Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • रवि, 5 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

4 जुलाई का इतिहास: पाकिस्तान में सेना ने किया तख्तापलट, जुल्फिकार अली भुट्टो को सत्ता से हटाया

July 5 Historical Events: 5 जुलाई का दिन इतिहास में पाकिस्तान में जिया-उल-हक के सैन्य तख्तापलट और जेफ बेजोस द्वारा 1994 में अमेजन की स्थापना जैसी महत्वपूर्ण घटनाओं के लिए याद किया जाता है।

  • Written By: अंकिता पटेल
Updated On: Jul 05, 2026 | 09:08 AM

(सोर्स- नवभारत डिजाइन फोटो)

Follow Us
Follow Us:

History of July 5 Zia-ul-Haq: इतिहास में पांच जुलाई का दिन कई ऐतिहासिक घटनाओं के साथ दर्ज है। इनमें सबसे महत्वपूर्ण घटना की बात करें तो इस दिन पड़ोसी देश पाकिस्तान में जनरल मोहम्मद जिया उल-हक के नेतृत्व में पाकिस्तानी सेना ने जुल्फिकार अली भुट्टो सरकार का तख्तापलट कर दिया और शासन अपने हाथ में ले लिया।

इस दिन से जुड़ी अन्य बड़ी घटना की बात करें तो दुनिया की सबसे बड़ी कंपनियों में शुमार ई-कॉमर्स वेबसाइट अमेजन की नींव पांच जुलाई के दिन ही पड़ी थी। अमेजन के नाम से दुनियाभर में अपना व्यवसाय चलाने वाली कंपनी की स्थापना वाशिंगटन में जेफ बेजोस ने पांच जुलाई, 1994 को की थी।

देश-दुनिया के इतिहास में पांच जुलाई की तारीख पर दर्ज अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा इस प्रकार है:-

1658 : मुगल शासक औरंगजेब ने अपने बड़े भाई मुराद बख्श को बंदी बनाया।

सम्बंधित ख़बरें

4 जुलाई का इतिहास: हिग्स बोसॉन से स्वामी विवेकानंद तक, जानिए ये प्रमुख ऐतिहासिक घटनाएं

नवभारत संपादकीय: WhatsApp के नए फीचर पर सरकार सख्त, साइबर सुरक्षा बनी चिंता

नवभारत विशेष: राम मंदिर मामला, आरोपियों का केस लड़ने से वकीलों का इनकार; नैतिकता बनाम कानून पर छिड़ी नई बहस

Navabharat Nishanebaaz: भूल गए सारे आचार-विचार, किया भयंकर भ्रष्टाचार

1811 : वेनेजुएला के सात प्रांतों ने स्पेन के शासन से स्वतंत्रता की घोषणा की।

1922 : नीदरलैंड में पहली बार आम चुनाव हुए।

1935 : फ्रैंकलिन डी. रूजवेल्ट ने अमेरिका के नेशनल लेबर रिलेशंस कानून पर हस्ताक्षर किए।

1947 : भारतीय स्वतंत्रता अधिनियम 1947 को ब्रिटेश संसद में पेश किया गया। इसे 18 जुलाई को ब्रिटिश राजशाही की मंजूरी मिली।

1950 : नए कानून के तहत सभी यहूदियों को इजराइल में रहने की अनुमति दी गई।

1954 : बीबीसी ने अपने पहले टीवी समाचार बुलेटिन का प्रसारण किया।

1959 : इंडोनेशिया में संविधान बहाल किया गया।

1960 : मंगोलिया ने संविधान अपनाया।

यह भी पढ़ें:-नागपुर में पारिवारिक कलह का खूनी अंजाम: दामाद ने गहरी नींद में सो रहे ससुर मेहताब सिंह को उतारा मौत के घाट

1962 : अल्जीरिया 132 साल के फ्रांसीसी शासन से आजाद हुआ।

1968 : भारत की पहली पनडुब्बी सोवियत रूस से पहुंची।

1977 : जनरल मोहम्मद जिया उल-हक के नेतृत्व में पाकिस्तानी सेना ने तख्तापलट कर देश के शासन पर कब्जा किया।

1994 : जेफ बेजोस ने ई-कॉमर्स वेबसाइट अमेजन की स्थापना की।

1998 : टैंक भेदी प्रक्षेपास्त्र ‘नाग’ का परीक्षण।

1998 : महाबलीपुरम में ‘डाल्फिन सिटी’ का उद्घाटन।

2004 : इंडोनेशिया में पहली बार राष्ट्रपति चुनाव हुआ।

2016: नासा के जूनो अंतरिक्ष यान ने बृहस्पति की कक्षा में प्रवेश किया।

2019: प्राचीन इराकी शहर बेबीलोन को यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल घोषित किया गया।

2024: ईरान के सुधारवादी नेता मसूद पेजेशकियन ने राष्ट्रपति पद के चुनाव में जीत हासिल की।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

History of july 5 major events zia ul haq coup amazon founded

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 05, 2026 | 09:08 AM

Topics:  

  • Historical Events
  • History Of The Day
  • Navbharat Editorial
  • Today In History

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.