Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

12 नवंबर का इतिहास : ‘महामना’ के निधन, ‘पक्षी मानव’ के जन्म का साक्षी, जानिए आज की और भी घटनाएं

12 November Ithihas: जाने वाले ‘महामना' से लेकर ‘पक्षी मानव' से जुड़ी है 12 नवंबर की तारीख।  इस दिन काशी हिन्दू विश्वविद्यालय के संस्थापक और भारत रत्न पंडित मदन मोहन मालवीय का वाराणसी में निधन हुआ था।

  • By दीपिका पाल
Updated On: Nov 12, 2025 | 05:43 PM

12 नवंबर का इतिहास (सौ. डिजाइन फोटो)

Follow Us
Close
Follow Us:

नई दिल्ली: भारतीय स्वतंत्रता के इतिहास की हलचल, राजनीतिक उथल-पुथल, विज्ञान के आविष्कार, नवीन विश्व के निर्माण की प्रक्रिया और शिक्षा को नए मुकाम पर ले जाने वाले ‘महामना’ से लेकर ‘पक्षी मानव’ से जुड़ी है 12 नवंबर की तारीख।  इस दिन काशी हिन्दू विश्वविद्यालय के संस्थापक और भारत रत्न पंडित मदन मोहन मालवीय का वाराणसी में निधन हुआ था। वहीं, इस तारीख को देश के सुप्रसिद्ध पक्षी विज्ञानी सालिम अली का जन्म हुआ और उनके जन्म दिवस को ‘राष्ट्रीय पक्षी दिवस’ के रूप में मनाया जाता है।

1930 में संवैधानिक सुधारों पर चर्चा के लिए लंदन में पहले गोलमेज सम्मेलन की शुरुआत हुई। इसमें भारतीय और ब्रिटिश प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया लेकिन भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का कोई सदस्य शामिल नहीं हुआ था।  2021 में 12 नवंबर को ही भारत के नेतृत्व वाले अंतरराष्ट्रीय सौर गठबंधन (आईएसए) और जलवायु परिवर्तन पर संयुक्त राष्ट्र कार्यढांचा सम्मेलन (यूएनएफसीसीसी) ने ग्लासगो में सीओपी 26 जलवायु शिखर सम्मेलन में एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए, जिसमें वैश्विक प्रयासों के अनुरूप महत्वाकांक्षी राष्ट्रीय जलवायु कार्रवाई के कार्यान्वयन में देशों को सहयोग और समर्थन करने के लिए सहमति बनी।

इस तारीख की कुछ प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं

1781 : अंग्रेजों ने नागपट्टनम पर कब्जा किया।
1847 : ब्रिटेन के चिकित्सक सर जेम्स यंग सिंपसन ने बेहोशी की दवा के रूप में पहली बार क्लोरोफार्म का प्रयोग किया।
1896 : भारतीय पक्षी विज्ञानी और प्रकृतिवादी सालिम अली का जन्म।
1918 : ऑस्ट्रिया एक गणतंत्र बना।
1930 : लंदन में भारत में संवैधानिक सुधारों पर चर्चा के लिए पहले गोलमेज सम्मेलन की शुरुआत।
1936 : केरल के मंदिर सभी हिंदुओं के लिए खुले।
1946 : स्वतंत्रता सेनानी, राजनीतिज्ञ, शिक्षाविद और समाज सुधारक मदनमोहन मालवीय का निधन।
1969 : प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को कांग्रेस से निष्कासित किया गया।
1974 : दक्षिण अफ्रीका नस्लीय नीतियों के कारण संयुक्त राष्ट्र महासभा से निलंबित।
1984 : ब्रिटेन ने एक पाउंड का नोट बंद किया, सिक्के चालू किए।
1990 : जापान में सम्राट आकिहितो का परम्परानुसार राज्याभिषेक।
2001 : न्यूयॉर्क में अमेरिकी एयरलाइंस का विमान एयरबस ए-300 दुर्घटनाग्रस्त, 260 यात्रियों की मौत।
2008 : देश का पहला मानव रहित अंतरिक्ष यान चंद्रयान-1 चन्द्रमा की अन्तिम कक्षा में स्थापित।
2009 : भारत में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए केंद्र सरकार के ‘अतुल्य भारत’ अभियान को ‘‘वर्ल्ड ट्रेवल अवार्ड-2009” से नवाजा गया।
2019 : बांग्लादेश के ब्रह्मनबरिया जिले में दो ट्रेनों के बीच टक्कर में 16 लोगों की मौत और अन्य 60 लोग घायल।
2021 : भारत के नेतृत्व वाले अंतरराष्ट्रीय सौर गठबंधन (आईएसए) और जलवायु परिवर्तन पर संयुक्त राष्ट्र कार्यढांचा सम्मेलन (यूएनएफसीसीसी) ने ग्लासगो में सीओपी26 जलवायु शिखर सम्मेलन में एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए, जिसमें वैश्विक प्रयासों के अनुरूप महत्वाकांक्षी राष्ट्रीय जलवायु कार्रवाई के कार्यान्वयन में देशों को सहयोग और समर्थन करने के लिए सहमति बनी।
2022 : भारतीय मूल के नोबेल पुरस्कार विजेता प्रोफेसर वेंकी रामकृष्णन को ब्रिटेन के महाराजा चार्ल्स तृतीय ने विज्ञान के क्षेत्र में उनके योगदान को लेकर प्रतिष्ठित ‘ऑर्डर ऑफ मेरिट’ से सम्मानित किया। इसी दिन भारतीय आध्यात्मिक नेता श्री श्री रविशंकर को महात्मा गांधी एवं डॉ। मार्टिन लूथर किंग जूनियर के शांति एवं अहिंसा के संदेशों का प्रसार करने में उनके अथक प्रयासों के लिए अटलांटा में ‘गांधी पीस पिलग्रिमेज’ पुरस्कार प्रदान किया गया।

सम्बंधित ख़बरें

9 जनवरी का इतिहास : भारत का अभियान दल पहली बार पहुंचा अंटार्कटिका, जानें और भी घटनाएं

आठ जनवरी का इतिहास: फिल्म निर्देशक बिमल रॉय का निधन, स्टीफन हॉकिंग का जन्म, जानें और भी घटनाएं

सात जनवरी का इतिहास : बहादुर शाह जफर द्वितीय पर मुकदमे की शुरूआत, जानें और भी घटनाएं

6 जनवरी का इतिहास: इंदिरा गांधी की जान लेने वालों को फांसी, जानिए इतिहास की महत्वपूर्ण घटनाएं

ये भी पढ़ें–  नवभारत विशेष के लेख पढ़ने के लिए क्लिक करें
2023 : सोमालिया में बाढ़ से 31 लोगों की मौत।
2024 : चीन में कार के भीड़ में घुसने से 35 लोगों की मौत, 43 अन्य घायल।

भाषा एजेंसी के द्वारा

Know the important events of history on november 12

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Nov 12, 2025 | 12:38 PM

Topics:  

  • Chandrayaan Mission
  • Historical Events
  • Today In History

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.