29 January History: भारत की पहली जंबो ट्रेन को किया गया रवाना
India Railways TamilNadu Express: 29 जनवरी का दिन ऐतिहासिक घटनाओं से भरा है-भारत की पहली जंबो ट्रेन, आसियान में भारत की एंट्री और ब्रिटेन का यूरोपीय संघ से अलग होना।
- Written By: अंकिता पटेल
प्रतीकात्मक तस्वीर ( सोर्स : सोशल मीडिया )
नई दिल्ली: देश और दुनिया में 29 जनवरी का दिन कई महत्वपूर्ण घटनाओं के साथ इतिहास में दर्ज है। इस दिन भारत की पहली जंबो ट्रेन (दो इंजन वाली) तमिलनाडु एक्सप्रेस को नई दिल्ली से हरी झंडी दिखाकर मद्रास (अब चेन्नई) के लिए रवाना किया गया था। इसी दिन भारत दक्षिण पूर्वी एशियाई राष्ट्रों के संगठन (आसियान) का क्षेत्रीय सहयोगी बना था।
29 जनवरी 2020 को यूरोपीय संघ से ब्रिटेन की विदाई के लिए ईयू की संसद ने ब्रेक्जिट समझौतों को मंज़ूरी दी। यूरोपीय संसद में ब्रेक्जिट समझौते के पक्ष में 621 मत और विरोध में 49 वोट पड़े। इसी के साथ ईयू से ब्रिटेन की विदाई को मंज़ूरी दे दी गई।
यह ब्रेक्जिट समझौता तत्कालीन ब्रिटिश प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने वर्ष 2019 में यूरोपीय संघ के अन्य 27 नेताओं के साथ बातचीत करके किया था। ब्रिटेन में जून 2016 में ईयू से निकलने पर निर्णय के लिए जनमत संग्रह हुआ था। ईयू के देश पहले से ही ब्रिटेन के साथ नए व्यापार समझौते पर बातचीत की संभावना की तैयारी कर रहे थे।
सम्बंधित ख़बरें
3 अगस्त का इतिहास : कोलंबस की यात्रा और बाबा आम्टे का सम्मान, दो अहम घटनाएं जिन्होंने दुनिया का ध्यान खींचा
नवभारत संपादकीय: माफी या संदेश? पीएम के बयान पर विपक्ष ने उठाए सवाल
नवभारत विशेष: केन-बेतवा लिंक प्रोजेक्ट के खिलाफ आंदोलन, इसे लेकर इतनी चिंताएं क्यों हैं?
तस्लीमा नसरीन ने की शेख हसीना की वतन वापसी की वकालत, बोलीं अवामी लीग पर बैन हटाए सरकार
29 जनवरी 2020 को ईयू से अलग होने के बाद, ब्रिटेन 2020 के आखिर तक ईयू की आर्थिक व्यवस्था में रहा, लेकिन उसके पास किसी नीति को लेकर कोई राय देने का हक नहीं था। ब्रिटेन ईयू छोड़ने वाला पहला देश है।
देश-दुनिया के इतिहास में 29 जनवरी की तारीख पर दर्ज अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा इस प्रकार है:-
1528 : भारत में मुगल साम्राज्य के संस्थापक बाबर ने मेवाड़ के राजा राणा सांगा को पराजित कर चंदेरी के किले पर कब्जा जमाया।
1916 : प्रथम विश्व युद्ध में जर्मनी ने फ्रांस पर पहली बार हमला किया।
1942 : जर्मनी और इटली के सैनिकों ने लीबिया के बेनगाजी पर कब्जा किया।
1949 : ब्रिटेन ने इजराइल को मान्यता दी।
1970 : निशानेबाजी में ओलंपिक पदक विजेता कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौर का जन्म।
1979 : भारत की पहली जंबो ट्रेन (दो इंजन वाली) तमिलनाडु एक्सप्रेस को नई दिल्ली स्टेशन से हरी झंडी दिखाकर मद्रास (अब चेन्नई) के लिए रवाना किया गया।
1989 : सीरिया और ईरान ने लेबनान में संघर्ष रोकने के लिए समझौता किया।
1992 : भारत आसियान का क्षेत्रीय सहयोगी बना।
1994 : भारत सरकार ने ‘एयर कार्पोरेशन एक्ट’ 1953 को रद्द किया।
1996 : फ्रांस के राष्ट्रपति जॉक शिराक ने भविष्य में देश में परमाणु परीक्षण पर रोक लगाने की घोषणा की।
2010 : भारत और रूस की संयुक्त परियोजना के तहत बनाए जा रहे पांचवीं पीढ़ी के युद्धक विमान ने रूस के सुदूर पूर्वी हिस्से में पहली बार सफलतापूर्वक परीक्षण उड़ान भरी।
यह भी पढ़ें:- संपादकीय: जनगणना में OBC की उपेक्षा किसलिए?
2020 : यूरोपीय संघ से ब्रिटेन की विदाई के लिए ईयू की संसद ने ब्रेक्जिट समझौतों को मंज़ूरी दी।
2023 : भारतीय महिला क्रिकेट टीम बनी अंडर-19 टी20 विश्व कप चैम्पियन। 2023 : पाकिस्तान के कई हिस्सों में 6.3 तीव्रता का भूकंप का झटका महसूस किया गया।
2024: एलन मस्क ने सोशल मीडिया मंच के माध्यम से घोषणा की कि उनकी कंपनी न्यूरालिंक ने पहली बार किसी व्यक्ति में ‘मस्तिष्क-पढ़ने’ वाला उपकरण प्रत्यारोपित किया है।
2025 : अमेरिकी सेना का एक हेलीकॉप्टर रात्रि दृष्टि क्षमता का परीक्षण करने के लिए उड़ते हुए यात्री विमान से टकराया, विमान के सभी 67 यात्री और चालक दल के सदस्य मारे गए।
भाषा एजेंसी के द्वारा
