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Dec 18, 2025 | 11:49 AM

Topics:  

  • Historical Events
  • Special Coverage
  • Today In History

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.