- Hindi News »
- Special Coverage »
- It Is Important To Have A Strong Grip Or Grip Someday We Will Make A Chip
जरूरी है मजबूत पकड़ या ग्रिप कभी न कभी बनाएंगे हम चिप
- Written By: चंद्रमोहन द्विवेदी

पड़ोसी ने हमसे कहा, ‘‘निशानेबाज, चिप बनाने की हमारी उम्मीदों पर पानी फिर गया. आप जानते ही है कि आज के जमाने में चिप का कितना महत्व बढ़ गया है और उसकी कितनी व्यापक मांग है.’’
हमने कहा, ‘‘इसमें फिक्र करने की क्या बात है. आपको कहीं न कहीं हॉट चिप्स नामक दूकान मिल जाएगी. वहां से ढेर सारी आलू चिप, करेला चिप और कच्चे केले से बनी बनाना चिप ले आइए. किसी भी किराना दूकान या डेली नीड शाप में आपको चिप के पॅकेट लटके मिलेंगे. वहां से नमकीन या साल्टेड चिप का 20 रुपए वाला पॅकेट खरीद लीजिए. टमाटर महंगे हैं तो क्या टमाटर के स्वाद वाली चिप तो उपलब्ध है. साबुदाने से भी हल्के फुल्के नामक चिप बन जाती है. घर में चिप बनाना हो तो बड़े आलू को तराश कर चिप बनाइए और तेल में तल लीजिए.’’
पड़ोसी ने कहा, ‘‘निशानेबाज, आप समझ नहीं रहे हैं. हम उस चिप की बात कर रहे हैं जो स्मार्टफोन से लेकर सुपर कंप्यूटर व ई-कार तक के लिए जरूरी है. तायवान और दक्षिण कोरिया जैसे छोटे देश 10 नैनोमीटर से भी छोटी चिप बनाते है जो बहुत ऊंचे दर्जे की होती हैं. हमें भी सेमिकंडक्टर बनाने की दिशा में आगे बढ़ना है.’’
सम्बंधित ख़बरें
दतिया: 44 डिग्री तापमान में कांग्रेस का उपवास धरना, मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द होने पर जताया विरोध
यवतमाल: विदर्भ के विद्यार्थियों को राहत, बॉम्बे HC की नागपुर खंडपीठ का फैसला; स्कूल अब 30 जून से शुरू होंगे
फीफा वर्ल्ड कप 2026 का शंखनाद, शकीरा और बर्ना बॉय की परफॉरमेंस के साथ आज से हर गोल पर झूमेगी दुनिया
NEET-CBSE विवाद पर बढ़ा सियासी दबाव, 13 जून तक इस्तीफा नहीं तो देशभर में प्रदर्शन का ऐलान
हमने कहा, ‘‘इसमें कौन सी दिक्कत है. आपको हर बस में ड्राइवर के साथ कंडक्टर मिलेगा. वह यानीका टिकट काटता है. उसे ट्रेनिंग दी जाती है कि बस में पैर फैलाकर स्टैंड ऐट ईज की पोजीशन में खड़ा रहे. अटेंशन की मुद्रा में खड़ा हुआ तो तीर जाएगा. ट्रक का कंडक्टर सीटी बजाकर गाड़ी को रिवर्स लेने में ड्राइवर की मदद करता है. फिजिक्स में सिखाया जाता है बिजली के लिए गुड और बॅड कंडक्टर क्या है.’’
पड़ोसी ने कहा, ‘‘निशानेबाज बार-बार गलत निशाना मत लगाइए. अपने देश में फॉक्सकान और वेदांत का वेंचर इसलिए टूट गया क्योंकि वे कोई टेक्नोलाजी प्रोवाइडर को अपने साथ नहीं ला पाए. ऐसे में सेमिकंडक्टर चिप कैसे बनती. इसके लिए शेर अर्ज किया है- बहुत शोर सुनते थे पहलू में दिल का, जो चीरा तो कतरा-ए-खूँ भी न निकला.’’
हमने कहा, ‘‘आगे के लिए उम्मीद रखिए. अमेरिकी कंपनी माइक्रान ने हाल ही में कहा है कि वह भारत में चिप टेस्टिंग और पॅकेजिंग सुविधा के लिए 825 मिलियन डॉलर का निवेश करेगी. इसलिए कभी न कभी हम चिप बना ही लेंगे.’’
It is important to have a strong grip or grip someday we will make a chip
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
दतिया: 44 डिग्री तापमान में कांग्रेस का उपवास धरना, मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द होने पर जताया विरोध
Jun 11, 2026 | 07:47 AMयवतमाल: विदर्भ के विद्यार्थियों को राहत, बॉम्बे HC की नागपुर खंडपीठ का फैसला; स्कूल अब 30 जून से शुरू होंगे
Jun 11, 2026 | 07:44 AMफीफा वर्ल्ड कप 2026 का शंखनाद, शकीरा और बर्ना बॉय की परफॉरमेंस के साथ आज से हर गोल पर झूमेगी दुनिया
Jun 11, 2026 | 07:43 AMNEET-CBSE विवाद पर बढ़ा सियासी दबाव, 13 जून तक इस्तीफा नहीं तो देशभर में प्रदर्शन का ऐलान
Jun 11, 2026 | 07:41 AMViksit Bharat @2047: पीएम मोदी की अगुवाई में नीति आयोग की 11वीं बैठक आज, जानें किन 4 स्तंभों पर होगी चर्चा
Jun 11, 2026 | 07:39 AMनासिक कुंभमेला 2027: थ्री-टियर पार्किंग से जाम मुक्त होगा शहर, साधुग्राम मुआवजे पर भूमि स्वामियों में असमंजस
Jun 11, 2026 | 07:39 AMयुद्ध की कगार पर पश्चिम एशिया: तेहरान-सिरीक पर अमेरिकी हमला, जवाब में ईरान ने पूरी तरह बंद किया होर्मुज
Jun 11, 2026 | 07:31 AMवीडियो गैलरी

हर चुनाव में कैसे बाजी मारती है बीजेपी? पंकज चौधरी ने बताया पार्टी की सफलता का राज- VIDEO
Jun 10, 2026 | 11:05 PM
राष्ट्रपति ने तोड़ा प्रोटोकॉल, अधिकारी ने छुए पैर, अयोध्या के लाल की शहादत की कहानी सुन रो पड़ा देश- VIDEO
Jun 10, 2026 | 10:53 PM
Rajya Sabha Election: मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द होने पर सुप्रीम कोर्ट दौड़ी कांग्रेस, क्या मिलेगी राहत?
Jun 10, 2026 | 10:38 PM
बलूचिस्तान से UN तक BLA पर अमेरिका ने क्या दांव खेला? उड़ी पाकिस्तान-चीन की नींद!
Jun 10, 2026 | 08:26 PM
सिर्फ मांस ही क्यों, शराब क्यों नहीं? वाराणसी महापौर के फैसले पर भड़की सपा; BJP के दोहरे चरित्र को घेरा- VIDEO
Jun 09, 2026 | 10:58 PM
TTE ने मांगा टिकट तो लड़की ने तड़ातड़ जड़ दिए थप्पड़, लगाए गंभीर आरोप, वायरल VIDEO देख सोशल मीडिया पर मचा बवाल
Jun 09, 2026 | 09:34 PM










