- Hindi News »
- Special Coverage »
- Know About The 1st Generation Congress So The Bal Congress
1 पीढ़ी कांग्रेस के बारे में जाने इसलिए बाल कांग्रेस
- Written By: रंजन सिंह

File Photo
कभी भारत पूरी तरह कांग्रेसमय था. तब कहा जाता था कि यदि किसी लैम्प पोस्ट या बिजली के खम्बे को भी कांग्रेस का टिकट दे दिया जाए तो वह चुनकर आ जाएगा. नेहरू युग में कांग्रेस के सामने कोई सबल चुनौती नहीं थी लेकिन समय की बलिहारी है कि आज इसी कांग्रेस को नई पीढ़ी भूलती चली जा रही है. 2014 से देश में मोदी मैजिक इस तरह हावी हो गया कि केंद्र सहित अधिकांश राज्यों में बीजेपी का बोलबाला है. जहां तक मध्यप्रदेश की बात है, वहां बीजेपी के सरकार को 18 वर्ष हो रहे हैं. राज्य की एक पीढ़ी कांग्रेस से विशेष रूप से परिचित नहीं है.
राज्य की पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकारों के बारे में उसे जानकारी नहीं है इसलिए वह बीजेपी सरकार के काम से कांग्रेस की तुलना नहीं कर सकती. कांग्रेस ने वास्तविकता को देखते हुए बाल कांग्रेस बनाई है जिसके लिए 16 वर्ष से ज्यादा उम्र के बच्चों को सदस्यता दी जा रही है. यह बात सिर्फ बच्चों ही नहीं युवाओं के साथ भी है जिन्हें मध्यप्रदेश की रविशंकर शुक्ल, कैलासनाथ काटजू, भगवंतराम मंडलोई, प्रकाशचंद सेठी, श्यामाचरण शुक्ल, अर्जुनसिंह के नेतृत्ववाली कांग्रेस सरकारों का इतिहास नहीं मालूम! दिग्विजय सिंह की कांग्रेस सरकार के बाद मध्यप्रदेश के शिवराज सिंह के नेतृत्व में आई बीजेपी सरकार मजबूती से जम गई.
यद्यपि थोड़े से समय के लिए कमलनाथ के नेतृत्व में कांग्रेस सरकार बनी थी लेकिन ज्योतिरादित्य सिंधिया के बीजेपी में चले जाने के बाद वह भी गिर गई. शिवराज मध्यप्रदेश के टिकाऊ मुख्यमंत्री साबित हुए हैं. इसलिए कांग्रेस की चिंता स्वाभाविक है कि कहीं एक पीढ़ी जो शीघ्र ही मतदाता बनने वाली है, कहीं कांग्रेस को भूल न जाए. जब युवक कांग्रेस को कामयाबी नहीं मिल पाई तो बाल कांग्रेस का प्रयोग कितना सफल होगा, कहा नहीं जा सकता.
सम्बंधित ख़बरें
बंगाल चुनाव: एयरपोर्ट पर भी दिखे PM Modi एक्टिव, कार्यकर्ताओं से पूछा चुनावी मिजाज; आप भी देखिए VIDEO
असम चुनाव: ‘हिमंता सरमा की पत्नी के पास 3 पासपोर्ट’, पवन खेड़ा का आरोप; असम सीएम ने दिया कार्रवाई का अल्टीमेटम
केरल चुनाव: ‘यह सरकार बदलने का नहीं, केरल का भविष्य तय करने का चुनाव’, एर्नाकुलम रैली में बोले अमित शाह
बंगाल चुनाव: ‘लूटा हुआ पैसा जनता को लौटाना ही पड़ेगा…’, कूचबिहार में जमकर गरजे PM Modi; कही यह बड़ी बात
Know about the 1st generation congress so the bal congress
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
बारामती में सियासी जंग, सुनेत्रा के सामने कांग्रेस का दांव, आकाश मोरे को बनाया उम्मीदवार
Apr 05, 2026 | 09:54 PM‘मां का सम’ ओटीटी पर रिलीज, मोना सिंह की इमोशनल सीरीज में दिखेगा रिश्तों और गणित का अनोखा संगम
Apr 05, 2026 | 09:53 PMचिन्नास्वामी में आया पाटीदार और टिम डेविड के नाम का तूफान, CSK के सामने बना डाला 250 रन का विशाल स्कोर
Apr 05, 2026 | 09:50 PMबंगाल चुनाव: एयरपोर्ट पर भी दिखे PM Modi एक्टिव, कार्यकर्ताओं से पूछा चुनावी मिजाज; आप भी देखिए VIDEO
Apr 05, 2026 | 09:49 PMइंडियन नेवी अग्निवीर (म्यूजिशियन) 2026 भर्ती: 10वीं पास युवाओं के लिए शानदार मौका
Apr 05, 2026 | 09:32 PMIPL 2026 के बीच बेंगलुरु के मैदान पर अमर हुए द्रविड़ और कुंबले, दिग्गजों के नाम पर रखे गए स्टेडियम के दो छोर
Apr 05, 2026 | 09:18 PM25 सेकंड के वीडियो का पाक कनेक्शन! मुंबई को दहलाने की बड़ी साजिश नाकाम
Apr 05, 2026 | 09:08 PMवीडियो गैलरी

BMC स्कूलों में ‘मनाचे श्लोक’ पर महा-संग्राम! वारिस पठान बोले- जबरन नहीं थोप सकते धार्मिक प्रार्थना
Apr 05, 2026 | 01:13 PM
शर्मनाक! पटना स्टेशन पर नॉर्थ-ईस्ट की लड़कियों को कहा ‘चाइनीज’ और ‘मोमो’, महिला की बदतमीजी का VIDEO वायरल
Apr 04, 2026 | 10:36 PM
इंदौर में ‘गर्ल गैंग’ का तांडव! तमाशबीन बनी रही भीड़; युवती को घेरकर बेरहमी से पीटा, VIDEO हुआ वायरल।
Apr 04, 2026 | 10:23 PM
Saharanpur के मदरसा में ‘तालिबानी’ सजा! मासूम को डंडों से बेरहमी से पीटा, VIDEO देख दहल जाएगा दिल
Apr 04, 2026 | 10:13 PM
मस्जिद के वजू खाने की छत पर चढ़कर लहराया भगवा, शोभा यात्रा के दौरान तुगलकाबाद में मचा बवाल
Apr 03, 2026 | 10:27 PM
AAP में छिड़ा गृहयुद्ध! आतिशी ने राघव चड्ढा को घेरा, बोलीं- क्या आप मोदी से डरकर लंदन भाग गए थे- VIDEO
Apr 03, 2026 | 10:24 PM













