Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

16 जून का इतिहास: दुनिया की पहली महिला अंतरिक्ष यात्री बनीं वैलेनटीना तेरेशकोवा

First Woman Astronaut: 16 जून 1963 को सोवियत संघ की वैलेनटीना तेरेशकोवा अंतरिक्ष में जाने वाली दुनिया की पहली महिला बनीं। उन्होंने वोस्तोक-6 यान से इतिहास रचते हुए अंतरिक्ष यात्रा की शुरुआत की।

  • Written By: अंकिता पटेल
Updated On: Jun 16, 2026 | 11:01 AM

वैलेनटीना तेरेशकोवा, अंतरिक्ष यात्रा,(सोर्स: सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

Valentina Tereshkova Space Mission: इतिहास में 16 जून की तारीख पर कई घटनाएं दर्ज हैं। इनमें सबसे महत्वपूर्ण घटना छह दशक से ज्यादा पुरानी है, जब रूस की एक महिला ने पहली बार अंतरिक्ष के लिए उड़ान भरी। रूस की इस 26 वर्षीय महिला का नाम लेफ्टिनेंट वैलेनटीना तेरेशकोवा था और उन्होंने रूस की राजधानी मॉस्को से 16 जून 1963 को अंतरिक्ष यान -वोस्तोक 6 में सवार होकर अंतरिक्ष की ओर अपना सफर शुरू किया था। दुनिया में किसी भी महिला की यह अंतरिक्ष के लिए पहली उड़ान थी।

देश-दुनिया के इतिहास में 16 जून की तारीख पर दर्ज प्रमुख घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है:-

1779 : स्‍पेन ने ब्रिटेन के खिलाफ जंग का आगाज किया।

1911 : न्यूयार्क में आईबीएम कंपनी की स्‍थापना। पहले इसका नाम कंप्यूटिंग टैब्यूलेटिंग रिकार्डिंग कंपनी था।

सम्बंधित ख़बरें

नवभारत संपादकीय: क्या अमेरिका AI पर बढ़ा रहा है तकनीकी नियंत्रण? विकास के लिए चाहिए उच्चस्तरीय एआई

नवभारत विशेष: पानी भरे इंजेक्शन से महिलाओं की मौत, राजस्थान की चिकित्सा व्यवस्था निकृष्ट

Navabharat Nishanebaaz: राजनीति में चूहे-बिल्ली का खेल, क्या विपक्ष में हो पाएगा मेल?

15 जून का इतिहास : आजादी के साथ मिला सबसे बड़ा जख्म, वह फैसला जिसने बदल दी भारत की तकदीर और भूगोल

1925 : स्वतंत्रता सेनानी चितरंजन दास का निधन।

1963 : रूस की 26 वर्षीय अंतरिक्ष यात्री लेफ्टिनेंट वैलेनटीना तेरेशकोवा ने वोस्तोक 6 के जरिए अंतरिक्ष की उड़ान भरी। वह अंतरिक्ष के लिए रवाना हुई विश्व की पहली महिला थीं।

1979 : सीरिया में मुस्लिम ब्रदरहुड के साथ संघर्ष में 62 शेखों की मौत।

1992 : ब्रिटेन की राजकुमारी डायना पर विवादास्पद किताब का विमोचन। ‘डायना – ए ट्रू स्टोरी’ पुस्तक में डायना को दुखी और असंतुलित बताया गया।

2008 : कैलिफोर्निया में समलैंगिक जोड़े को शादी करने की इजाजत।

2012 : चीन ने अंतरिक्ष यान शेनझौ 9 लांच किया।

यह भी पढ़ें:-नवभारत संपादकीय: क्या अमेरिका AI पर बढ़ा रहा है तकनीकी नियंत्रण? विकास के लिए चाहिए उच्चस्तरीय एआई

2012 : अमेरिकी वायुसेना का रोबोटिक बोइंग एक्स-37बी अंतरिक्ष यान अपना मिशन पूरा कर पृथ्‍वी पर लौटा।

2012 : बहुराष्ट्रीय शीतल पेय कंपनी कोका कोला ने म्यांमा में 60 वर्षों के बाद कारोबार शुरू किया।

2020: देश में कोविड-19 के मामले बढ़कर 3,43,091, मृतक संख्या 9,900 हुई।

2021: बाइडन-पुतिन के बीच शिखर सम्मेलन के पहले दौर की वार्ता समाप्त।

2023: दिल्ली के तीन मूर्ति भवन परिसर स्थित नेहरू स्मारक संग्रहालय एवं पुस्तकालय सोसाइटी (एनएमएमएल) का नाम बदलकर ‘प्रधानमंत्री संग्रहालय एवं पुस्तकालय सोसाइटी’ किया गया।

2024: सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना की शतकीय पारी से भारत ने दक्षिण अफ्रीका को 143 रन से हराया।

2025 : कनाडा के कनानास्किस में 51वां जी7 शिखर सम्मेलन शुरू हुआ।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

June 16 in history valentina tereshkova became the first woman in space

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 16, 2026 | 11:01 AM

Topics:  

  • Historial Events
  • History Of The Day
  • Indian History
  • Navbharat Editorial
  • Space News
  • Today In History

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.