-
बुध, 8 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Sports »
- Fifa World Cup 2026 To Begin With Mexico Vs South Africa Know Full List Of Team Wise Groups
FIFA World Cup 2026 का ग्रुप तय, मेक्सिको और साउथ अफ्रीका के बीच पहला मैच; 19 जुलाई को होगा फाइनल
- Written By: उज्जवल सिन्हा
फीफा विश्व कप 2026 के लिए 48 टीमों को 12 ग्रुप में बांटा गया है। इस टूर्नामेंट का पहला मुकाबला मेक्सिको और साउथ अफ्रीका के बीच खेला जाएगा। जबकि इस टूर्नामेंट का फाइनल 19 जुलाई को खेला जाएगा।

फीफा वर्ल्ड कप (फोटो-सोशल मीडिया)
FIFA World Cup 2026: मौजूदा चैंपियन अर्जेंटीना 2026 फीफा विश्व कप में अपने खिताब को बचाने के अभियान की शुरुआत अल्जीरिया के खिलाफ करेगा। दुनिया भर की निगाहें फिर से टीम के सुपरस्टार लियोनेल मेसी पर होंगी, जो इस टूर्नामेंट में रिकॉर्ड छठी बार हिस्सा ले सकते हैं। हालांकि मेसी ने अभी तक अपनी उपलब्धता को लेकर आधिकारिक घोषणा नहीं की है, लेकिन उनके नहीं खेलने की संभावना बेहद कम मानी जा रही है। फीफा वर्ल्ड कप के शेड्यूल का ऐलान कर दिया गया है। इस दौरान अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भी मौजूद रहे।
मेक्सिको और साउथ अफ्रीका के बीच होगा पहला मुकाबला
फीफा वर्ल्ड कप का यह 23वां एडिशन होगा। इसके मुकाबले 16 शहरों में खेले जाएंगे। पहली बार टूर्नामेंट की मेजबानी एक साथ तीन देश कर रहे हैं। इस बार वर्ल्ड कप का ओपनिंग मैच 11 जून 2026 को मेक्सिको सिटी में खेला जाएगा। इसमें मेजबान देश मेक्सिको और साउथ अफ्रीका आमने-सामने होंगे। यह पहला मौका होगा जब तीन देश अमेरिका, मेक्सिको और कनाडा वर्ल्ड कप की मेजबानी कर रहे हैं।
48 देशों के बीच होगा मुकाबला
अगले साल 11 जून से शुरू होने वाले फीफा विश्व कप में इस बार रिकॉर्ड 48 टीमें हिस्सा लेंगी। जिसमें पांच बार के चैंपियन ब्राजील से लेकर पहली बार खेलने वाले केप वर्डे, कुराकाओ, जॉर्डन और उज्बेकिस्तान भी शामिल हैं। क्वालीफाइंग प्रक्रिया 27 महीने पहले शुरू हुई थी। टूर्नामेंट में इस बार 104 मैच खेले जाएंगे, जो अब तक का सबसे बड़ा प्रारूप है।
सम्बंधित ख़बरें
एमबाप्पे से माफी की मांग, नहीं माने तो कानूनी कार्रवाई की चेतावनी; पैराग्वे की सीनेटर का बड़ा बयान
FIFA World Cup 2026: पेनल्टी शूटआउट में कोलंबिया को हराकर 72 साल बाद क्वार्टर फाइनल में पहुंचा स्विट्जरलैंड
FIFA: बाहर होने की कगार पर था अर्जेंटीना, तब चला लियोनेल मेसी का जादुई तूफान; 4 मिनट में ऐसे पलट दिया पूरा मैच
1.4 बिलियन डॉलर का साम्राज्य! बिना एक भी वर्ल्ड कप जीते कैसे दुनिया के सबसे अमीर एथलीट बने रोनाल्डो?
यह भी पढ़ें: आंद्रे रसेल ने रचा इतिहास, टी20 क्रिकेट में ऐसा कारनामा करने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बने
फीफा विश्व कप 2026 का ग्रुप
| समूह | टीमें |
|---|---|
| ग्रुप A | मेक्सिको, दक्षिण अफ्रीका, कोरिया रिपब्लिक, यूरोपियन प्लेऑफ़ D का विजेता |
| ग्रुप B | कनाडा, यूरोपियन प्लेऑफ़ A का विजेता, क़तर, स्विट्ज़रलैंड |
| ग्रुप C | ब्राज़ील, मोरक्को, हैती, स्कॉटलैंड |
| ग्रुप D | अमेरिका (USA), पैराग्वे, ऑस्ट्रेलिया, यूरोपियन प्लेऑफ़ C का विजेता |
| ग्रुप E | जर्मनी, कुराकाओ, आइवरी कोस्ट, इक्वाडोर |
| ग्रुप F | नीदरलैंड्स, जापान, यूरोपियन प्लेऑफ़ B का विजेता, ट्यूनीशिया |
| ग्रुप G | बेल्जियम, मिस्र, ईरान, न्यूज़ीलैंड |
| ग्रुप H | स्पेन, केप वर्डे, सऊदी अरब, उरुग्वे |
| ग्रुप I | फ्रांस, सेनेगल, FIFA प्लेऑफ़ 2 का विजेता, नॉर्वे |
| ग्रुप J | अर्जेंटीना, अल्जीरिया, ऑस्ट्रिया, जॉर्डन |
| ग्रुप K | पुर्तगाल, FIFA प्लेऑफ़ 1 का विजेता, उज़्बेकिस्तान, कोलंबिया |
| ग्रुप L | इंग्लैंड, क्रोएशिया, घाना, पनामा |
कुराकाओ सबसे छोटा देश बनकर पहुंचा विश्व कप में
