Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

25 नवंबर का इतिहास : संविधान सभा की अंतिम बैठक में बाबा साहब का समापन भाषण

History Events of 25 November: 25 नवंबर की तारीख स्वतंत्र भारत की एक बड़ी घटना के साथ दर्ज है। 25 नवंबर 1949 को संविधान सभा की आख़िरी बैठक में बाबा साहब भीम राव आंबेडकर ने समापन भाषण दिया था।

  • By दीपिका पाल
Updated On: Nov 25, 2025 | 01:42 PM

25 नवंबर का इतिहास (सौ. डिजाइन फोटो)

Follow Us
Close
Follow Us:

नई दिल्ली: इतिहास में 25 नवंबर की तारीख स्वतंत्र भारत की एक बड़ी महत्वपूर्ण घटना के साथ दर्ज है। 25 नवंबर 1949 को संविधान सभा की आख़िरी बैठक में बाबा साहब भीम राव आंबेडकर ने समापन भाषण दिया था। यहां यह उल्लेखनीय है कि बाबा साहब ने उस समय जिन चुनौतियों को राष्ट्र निर्माण में बाधक करार दिया था, वह आज भी उतनी ही विकरालता के साथ देश के सामने मौजूद हैं। यह उनकी दूरदर्शिता ही थी कि वह संविधान सभा के आख़िरी भाषण में आर्थिक और सामाजिक गैरबराबरी के ख़ात्मे को राष्ट्रीय एजेंडे के रूप में सामने लाए।

देश दुनिया के इतिहास में 25 नवंबर की तारीख में दर्ज प्रमुख घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा इस प्रकार है:-

1741 : रूस की महारानी एलिजाबेथ ने इंपीरियल रशियन गार्ड्स की मदद से तख्ता पलट कर सेंट पीटर्सबर्ग की सत्ता पर कब्जा जमाया।
1538 : भारत पहुंचा तुर्की का नौसैन्य अभियान पुर्तगाल का बेड़ा पहुंचने के बाद वापस लौट गया।
1866 : इलाहाबाद उच्च न्यायालय का उद्घाटन।
1867 : अल्फ्रेड नोबल ने डायनामाइट का पेटेंट कराया।
1948 : भारत में राष्ट्रीय कैडेट कोर की स्थापना।
1949 : संविधान के निर्माता बाबा साहब भीम राव आंबेडकर ने संविधान सभा में ऐतिहासिक भाषण दिया।
1952 : पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान का जन्म। राजनीति में आने से पहले वह देश की क्रिकेट टीम के कप्तान के रूप में खासे लोकप्रिय हुए और देश को 1992 में विश्व कप में विजय दिलाई।
1960 : टेलीफ़ोन की एसटीडी व्यवस्था का भारत में पहली बार कानपुर और लखनऊ के बीच प्रयोग किया गया।
1975 : सूरीनाम को हॉलैंड से आजादी मिली।
2001 : पाकिस्तान की प्रधानमंत्री बेनजीर भुट्टो पांच दिन की यात्रा पर भारत पहुंचीं।
2016 : क्यूबा के राजनेता फिदेल कास्त्रो का 90 वर्ष की आयु में निधन। कास्रो को लातिन अमेरिका में कम्युनिस्ट क्रांति के प्रतीक के रूप में जाना जाता है।
2018 : यूरोपीय यूनियन के नेताओं ने ब्रिटेन के यूरोपीय संघ (ईयू) छोड़ने पर हामी भरी।

ये भी पढ़ें–  नवभारत विशेष के लेख पढ़ने के लिए क्लिक करें
2023: पत्रकार सौम्या विश्वनाथन हत्याकांड में चार दोषियों को उम्रकैद, एक को तीन साल की सजा।
2024: पांच टेस्ट मैच की शृंखला के पहले मैच में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 295 रन से हराया।

सम्बंधित ख़बरें

आठ जनवरी का इतिहास: फिल्म निर्देशक बिमल रॉय का निधन, स्टीफन हॉकिंग का जन्म, जानें और भी घटनाएं

सात जनवरी का इतिहास : बहादुर शाह जफर द्वितीय पर मुकदमे की शुरूआत, जानें और भी घटनाएं

6 जनवरी का इतिहास: इंदिरा गांधी की जान लेने वालों को फांसी, जानिए इतिहास की महत्वपूर्ण घटनाएं

5 जनवरी का इतिहास : क्रिकेट का पहला वनडे मैच, परमाणु हमले का गवाह, जानें आज का दिन क्यों है खास

भाषा एजेंसी के द्वारा

Know important events in the history of november 25

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Nov 25, 2025 | 01:42 PM

Topics:  

  • Dr. Babasaheb Ambedkar
  • Historical Events
  • Today In History

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.