- Hindi News »
- Special Coverage »
- Know Important Events In The History Of October 30
30 अक्टूबर का इतिहास : 2008 में असम में हुए बम धमाके, 2022 में गुजरात में पुल हादसा
Gujarat Morbi Incident: असम की राजधानी गुवाहाटी और 13 अन्य स्थानों पर 30 अक्टूबर 2008 को हुए इन शक्तिशाली धमाकों ने पूरे देश को हिलाकर रख दिया। वहीं पर गुजरात में मोरबी पुल हादसे में 137 की मौत।
- Written By: दीपिका पाल

30 अक्टूबर का इतिहास (सौ. सोशल मीडिया)
नई दिल्ली: इतिहास में 30 अक्टूबर का दिन असम में एक के बाद एक हुए बम विस्फोटों की दुखद घटना के साथ दर्ज है। असम की राजधानी गुवाहाटी और 13 अन्य स्थानों पर 30 अक्टूबर 2008 को हुए इन शक्तिशाली धमाकों ने पूरे देश को हिलाकर रख दिया। राज्य के कोकराझार जिले में तीन जगहों पर, गुवाहाटी में पांच जगहों पर, बोंगाईगांव में तीन तथा बरपेटा में दो जगहों पर धमाके हुए और 66 से अधिक लोगों की जान चली गई थी।
तीस अक्टूबर 2022 को गुजरात के मोरबी शहर में मच्छू नदी पर बना केबल पुल टूटने से महिलाओं एवं बच्चों समेत 137 से अधिक लोगों की मौत हो गई तथा 170 से अधिक को बचाया गया। एक निजी कंपनी द्वारा सात महीने तक पुल का मरम्मत कार्य करने के बाद इसे चार दिन पहले ही जनता के लिए फिर से खोला गया था। गुजरात की इसी नदी पर बना बांध 43 साल पहले भी फट गया था। तब गुजरात में एक सप्ताह तक मानसून में हुई मूसलाधार बारिश के बाद 11 अगस्त 1979 को दो मील लंबा मच्छू बांध-2 फूट गया था। गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड के अनुसार यह बांध फटने की सबसे भीषण दुर्घटना है।
वर्ष 2011 में रिलीज पुस्तक ‘नो वन हैड ए टंग टू स्पीक : द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ वन ऑफ हिस्ट्रीज डेडलिएस्ट फ्लड्स’ के अनुसार, ‘‘हादसे में कितने लोग मरे थे, इसका कोई अंतिम आंकड़ा नहीं आया है, लेकिन उस बाढ़ में 25,000 लोगों के मरने की आशंका है।” मच्छू बांध-2 को बाद में 1980 के दशक में फिर से बनाया गया। राजकोट जिले के मांडवा और जसदान सरदार, तथा सुन्दरनगर जिले के चोटीला की पहाड़ियों से निकली मच्छू नदी राजकोट जिले के मालिया, मोरबी, वांकानेर, जसदाम और राजकोट तालुका से होकर गुजरती है।
सम्बंधित ख़बरें
CISF Raising Day 2026: क्या है CISF? एयरपोर्ट से लेकर परमाणु केंद्रों तक, जानें कैसे सुरक्षा करता है यह बल
9 मार्च का इतिहास : पहले अंतरिक्ष यात्री यूरी गागरिन समेत कई प्रमुख हस्तियों का जन्मदिन
बिना सेफ्टी जहरीले टैंक में उतार दिए मजदूर…गुजरात की मिल में बिहार के 3 मजदूरों की मौत, एक की हालत गंभीर
7 मार्च का इतिहास: हिंदी साहित्य के शिखर पुरुष अज्ञेय का जन्म, सुनील गावस्कर ने रचा 10,000 रनों का कीर्तिमान
देश-दुनिया के इतिहास में 30 अक्टूबर की तारीख पर दर्ज अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा इस प्रकार है:-
1485 : हेनरी टुडोर को इंग्लैंड का राजा बनाया गया। हेनरी सप्तम के नाम से पहचाने गए हेनरी टुडोर ने टुडोर वंश की स्थापना की और इंग्लैंड की शक्ति के विस्तार के लिए कई तरह से प्रयास किए।
1883 : स्वामी दयानंद सरस्वती का निधन।
1909 : भारत के भौतिक शास्त्री और परमाणु ऊर्जा कार्यक्रम के जनक होमी जहांगीर भाभा का जन्म।
1945 : भारत संयुक्त राष्ट्र का सदस्य बना। भारत ने ब्रिटिश शासन के अंतर्गत वास्तविक राष्ट्र के रूप में इस विश्व संगठन की सदस्यता ली।
