- Hindi News »
- Maharashtra »
- Coronavirus In Maharashtra 33 Died 25 New Covid Cases
महाराष्ट्र में फिर कोरोना का डर! अब तक 33 लोगों की मौत, 25 नए मामले आए सामने
Coronavirus Cases: महाराष्ट्र में कोरोना के मामले लगातार बढ़ रहे है। इसमें सबसे ज्यादा मामले मुंबई से है। कोरोना से अब तक 33 लोगों की मौत हो चुकी है।
- Written By: सोनाली चावरे

महाराष्ट्र में फिर कोरोना का डर
मुंबई: महाराष्ट्र में कोविड-19 के 25 नए मामले सामने आए हैं। अब तक राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या 2,395 हो गई है। स्वास्थ्य विभाग ने अपने बयान में कहा है कि मुंबई में कोविड-19 संक्रमण के 8 नए मामले सामने आए है। वहीं, नागपुर में पांच, पूर्वी महाराष्ट्र के चंद्रपुर में तीन, छत्रपति संभाजीनगर में दो, पुणे और पुणे ग्रामीण में एक-एक, ठाणे शहर, भिवंडी (ठाणे जिला), नवी मुंबई, कोल्हापुर और अकोला शहर में एक-एक मामले सामने आए हैं।
मुंबई में कोरोना के सबसे अधिक मामले
इस साल मुंबई में कोरोना के सबसे अधिक 965 मामले सामने आए हैं, जिनमें से केवल जून महीने में 524 मामले दर्ज किए गए हैं। महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमण से किसी भी मरीज की मृत्यु नहीं हुई है, जिससे राज्य में मृतकों की कुल संख्या 33 ही है। बयान में कहा गया कि कोविड-19 संक्रमण से जान गंवाने वाले 33 मरीजों में से 32 को पहले से ही अन्य बीमारियां थीं। इसमें कहा गया कि महाराष्ट्र में एक जनवरी से अब तक कोविड-19 के कुल 26,736 परीक्षण किए जा चुके हैं। अब तक कुल 2,106 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। फिलहाल महाराष्ट्र में 256 सक्रिय मामले हैं।
सम्बंधित ख़बरें
गड़चिरोली: खाद की तस्करी रोकने के लिए सीमा पर विशेष नाकाबंदी; दोषियों पर दर्ज होगा फौजदारी मामला, ऑडिट शुरू
अमरावती में संत कंवरराम मार्केट में भीषण आग; दमकल विभाग की मुस्तैदी से बची 2 करोड़ की संपत्ति, बड़ा हादसा टला
भंडारा में अवैध गैस सिलेंडर गोदाम पर 23 दिन बाद FIR; एमआईडीसी क्षेत्र से 57 सिलेंडर जब्त, संचालक पर कसा शिकंजा
भीषण गर्मी में तवे की तरह तप रही हैं कांक्रीट की सड़कें; 34°C तापमान में 50°C जैसी गर्मी का अहसास, नागरिक त्रस
कोविड-19 के नए वैरिएंट के मिले मरीज
भारत के कई राज्यों में कोविड-19 के मामलों में बढ़ोतरी के बीच देश में चार नए वैरिएंट मिले हैं। आईसीएमआर के डायरेक्टर डॉ. राजीव बहल ने बताया कि दक्षिण और पश्चिम भारत से जिन वैरिएंट की सीक्वेंसिंग की गई है, वे LF.7, XFG, JN.1 और NB.1.8.1 सीरीज के हैं। बाकी जगहों से नमूने लेकर सीक्वेंसिंग की जा रही है, ताकि नए वैरिएंट की जांच की जा सके। मामले बहुत गंभीर नहीं हैं, लोगों को चिंता नहीं, बस सतर्क रहना चाहिए।वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गनाइजेशन (WHO) ने भी इन्हें चिंताजनक नहीं माना है। हालांकि, निगरानी में रखे गए वैरिएंट के रूप में कैटेगराइज किया है। चीन सहित एशिया के दूसरे देशों में कोविड के बढ़ते मामलों में यही वैरिएंट दिख रहा है।
Coronavirus in maharashtra 33 died 25 new covid cases
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Varuthini Ekadashi Remedies: वरुथिनी एकादशी के दिन चुपचाप कर लें ये 3 आसान उपाय, दूर होगी पैसों की कमी!
Apr 11, 2026 | 07:39 PMअकोला: जनगणना विषयक तीन दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न,फील्ड ट्रेनर्स ने की प्रत्यक्ष स्थल पर अभ्यास
Apr 11, 2026 | 07:37 PMअभिषेक शर्मा ने कायरन पोलार्ड और निकोलस पूरन को पछाड़ा, IPL में ये बड़ा रिकॉर्ड बनाकर बने नंबर-1 बल्लेबाज
Apr 11, 2026 | 07:36 PMग्लोबल मार्केट में तेजी का असर, अमेरिका-ईरान सीजफायर के संकेतों से रॉकेट बना बाजार; 6% उछले निफ्टी-सेंसेक्स
Apr 11, 2026 | 07:31 PMविहीगांव की बदहाल सड़क से ग्रामीण त्रस्त, लापरवाही प्रशासन की अनदेखी के खिलाफ सोमवार से आमरण अनशन
Apr 11, 2026 | 07:31 PMह्यूमन राइट्स जस्टिस एसोसिएशन ने कर सहायक उपरवट का किया सम्मान
Apr 11, 2026 | 07:31 PMUPSC भर्ती 2026: संस्कृति, रक्षा समेत कई मंत्रालयों में निकली 16 वैकेंसी, 1 मई तक करें आवेदन
Apr 11, 2026 | 07:27 PMवीडियो गैलरी

‘धुरंधर 2’ की सफलता के बाद बाबा महाकाल की शरण में सारा अर्जुन! भस्म आरती में भक्ति देख फैंस हुए मुग्ध
Apr 11, 2026 | 01:52 PM
Shamli Hospital में स्वास्थ्य सेवाओं पर सवाल, अस्पताल के बाहर हुई डिलीवरी
Apr 10, 2026 | 10:47 PM
मोनालिसा भोंसले केस में अस्पताल के रिकॉर्ड ने खोली पोल, निकली नाबालिग!
Apr 10, 2026 | 10:40 PM
इंदौर नगर निगम में भिड़े पार्षद, रुबीना ने बताया क्यों नहीं गाया वंदे मातरम
Apr 10, 2026 | 10:29 PM
नीट छात्रा की मौत या हत्या? शंभू गर्ल्स हॉस्टल कांड पर पटना में फिर उबाल, मां ने लगाए गंभीर आरोप- VIDEO
Apr 10, 2026 | 10:03 PM
कौन सिखा के भेजा है? सीधी में बिजली-पानी मांगने वाली महिला पर भड़के सांसद राजेश मिश्रा, वीडियो वायरल
Apr 10, 2026 | 09:55 PM














