-
बुध, 15 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Special Coverage »
- Know The Important Events Of The History Of 16 November
16 नवंबर का इतिहास: बेनजीर भुट्टो ने संभाली पाकिस्तान की सत्ता, जानिए और भी घटनाओं के बारे में
- Written By: दीपिका पाल
Historical Events of 16 November: पहली बार वह 16 नवंबर 1988 को बेनजीर भुट्टो देश की प्रधानमंत्री चुनी गईं, जब उनकी पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी ने चुनाव में सफलता हासिल की।

बेनजीर भुट्टो ने संभाली पाकिस्तान की सत्ता (सौ.डिजाइन फोटो)
नई दिल्ली: बेनजीर भुट्टो को भारत के पड़ोसी देश पाकिस्तान की कद्दावर सियासी शख्सियत में शुमार किया जाता है। उन्हें एक मुस्लिम देश की पहली महिला प्रधानमंत्री होने का गौरव हासिल है। यहां यह भी उल्लेखनीय है कि उन्होंने यह पद दो बार संभाला। पहली बार वह 16 नवंबर 1988 को देश की प्रधानमंत्री चुनी गईं, जब उनकी पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी ने चुनाव में सफलता हासिल की। दूसरी बार वह 1993 में प्रधानमंत्री बनीं। हालांकि, दोनों ही बार वह अपना कार्यकाल पूरा नहीं कर पाईं। वर्ष 1988 में बेनजीर ने बड़ी जीत हासिल कर सरकार बनाई लेकिन 1990 में राष्ट्रपति ग़ुलाम इसहाक खान ने उनकी सरकार को बर्ख़ास्त कर दिया।
इसके बाद 1993 में वह दोबारा प्रधानमंत्री बनीं लेकिन 1996 में भ्रष्टाचार के आरोपों में उनकी सरकार को दोबारा बर्खास्त कर दिया गया। उनका जीवन उतार-चढ़ाव से भरपूर रहा और 27 दिसंबर 2007 को एक बम धमाके में उनकी मौत हो गई।
देश-दुनिया के इतिहास में 16 नवंबर की तारीख में दर्ज अन्य प्रमुख घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा इस प्रकार है:-
1713 : बाला जी विश्वनाथ को साहू ने पेशवा नियुक्त किया।
1776 : ब्रिटिश सैनिकों ने अमेरिका की क्रांति के दौरान फोर्ट वाशिंगटन पर कब्जा किया।
1840 : न्यूजीलैंड आधिकारिक तौर पर ब्रिटिश उपनिवेश का हिस्सा बना।
1846: उर्दू के मशहूर शायर अकबर इलाहाबादी का जन्म।
1916 : रूस के ला सतान्या स्थित कारखाने में विस्फोट से 1,000 लोगों की मौत।
1933 : अमेरिका और सोवियत संघ के बीच राजनयिक संबंध स्थापित।
1945 : विश्व भर की सांस्कृतिक धरोहरों का संरक्षण करने वाले यूनेस्को का गठन।
1973 : ‘स्काईलैब 4′ को तीन अंतरिक्ष यात्रियों के साथ केप केनेवरल से 84 दिन के अभियान पर अंतरिक्ष में भेजा गया।
1973: बैडमिंटन खिलाड़ी पुलेला गोपीचंद का जन्म।
1988 : पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी ने चुनाव में जीत हासिल की और बेनजीर भुट्टो पाकिस्तान की पहली महिला प्रधानमंत्री बनीं।
सम्बंधित ख़बरें
14 जुलाई का इतिहास: पहली बार मशीन से बनी बर्फ, जानिए आज के दिन की बड़ी घटनाएं
12 जुलाई का इतिहास: जब आरएसएस से हटा प्रतिबंध, स्वतंत्र भारत के इतिहास का अहम दिन
11 जुलाई का इतिहास: मुंबई की लोकल रेलगाड़ियों में सिलसिलेवार बम धमाके
10 जुलाई का इतिहास: जब पाकिस्तान ने आखिरकार बांग्लादेश को स्वतंत्र राष्ट्र के रूप में दी मान्यता
ये भी पढ़ें– नवभारत विशेष के लेख पढ़ने के लिए क्लिक करें
1997: चीन में 18 साल की कैद के बाद लोकतंत्र समर्थक वेई जिंगशेंग को स्वास्थ्य आधार पर जेल से रिहा किया गया।
2023: चीन के शांक्सी प्रांत में एक कोयला खदान कंपनी की इमारत में आग लगने से कम से कम 26 लोगों की मौत, 38 अन्य घायल।
Know the important events of the history of 16 november
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Clothes Washing: क्या आप भी रात में धोते हैं कपड़े? वास्तु शास्त्र में बताए गए हैं इसके ये बड़े नुकसान
Jul 15, 2026 | 06:58 AMइंदौर में फायर सेफ्टी पर सख्ती: गलत ऑडिट रिपोर्ट देने वालों का लाइसेंस होगा निरस्त, जीओ-टैग फोटो अनिवार्य
Jul 15, 2026 | 06:56 AMलव स्टोरी का दर्दनाक अंत! नागपुर के वानाडोंगरी में परिवार के विरोध से आहत प्रेमी युगल ने पिया जहर, युवक की मौत
Jul 15, 2026 | 06:55 AMLIVEआज की ताजा खबर 15 जुलाई LIVE: PM नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में आज केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक
Jul 15, 2026 | 06:45 AMIND vs ENG 1st ODI: एजबेस्टन में पहुंचे थे MS धोनी और साक्षी, मैच का उठाया लुत्फ; कृति सेनन ने भी बढ़ाया हौसला
Jul 15, 2026 | 06:45 AMलेह-लद्दाख में भीषण सड़क हादसा, वाशिम के दो युवा वकीलों की दर्दनाक मौत, जिले में शोक की लहर
Jul 15, 2026 | 06:33 AMIND vs ENG: पहले वनडे में इंग्लैंड चित, शुभमन गिल के तेवरों ने उड़ाए होश; बोले- 320 का टारगेट भी कम पड़ता
Jul 15, 2026 | 06:30 AMवीडियो गैलरी

नागपुर के सरकारी पार्क में लहलहा रही थी गांजे की फसल, BJP नेता के वीडियो शेयर करने पर मचा हड़कंप; VIDEO वायरल
Jul 14, 2026 | 11:09 PM
अयोध्या के बाद अंबाजी मंदिर में दान की चोरी, CCTV ने खोली पोल; प्रशासन ने उठाया ऐतिहासिक कदम, देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 10:53 PM
आगरा में प्रकट हुए बाबा बर्फानी, अलका लांबा के फ्रिज वाले बाबा पर तंज से बवाल; देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 10:36 PM
भोपाल पुलिस का पर्दाफाश! चौकी से 100 मीटर दूर चल रहा जुआ, अंदर मोबाइल में मस्त दिखे खाकी वाले, देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 10:29 PM
ट्रक ड्राइवर का कैमरा ऑन होते ही फुर्र हो गया बैरिकेड! वर्दी की आड़ में चल रहा था ₹200 का खेल? देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 10:06 PM
आगरा कैंट में रेलवे अफसर की पत्नी का छलका दर्द, बोलीं- ‘न्याय नहीं मिला तो पटरी पर दे दूंगी जान’, देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 09:12 PM