1956 : दिल्ली में अशोक होटल खुला। यह देश का पहला पांच सितारा आलीशान होटल था।
1961 : रूस ने हाइड्रोजन बम में विस्फोट किया, जिस पर दुनियाभर में रोषपूर्ण प्रतिक्रिया व्यक्त की गई।
1974 : मोहम्मद अली ने जॉर्ज फोरमैन को हराकर विश्व हैवीवेट बाक्सिंग खिताब जीता।
1991 : अमेरिका के राष्ट्रपति जार्ज बुश ने स्पेन में पश्चिम एशिया शांति सम्मेलन के दौरान अपने ऐतिहासिक भाषण में अरब जगत और इजराइल को अपना अतीत भुलाकर शांति के रास्ते पर चलने का आह्वान किया।
2008 : गुवाहाटी सहित असम के कई हिस्सों में एक के बाद एक कई बम धमाकों में 66 से अधिक व्यक्तियों की मृत्यु।
2020 : तुर्की के पश्चिमी तट और यूनान के सामोस द्वीप के बीच स्थित इजियन सागर में शक्तिशाली भूकंप आया जिसमें 27 लोग मारे गए और 800 से अधिक लोग घायल हुए।
ये भी पढ़ें– नवभारत विशेष के लेख पढ़ने के लिए क्लिक करें
2022 : गुजरात के मोरबी शहर में मच्छू नदी पर बना केबल पुल टूटने से महिलाओं एवं बच्चों समेत 137 लोगों की मौत, 170 से अधिक को बचाया गया।
2023 : मैक्सिको के दक्षिणी प्रशांत तटीय क्षेत्र में चक्रवात ‘ओटिस’ के प्रभाव के कारण 48 लोगों की मौत ।
2024 : स्पेन के पूर्वी हिस्से में अचानक आयी बाढ़ के कारण 95 लोगों की मौत हो गयी, कई कारें बह गयीं, गांवों में पानी भर गया तथा रेल लाइन एवं राजमार्ग अवरुद्ध हो गए।
भाषा-एजेंसी के द्वारा
Know important events in the history of october 30
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Share Market: ट्रंप के शांति संकेत से बाजार में लौटी रौनक, सेंसेक्स 809 अंक उछला, तेल की कीमतों में गिरावट
Mar 10, 2026 | 09:42 AMजालना में जनप्रतिनिधियों का निरीक्षण दौरा, नागरिकों से संवाद; बुनियादी समस्याओं पर अधिकारियों को निर्देश
Mar 10, 2026 | 09:35 AM‘वो बृजेश पाठक बांह फेंक-फेंक के भाषण दिया…’, BJP नेता पर भड़के कुमार विश्वास, दिखी राज्यसभा न जाने की खीझ!
Mar 10, 2026 | 09:21 AMजालना विधानसभा क्षेत्र में कई सड़क सुधार कार्यों को हरी झंडी; सड़कों के लिए 32 करोड़ की मंजूरी
Mar 10, 2026 | 09:19 AMShahbaz Khan Birthday: कभी पर्दे पर खौफ बनकर छाए शाहबाज खान, रामलीला में भी निभा चुके हैं रावण का किरदार
Mar 10, 2026 | 09:19 AMपुतिन बने ‘पीसमेकर’… ट्रंप के साथ फोन पर की चर्चा, ईरान-इजराइल युद्ध खत्म करने के लिए दिया प्लान
Mar 10, 2026 | 09:18 AMगोवंडी में दो राजनीतिक गुटों में बवाल, नगरसेविकाओं के पतियों समेत 15 पर केस, कई गिरफ्तार
Mar 10, 2026 | 09:16 AMवीडियो गैलरी

इटावा जिला अस्पताल में हाई-वोल्टेज ड्रामा! तंबाकू खा रहे डॉक्टर को मरीज ने टोका, तो भड़क गए साहब- VIDEO
Mar 09, 2026 | 10:03 PM
मैदान पर जीत…घर में मातम, भीषण सड़क हादसे में ईशान किशन की बहन और जीजा की मौत- VIDEO
Mar 09, 2026 | 09:57 PM
‘मैंने तो पहले ही बम फोड़ दिया था, लेकिन…’, निशांत कुमार की JDU में एंट्री पर तेज प्रताप यादव की प्रतिक्रिया
Mar 09, 2026 | 09:26 PM
CM योगी की मां पर विवादित बयान से बवाल, मौलाना अब्दुल्ला सलीम के खिलाफ 83 थानों में FIR; यूपी में उबाल-VIDEO
Mar 09, 2026 | 09:17 PM
शादी के मंडप की जगह चिता की आग: वर्दी में मंगेतर ने दी स्क्वाड्रन लीडर अनुज शर्मा को अंतिम विदाई, रो पड़ा गांव
Mar 09, 2026 | 06:33 PM
इटावा अस्पताल में हाई वोल्टेज ड्रामा, डॉक्टर के तंबाकू की ‘पीक’ पर फूटा मरीज का गुस्सा, चैंबर बना जंग का मैदान
Mar 09, 2026 | 06:15 PM