करीब 1.5 लाख की आबादी वाला कुराकाओ जनसंख्या के लिहाज से विश्व कप में हिस्सा लेने वाला सबसे छोटा देश बन गया है। उसका पहला मैच चार बार की चैंपियन जर्मनी से होगा। टीम के कोच डिक एडवोकेट ने इस उपलब्धि को पूरे द्वीप के लिए गर्व का पल बताया।
ट्रंप को मिला फीफा शांति पुरस्कार
ड्रॉ कार्यक्रम अमेरिकी राजधानी वॉशिंगटन के कैनेडी सेंटर फॉर द परफॉर्मिंग आर्ट्स में बेहद भव्य तरीके से आयोजित किया गया।
इस दौरान फीफा ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को एक विशेष शांति पुरस्कार से सम्मानित किया। ट्रंप, मैक्सिको की राष्ट्रपति क्लाउडिया शीनबाम और कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी ने अपने-अपने देशों के नाम वाले प्लास्टिक गेंद उठाए। शीनबाम को ट्रंप की तुलना में अधिक तालियां मिलीं। समारोह में टॉम ब्रैडी, शैक्विल ओ’नील, आरोन जज और वेन ग्रेट्ज़की जैसे दिग्गज शामिल थे।
अर्जेंटीना और स्पेन को मिला आसान ग्रुप
मौजूदा फुटबॉल वर्ल्ड चैंपियन अर्जेंटीना और प्रमुख दावेदार स्पेन और इंग्लैंड को 2026 वर्ल्ड कप के लिए आसान ग्रुप मिले। वहीं, फ्रांस को मुश्किल ग्रुप मिला। फुटबॉल के दो सबसे बड़े सुपरस्टार किलियन एमबापे (फ्रांस) और एर्लिंग हालैंड (नॉर्वे) की टीम एक ही ग्रुप का हिस्सा है। यूरोपीय चैंपियन स्पेन ग्रुप एच में केप वर्डे के खिलाफ अपने अभियान की शुरुआत करेगी।
2026 का टूर्नामेंट अमेरिका, मैक्सिको और कनाडा में 11 जून से 19 जुलाई तक खेला जाएगा। इस बार 16 नई टीमें जुड़ रही हैं, जिससे टीमों की कुल संख्या 48 हो गई है। कतर में खेले गए पिछले विश्व कप में टीमों की संख्या 32 थी। पिछली बार 64 मैच हुए थे। इस बार कुल 104 मैच खेले जाएंगे। ज्यादातर मैच अमेरिका में होंगे। फाइनल न्यूयॉर्क के मेटलाइफ स्टेडियम में होगा।
Fifa world cup 2026 to begin with mexico vs south africa know full list of team wise groups
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
NMC की सख्ती: 70 मेडिकल कॉलेजों को नोटिस, CCTV और निगरानी प्रणाली तुरंत करना होगा अनिवार्य
Jul 08, 2026 | 07:21 PMविदिशा में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष, महिलाएं भी लाठी-डंडे लेकर कूदीं; देखें VIDEO
Jul 08, 2026 | 07:18 PMस्वतंत्रता दिवस तक नहीं सीख पाए मराठी तो सीधे लाइसेंस कैंसल, प्रताप सरनाइक ने दी ऑटो-टैक्सी चालकों को चेतावनी
Jul 08, 2026 | 07:03 PME20 Petrol पर केजरीवाल के सवाल, 29 ऑटो कंपनियों से मांगा जवाब; पुरानी गाड़ियों की सुरक्षा पर उठाए सवाल
Jul 08, 2026 | 06:58 PMBhandara News: भंडारा में शिक्षकों के 700 रिक्त पद भरने की मांग, कलेक्ट्रेट पर जनआक्रोश मोर्चा
Jul 08, 2026 | 06:58 PMसागर में ‘नारी शक्ति’ का ऐक्शन, देवरी में महिलाओं का ऑपरेशन नशामुक्ति; डंडे लेकर रात में दे रहीं गश्त
Jul 08, 2026 | 06:54 PMक्या है PM मोदी का अष्टलक्ष्मी प्लान? सिंधिया ने बताई पूरी योजना, कहा- भारत के नए ग्रोथ इंजन बनेंगे ये राज्य
Jul 08, 2026 | 06:50 PMवीडियो गैलरी

लखनऊ-दिल्ली अग्निकांड के बाद MDA की सख्त कार्रवाई, शहर के कई कोचिंग सेंटरों को किया सील- VIDEO
Jul 08, 2026 | 01:48 PM
नितिन नबीन की ‘हॉट सीट’ पर BJP का बड़ा दांव! 26 साल तक जमीनी काम करने वाले इस कार्यकर्ता को दिया टिकट
Jul 08, 2026 | 12:37 PM
‘मैं हारा हुआ सिपाही नहीं’… प्रशांत किशोर का भावुक बयान, वीडियो में कही बड़ी बात
Jul 08, 2026 | 11:59 AM
इस्तीफे से भ्रष्टाचार खत्म नहीं होता, राम मंदिर ट्रस्ट पर AAP सांसद संजय सिंह का बड़ा हमला- VIDEO
Jul 08, 2026 | 11:20 AM
Meerut Robbery Case: हनीमून मना रही ‘लेडी डॉन’ ज्योति चौधरी गिरफ्तार, Instagram Reel से खुला राज। देखें VIDEO
Jul 07, 2026 | 11:09 PM
सिर्फ 400 मीटर की दूरी बनी जानलेवा, एंबुलेंस चालक की एक ‘ना’ और स्ट्रेचर पर ही टूट गईं लड़की की सांसें- VIDEO
Jul 07, 2026 | 10:56 PM














