Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

2 दिसंबर का इतिहास : ब्रिटेन के महाराजा-महारानी पहली बार भारत आए, याद में बना ‘गेटवे ऑफ इंडिया’

Historical Events of 2 December: गुलाम देश को उपकृत करने दो दिसंबर 1911 को पहली बार यहां आए ब्रिटेन के तत्कालीन महाराजा जॉर्ज पंचम और महारानी मैरी का धन्यवाद करने और उनकी याद में ‘गेटवे ऑफ इंडिया बना।

  • Written By: दीपिका पाल
Updated On: Dec 02, 2025 | 11:35 AM

2 दिसंबर का इतिहास (सौ.डिजाइन फोटो)

Follow Us
Close
Follow Us:

नई दिल्ली: मुंबई जाने वाले ज्यादातर लोग ‘गेटवे ऑफ इंडिया’ देखने जरूर जाते हैं और इसकी स्थापत्य कला और भव्यता से प्रभावित हुए बिना नहीं रहते। हालांकि, इस बात से बहुत कम लोग वाकिफ हैं कि गुलाम देश को उपकृत करने दो दिसंबर 1911 को पहली बार यहां आए ब्रिटेन के तत्कालीन महाराजा जॉर्ज पंचम और महारानी मैरी का धन्यवाद करने और उनकी यात्रा की याद में ‘गेटवे ऑफ इंडिया’ का निर्माण किया गया। दक्षिण मुंबई में समुद्र तट के पास स्थित यह 26 मीटर ऊंचा द्वार है, जो प्रसिद्ध वास्तुशिल्पी जॉर्ज विंसेंट के नेतृत्व में 1924 में बनकर तैयार हुआ।

अन्य घटना की बात की जाए तो, विश्वनाथ प्रताप सिंह (25 जून 1931 – 27 नवंबर 2008) एक भारतीय राजनीतिज्ञ थे, जिन्होंने 1989 से 1990 तक भारत के प्रधान मंत्री और मांडा के राजा बहादुर के रूप में कार्य किया।

देश-दुनिया के इतिहास में दो दिसंबर की तारीख में दर्ज महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा इस प्रकार है :-

1802 : ब्रिटेन ने सूरीनाम को नीदरलैंड को बेचा।
1804 : नेपोलियन बोनापार्ट की फ्रांस के सम्राट के तौर पर ताजपोशी की गई।
1911 : जॉर्ज पंचम और क्वीन मैरी भारत आने वाले ब्रिटेन के पहले महाराजा, महारानी बने। उनके बंबई (अब मुंबई) आगमन की याद में ‘गेटवे ऑफ इंडिया’ बनाया गया।
1976 : फिदेल कास्त्रो क्यूबा के राष्ट्रपति बने।
1971 : अरब प्रायद्वीप के छह क्षेत्रों ने मिलकर संयुक्त अरब अमीरात की स्थापना की। फरवरी 1972 में इनमें एक सातवां देश भी शामिल हुआ।
1981 : अमेरिकी गायिका ब्रिटनी स्पियर्स का जन्म।
1989 : विश्वनाथ प्रताप सिंह देश के सातवें प्रधानमंत्री बने।
1999 : भारत में बीमा क्षेत्र में निजी क्षेत्र के निवेश को मंजूरी मिली।
2003 : बोस्नियाई सर्ब के पूर्व सैन्य कमांडर मोमिर निकोलिक को हेग स्थित संयुक्त राष्ट्र की युद्ध अपराध अदालत ने 1995 के नरसंहार के लिए दोषी ठहराया और 27 साल कैद की सजा सुनाई।
2006 : फिलीपीन में ज्वालामुखी का मलबा गिरने से 208 लोगों की मौत, 261 अन्य घायल।

सम्बंधित ख़बरें

मुंबई के पॉश इलाके में बड़ी लूट, कस्टम ऑफिसर के घर पर सेंधमारी, आरोपी फरार

SGNP के आदिवासियों को मिलेगा अपना हक? दरेकर ने उठाई MHADA की 388 जर्जर इमारतों के पुनर्विकास की मांग

अजित पवार विमान हादसा: रोहित पवार का सनसनीखेज दावा, ‘नशेड़ी’ पायलट और ईंधन के खेल से हुआ बड़ा धमाका?

‘मैं किसी से डरता नहीं, मुंबई में करूंगा शो’, विशेषाधिकार हनन मामले में पेशी के बाद कुणाल कामरा की खुली चुनौती

ये भी पढ़ें–  नवभारत विशेष के लेख पढ़ने के लिए क्लिक करें 
2020 : देश में कोविड-19 के 31,118 नए मामले सामने आने के साथ संक्रमितों की संख्या 94. 62 लाख से ज्यादा हो गयी।
2024 : भारत की ई-बीम तकनीक से 50 लाख चिकित्सा उपकरणों को जीवाणुमुक्त किया गया।

भाषा एजेंसी के द्वारा

Know the important events of december 2 in history

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Dec 02, 2025 | 11:35 AM

Topics:  

  • COVID-19
  • Historical Events
  • Mumbai

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.