Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

28 नवंबर का इतिहास : ब्रिटेन की ‘लौह महिला’ मार्ग्रेट थैचर का इस्तीफा

28 November History Events: ब्रिटेन में ‘लौह महिला' के तौर पर अपनी पहचान बनाने वाली थैचर ने ब्रिटेन की महारानी को अपना इस्तीफा सौंपने के बाद ‘डाउनिंग स्ट्रीट' का अपना सरकारी आवास खाली कर दिया था।

  • Written By: दीपिका पाल
Updated On: Nov 28, 2025 | 02:15 PM

ब्रिटेन की ‘लौह महिला' मार्ग्रेट थैचर का इस्तीफा (सौ.सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

नई दिल्ली: इतिहास में 28 नवंबर की तारीख दो बड़ी घटनाओं की साक्षी है। वर्ष 1990 में इसी दिन ब्रिटेन की पहली महिला प्रधानमंत्री मार्ग्रेट थैचर ने सत्ता छोड़ दी थी और वह भी 28 नवंबर का ही दिन था जब नार्वे ने दूसरी बार यूरोपीय संघ की सदस्यता ठुकराने का फैसला किया था। इससे पहले 1972 में भी नार्वे ने यूरोपीय संघ की सदस्यता के खिलाफ मत दिया था। ब्रिटेन में ‘लौह महिला’ के तौर पर अपनी पहचान बनाने वाली थैचर ने ब्रिटेन की महारानी को अपना इस्तीफा सौंपने के बाद ‘डाउनिंग स्ट्रीट’ का अपना सरकारी आवास खाली कर दिया था। उन्होंने 11 वर्ष तक ब्रिटेन की प्रधानमंत्री का पद संभाला और 1827 के बाद वह देश में सबसे लंबे समय तक शासन करने वाली प्रधानमंत्री रहीं।

देश-दुनिया के इतिहास में 28 नवंबर की तारीख में दर्ज अन्य प्रमुख घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है:-

1872 : विलहेल्म रीस विश्व के सबसे ऊंचे सक्रिय ज्वालामुखी कोटोपाक्सी के शीर्ष पर पहुंचने वाले पहले पर्वतारोही बने।
1893 : न्यूजीलैंड के राष्ट्रीय चुनाव में पहली बार महिलाओं ने मतदान किया।
1912 : इस्माइल कादरी के नेतृत्व में तुर्की से अल्बानिया की आजादी का ऐलान किया गया।
1919 : लेडी एस्टर ‘ब्रिटिश हाउस ऑफ कॉमन्स’ के लिए चुनी गईं। वह इस सदन में पहुंचने वाली पहली महिला बनीं।
1967: ब्रिटेन में ‘फुट एंड माउथ’ बीमारी को फैलने से रोकने के लिए तमाम तरह की घुड़दौड़ पर अनिश्चितकाल के लिए रोक लगा दी गई।
1990 : ब्रिटेन की ‘लौह महिला’ मार्ग्रेट थैचर ने औपचारिक रूप से महारानी को अपना इस्तीफा सौंप दिया और डाउनिंग स्ट्रीट छोड़ा।
1994 : नार्वे ने यूरोपीय संघ की सदस्यता दूसरी बार ठुकराई।
1997 : भारत के तत्कालीन प्रधानमंत्री इंद्र कुमार गुजराल ने अपने पद से इस्तीफा दिया।
2000 : नीदरलैंड की संसद ने एक प्रस्ताव पारित कर विशेष परिस्थितियों में इच्छा मृत्यु की अनुमति दी।
2020 : भारत में एक दिन में कोरोना वायरस संक्रमण के 41,322 नये मामले सामने आने के साथ संक्रमण के कुल मामलों की संख्या 93.51 लाख से अधिक पहुंची।
2024 : इजराइल और हिज्बुल्ला के बीच संघर्ष विराम शुरू।

भाषा एजेंसी के द्वारा

सम्बंधित ख़बरें

World Wildlife Day 2026: कुदरत का सन्नाटा है सबसे बड़ा खतरा! जानें कैसे प्रजातियों का अंत छीन सकता है सुकून

World Hearing Day 2026: कहीं आप भी तो नहीं हो रहे बहरापन का शिकार? घर की ये 5 चीजें डैमेज कर रही हैं आपके कान!

‘US को नहीं दी एयरबेस इस्तेमाल की मंजूरी’, मिडिल ईस्ट तनाव के बीच ट्रंप का कीर स्टार्मर पर बड़ा आरोप

महाजंग की आग में झुलसा मिडिल ईस्ट, ब्रिटिश सैन्य अड्डे पर ड्रोन हमला और कुवैत में अमेरिकी फाइटर जेट क्रैश

Know 28 november history events

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Nov 28, 2025 | 02:15 PM

Topics:  

  • Britain
  • Historical Events
  • Today In History

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.