- Hindi News »
- Special Coverage »
- Know The History Of March 1
एक मार्च का इतिहास: आज ही के दिन अमेरिका ने किया था हाइड्रोजन बम का परीक्षण, जानिए इतिहास की महत्वपूर्ण घटनाएं
अमेरिका ने एक मार्च 1954 को हाइड्रोजन बम का परीक्षण किया और यह मानव इतिहास में उस समय तक का सबसे बड़ा विस्फोट था। इसकी ताकत का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है।
- Written By: दीपिका पाल

1 मार्च का इतिहास (सौ. सोशल मीडिया)
नई दिल्ली। अमेरिका ने एक मार्च 1954 को हाइड्रोजन बम का परीक्षण किया और यह मानव इतिहास में उस समय तक का सबसे बड़ा विस्फोट था। इसकी ताकत का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि यह हिरोशिमा को नष्ट करने वाले परमाणु बम से एक हजार गुना ज्यादा शक्तिशाली था।
देश-दुनिया के इतिहास में एक मार्च की तारीख पर दर्ज अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा इस प्रकार है:-
1775 : अंग्रेजी हुकूमत और नाना फडनवीस के बीच पुरंदर की संधि पर हस्ताक्षर।
1872 : अमेरिका में दुनिया का पहला राष्ट्रीय पार्क स्थापित किया गया। पश्चिमी अमेरिका में स्थित येलोस्टोन नेशनल पार्क को 1978 में यूनेस्को ने विश्व धरोहर का दर्जा दिया।
1919 : महात्मा गांधी ने रॉलट एक्ट के खिलाफ सत्याग्रह शुरू करने की इच्छा जाहिर की।
1954 : अमेरिका ने बिकिनी द्वीप पर हाइड्रोजन बम का परीक्षण किया। इसे मानव इतिहास का उस समय तक का सबसे शक्तिशाली विस्फोट बताया गया।
1962 : पाकिस्तान के राष्ट्रपति मोहम्मद अयूब खान ने नया संविधान अंगीकार करने का ऐलान किया, जिसमें देश में राष्ट्रपति के नेतृत्व वाली शासन प्रणाली की हिमायत की गई।
1969 : पहली सुपरफास्ट ट्रेन राजधानी एक्सप्रेस नयी दिल्ली और कलकत्ता (अब कोलकाता) के बीच चलाई गई।
1973 : फलस्तीन के सशस्त्र समूह ब्लैक सैपटैंबर ने खारतूम में सऊदी अरब के दूतावास पर कब्जा कर लिया और वहां मौजूद राजनयिकों को बंधक बना लिया।
1994 : कनाडा के गायक जस्टिन बीबर का जन्म। बीबर ने बहुत छोटी उम्र में ही अपने गायन से दुनियाभर में अपने करोड़ों प्रशंसक बना लिए।
1998 : नौवीं पंचवर्षीय योजना का खाका जारी किया गया।
2003 : पाकिस्तान में अधिकारियों ने खालिद शेख मोहम्मद को गिरफ्तार किया, जिसे अलकायदा का शीर्ष सदस्य माना जाता था और जिसने अमेरिका पर 2001 में 11 सितंबर को हुए आतंकी हमले की योजना बनाई थी।
2006 : अमेरिकी राष्ट्रपति जार्ज डब्ल्यू बुश भारत की राजकीय यात्रा पर पहुंचे।
सम्बंधित ख़बरें
14 अप्रैल का इतिहास : लिंकन की हत्या और बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर की जयंती: इतिहास का अनोखा संयोग
13 अप्रैल का इतिहास: आजादी का काला दिन: जलियांवाला बाग नरसंहार की दर्दनाक कहानी
शरीर पर 80 घाव और एक आंख, फिर भी थर-थर कांपते थे दुश्मन! जानिए उस योद्धा का कहानी जिसने बाबर को चटाई थी धूल
12 अप्रैल का इतिहास: पोलियो वैक्सीन से अंतरिक्ष तक का ऐतिहासिक दिन
नवभारत विशेष से जुड़े सभी रोचक आर्टिकल्स पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
2010 : हॉकी विश्व कप के पहले मैच में भारत ने पाकिस्तान को 4-1 से मात दी। 2010 :प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की सऊदी अरब यात्रा के दौरान दोनों देशों के बीच प्रत्यर्पण संधि समेत व्यापार, विज्ञान-तकनीक, संस्कृति आदि क्षेत्रों में दस समझौतों पर हस्ताक्षर किए गए।
एजेंसी
Know the history of march 1
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
RJD, जदयू और भाजपा; नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री पद छोड़ने से किसे फायदा और किसे नुकसान? जानें सियासी समीकरण
Apr 14, 2026 | 08:54 PMतुर्की के स्कूल में पूर्व छात्र का खूनी तांडव, 16 लोगों को गोलियों से भूना; फिर खुद को मारी गोली
Apr 14, 2026 | 08:54 PMMumbai Indians की ताकत होगी दोगुनी, 5.25 करोड़ वाला मैच विनर खिलाड़ी स्क्वॉड से जुड़ने को तैयार
Apr 14, 2026 | 08:53 PMसम्राट जी को बड़ा आदमी बनाएंगे…पिछले साल मंच से अमित शाह ने जो कहा, वो अब हुआ सच- देखिए VIDEO
Apr 14, 2026 | 08:51 PMम्हाडा का बड़ा फैसला; मुंबई-उपनगरों की 114 कॉलनियों का पुनर्विकास, पॉश इलाकों में टाउनशिप हेतु टेंडर जल्द
Apr 14, 2026 | 08:49 PMजिनेवा या इस्लामाबाद… गुरुवार को फिर आमने-सामने होंगे US और ईरान, अमेरिकी अधिकारी का बड़ा दावा!
Apr 14, 2026 | 08:37 PMIPL 2026: संजू-गायकवाड़ की सलामी जोड़ी ने सीएसके फैंस को निराश किया, 5 मुकाबलों में सिर्फ 124 रन
Apr 14, 2026 | 08:36 PMवीडियो गैलरी

Praful Hinge के ऐतिहासिक IPL डेब्यू के बाद रो पड़े पिता, देखें नवभारत का एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
Apr 14, 2026 | 05:47 PM
स्विट्जरलैंड से लौटते ही यूपी में 200 रैलियां…रोहिणी घावरी ने अखिलेश यादव से मिलाया हाथ?
Apr 13, 2026 | 10:33 PM
केवल महिला वोटर्स को लुभाना है…महिला आरक्षण बिल पर प्रशांत किशोर ने भाजपा और पीएम मोदी को घेरा
Apr 13, 2026 | 10:26 PM
न छत, न कुर्सी… फिर भी नहीं डिगा हौसला! सिवान के इन बच्चों का जज्बा देख दंग रह गए लोग
Apr 13, 2026 | 10:15 PM
ईरान-अमेरिका तनाव से तेल की सप्लाई ठप, खाली टैंकर नहीं लौटे तो और महंगा होगा पेट्रोल-डीजल- VIDEO
Apr 13, 2026 | 10:12 PM
ABVP के ‘संस्कार संगम’ में ‘धक-धक’ डांस पर मचा बवाल, वीडियो वायरल होते ही कांग्रेस ने घेरा- VIDEO
Apr 13, 2026 | 09:45 PM














