Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

एक जनवरी का इतिहास: 213 यात्रियों के साथ समुद्र में समा गया एअर इंडिया का विमान, जानिए

Historical Events of 1 January: साल के पहले दिन एक दुखद घटना भी दर्ज है। वर्ष 1978 में एअर इंडिया का एक विमान आज ही के दिन 213 यात्रियों के साथ समु्द्र में समा गया था।

  • By दीपिका पाल
Updated On: Jan 01, 2026 | 12:40 PM

एक जनवरी का इतिहास (सौ. डिजाइन फोटो)

Follow Us
Close
Follow Us:

नई दिल्‍ली: नए साल में जश्न का माहौल होता है, लेकिन इतिहास में साल के पहले दिन एक दुखद घटना भी दर्ज है। वर्ष 1978 में एअर इंडिया का एक विमान आज ही के दिन 213 यात्रियों के साथ समु्द्र में समा गया था। सम्राट अशोक नाम का यह बोइंग 747 साल 1978 में बंबई (अब मुंबई) के अन्तरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से उड़ान भरने के कुछ क्षण बाद ही किसी यांत्रिक खराबी के कारण दुर्घटनाग्रस्त हो गया। विमान में सवार लोगों में 190 यात्री और चालक दल के 23 सदस्य थे।

घटना के फौरन बाद यह आशंका जताई गई कि यह किसी साजिश का हिस्सा हो सकता है, लेकिन समुद्र से मिले विमान के मलबे की जांच से यह सिद्ध हो गया कि यह एक हादसा था। एक जनवरी 2024 को चीन ने 1990 के बाद पहली बार निकारागुआ में अपना दूतावास खोला। चीन ने यह कदम निकारागुआ के राष्ट्रपति डेनियल ओर्टेगा की सरकार के ताइवान से संबंध समाप्त करने के बाद उठाया।

देश- दुनिया के इतिहास में दर्ज साल के पहले दिन की चंद और घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा इस प्रकार है:-

1664: शिवाजी महाराज ने सूरत अभियान की शुरूआत की।
1804: हैती ने फ्रांस से अपनी आजादी का ऐलान किया।
1862: भारतीय दंड संहिता और दंड प्रक्रिया संहिता को लागू किया गया। इसे 6 अक्टूबर 1860 को मंजूरी दी गई थी।
1880: मनी ऑर्डर प्रणाली की शुरूआत।
1925: अमेरिका के टेलीफोन और टेलीग्राफ की शोध शाखा के रूप में ‘बेल लेबोरेटरीज’ की स्थापना।
1948: भारत ने संयुक्त राष्ट्र में पाकिस्तान की शिकायत की कि वह कश्मीर घाटी में हमलावरों को भेज रहा है।
1959: फिदेल कास्रो के नेतृत्व में बागी लड़ाकों ने क्यूबा के तानाशाह फ्लुजेंसियो बतिस्ता का तख्ता पलट दिया और उसे वहां से भागना पड़ा।
1978: एअर इंडिया का विमान दुर्घटनग्रस्त होकर समुद्र में गिरा।
1984: छोटे से संपन्न एशियाई देश ब्रुनेई ने ब्रिटेन से आजादी का ऐलान किया। अपने तेल और प्राकृतिक गैस भंडार के कारण दो लाख की आबादी वाला यह देश हर वर्ष अरबों डॉलर कमाता है और पूरे एशिया में इसकी प्रति व्यक्ति आय सबसे अधिक है।
1992: नये साल की पूर्व संध्या पर जश्न मनाते हुए बम्बई (अब मुंबई) में जहरीली शराब पीने से कम से कम 91 लोगों मौत।
2011: ओपरा विनफ्रे नेटवर्क की शुरूआत।
2017: नववर्ष के जश्न के दौरान के इस्तांबुल में नाइटक्लब हुए हमले में 39 लोगों की मौत, 60 से अधिक घायल ।
2019: इंडोनेशिया में भूस्खलन में 15 लोगों की मौत।
2020: तालिबान ने अफगान सुरक्षा बलों को निशाना बनाया, 26 मरे।
2021: कांगो में विद्रोहियों ने 25 लोगों की हत्या की।
2022: वैष्णो देवी धाम में नए साल पर भगदड़, 12 श्रद्धालुओं की मौत।

ये भी पढ़ें- ‘नवभारत विशेष’ की अन्य रोचक ख़बरों और लेखों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

2023: क्रोएशिया आधिकारिक रूप से यूरो को अपनाकर यह मुद्रा अपनाने वाला 20वां यूरोपीय देश बना।
2024: श्रीहरिकोटा (आंध्र प्रदेश) से भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने अंतरिक्ष में ब्लैक होल का अध्ययन करने में मदद करने वाले अपने पहले एक्स-रे पोलरिमीटर उपग्रह का सफलतापूर्वक प्रक्षेपण किया। इसी दिन चीन ने 1990 के बाद पहली बार निकारागुआ में दूतावास खोला।

भाषा एजेंसी के द्वारा

Know the important events of january 1 history

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jan 01, 2026 | 12:40 PM

Topics:  

  • Historical Events
  • History Of The Day
  • Today In History

सम्बंधित ख़बरें

1

31 दिसंबर का इतिहास : महारानी एलिजाबेथ प्रथम ने ईस्ट इंडिया कंपनी के पंजीयन के लिए फरमान जारी किया

2

30 दिसंबर का इतिहास: ब्रिटेन की कोयला खदानों में गैस पहचानने वाली चिड़िया की सेवाएं समाप्त

3

28 दिसंबर का इतिहास: आम आदमी पार्टी ने बड़ा उलटफेर करते हुए दिल्ली में बनाई सरकार

4

27 December History: यूरोप के दो शहरों पर चरमपंथियों का हमला

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.