17 जून का इतिहास : आज के दिन फ्रांस ने अमेरिका को दिया था आजादी का प्रतीक, जाने और क्या है खास?
Statue of Liberty History: 17 जून इतिहास में खास है क्योंकि इसी दिन फ्रांस ने अमेरिका को स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी सौंपा था। यह स्मारक स्वतंत्रता, लोकतंत्र और दोनों देशों की मित्रता का प्रतीक माना जाता है।
- Written By: अंकिता पटेल
17 जून इतिहास, स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी,(सोर्स: नवभारत डिजाइन फोटो)
France Gift To America: हर देश में कोई न कोई ऐसा स्थान, स्मारक, पर्यटन स्थल या भवन होता है, जो उसकी पहचान होता है। ताजमहल को भारत की पहचान के तौर पर देखा जा सकता है, तो ‘स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी’ को अमेरिका की पहचान कहा जा सकता है। ‘स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी’ अमेरिका को फ्रांस की तरफ से उपहार में मिली थी और इस विशाल मूर्ति को 17 जून को ही अमेरिका को सौंपा गया था।
चार जुलाई, 1776 को अमेरिका की स्वतंत्रता की स्मृति में फ्रांसीसियों द्वारा उपहार स्वरूप दिए गए ‘स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी’ का निर्माण फ्रांस और अमेरिका दोनों के संयुक्त प्रयासों से किया गया था। दोनों देशों की सरकारों के बीच हुए एक समझौते के तहत अमेरिकी लोगों ने इस मूर्ति का आधार बनाया, जबकि फ्रांसीसी लोगों ने मूर्ति को आकार और स्वरूप दिया। तांबे की यह शानदार मूर्ति अमेरिका के न्यूयार्क शहर के मैनहट्टन में ‘लिबर्टी द्वीप’ पर स्थित है।
देश-दुनिया के इतिहास में 17 जून की तारीख में दर्ज प्रमुख घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा इस प्रकार है:-
1756 : नवाब सिराजुद्दौला ने 50 हजार सैनिकों के साथ कलकत्ता (अब कोलकाता) पर आक्रमण किया।
सम्बंधित ख़बरें
नवभारत संपादकीय: बीजेपी के विस्तार के बीच विपक्षी रणनीति पर मंथन तेज, सियासी समीकरण बदलने के संकेत
नवभारत विशेष: कितना टिकेगा अमेरिका व ईरान के बीच समझौता, अकारण युद्ध ने ट्रंप की पोल खोली
Navabharat Nishanebaaz: घोटाले की बलि चढ़ा मंदिर का चंदा, धर्म को भी बना लिया धंधा
G7 Summit France: वैश्विक मंच पर पीएम मोदी का बड़ा बयान- सुरक्षित हों समुद्री मार्ग, निडर होकर काम करें नाविक
1799 : नेपोलियन बोनापार्ट ने इटली को अपने साम्राज्य में शामिल किया।
1855 : ‘स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी’ को न्यूयॉर्क के बंदरगाह लाया गया।
1917 : महात्मा गांधी ने साबरमती आश्रम में हृदय कुंज को अपना आवास बनाया।
1938 : जापान ने चीन के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।
1944 : जर्मनी ने द्वितीय विश्वयुद्ध में समर्पण किया।
1974 : ब्रिटेन की संसद में बम विस्फोट, 11 लोग घायल।
1980 : अमेरिका ने अपनी 160 परमाणु मिसाइल को ब्रिटेन में रखने का ऐलान किया, ताकि किसी भी संकट की स्थिति में इनका इस्तेमाल किया जा सके।
2002 : कराची में अमेरिकी वाणिज्य दूतावास को दोबारा खोला गया।
2004 : मंगल पर पृथ्वी की चट्टानों से मिलते-जुलते पत्थर मिले।
यह भी पढ़ें:-नवभारत संपादकीय: बीजेपी के विस्तार के बीच विपक्षी रणनीति पर मंथन तेज, सियासी समीकरण बदलने के संकेत
2004 : बगदाद में सेना के भर्ती केन्द्र पर विस्फोट में 42 लोगों की मौत।
2008 : देश में विकसित हल्के लड़ाकू विमान तेजस का बेंगलुरु में सफलतापूर्वक परीक्षण।
2020: भारत में कोविड-19 से एक दिन में सबसे अधिक 2,003 लोगों की गई जान।
2021: चीन के तीन अंतरिक्ष यात्री देश के नये अंतरिक्ष स्टेशन में पहुंचे।
2023: ब्रिटेन सरकार ने विकिलीक्स के संस्थापक जूलियन असांजे के अमेरिका प्रत्यर्पण को मंजूरी दी।
2024: पश्चिम बंगाल में मालगाड़ी के कंचनजंगा एक्सप्रेस से टकराने से 10 लोगों की मौत, कई घायल।
(एजेंसी इनपुट के साथ)
