NEET-CBSE विवाद पर बढ़ा सियासी दबाव, 13 जून तक प्रधान का इस्तीफा नहीं तो देशभर में CJP करेगी प्रदर्शन

Dharmendra Pradhan Resignation Protest: सीजेपी के संस्थापक अभिजीत दीपके ने शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग दोहराते हुए कहा कि परीक्षा संबंधी विवादों से लाखों छात्र प्रभावित हुए हैं।
Dharmendra Pradhan Resignation Protest News
अभिजीत दीपके ने की धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफ़े की मांग (सौ. सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Dharmendra Pradhan Resignation Protest News: कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के संस्थापक अभिजीत दीपके ने बुधवार को केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की अपनी मांग दोहराई। उन्होंने आरोप लगाया कि परीक्षाओं में बार-बार हुई गड़बड़ियों से देश भर के लाखों छात्रों का भविष्य प्रभावित हुआ है।

दीपके ने यहां प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि देश के युवा अब छात्रों से जुड़े मुद्दों पर चुप नहीं रहेंगे। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर शिक्षा मंत्री इस्तीफा नहीं देते हैं तो देशव्यापी विरोध-प्रदर्शन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि एक बात तो अब साबित हो गई है। इस देश के युवा अब डरेंगे नहीं और पीछे नहीं हटेंगे। अब तक नीट परीक्षा से जुड़े मुद्दों के कारण कई छात्र कथित तौर पर आत्महत्या कर चुके हैं।

एक करोड़ से ज्यादा छात्र परेशान

दीपके ने दावा किया कि नीट, सीबीएसई और सोवूईटी जैसी परीक्षाओं से जुड़ी समस्याओं के कारण एक करोड़ से ज्यादा छात्र परेशान हुए हैं। उन्होंने कहा कि इस स्थिति की जिम्मेदारी लेने के लिए कोई भी तैयार नहीं है। हमने 6 जून को जंतर-मंतर पर एक विरोध प्रदर्शन किया था और मांग की थी कि धर्मेंद्र प्रधान तुरंत इस्तीफा दें। किसी न किसी को तो जिम्मेदारी लेनी ही होगी। जो छात्र डॉक्टर बनकर लोगों की जान बचा सकते थे, वे व्यवस्था की नाकामी के कारण अपनी जान गंवा बैठे।

पुणे से होगी शुरुआत, शांतिपूर्ण होंगे विरोध प्रदर्शन

अभिजीत दीपके ने कहा कि अगर प्रधान ने 13 जून तक इस्तीफा नहीं दिया गया तो हम देशव्यापी आंदोलन शुरू करेंगे। इसकी शुरुआत पुणे से होगी। हम 11 को शाम 4 बजे पुणे में शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन करेंगे, इसके बाद लखनऊ, अमृतसर, जयपुर और बेंगलुरु में भी विरोध प्रदर्शन आयोजित किए जाएंगे।

बड़े आंदोलन की अपनी योजना के बारे में उन्होंने कहा कि अगर प्रधान पद नहीं छोड़ते हैं तो 20 जून को देश भर से युवा दिल्ली में इकट्ठा होंगे, दीपके ने कहा कि में खुद इस विरोध प्रदर्शन में शामिल होऊंगा और लोगों से राष्ट्रीय राजधानी आने की अपील करूंगा। अगर धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा नहीं देते हैं तो देश भर से छात्र एवं युवा दिल्ली आएंगे और उनके इस्तीफे के बिना वापस नहीं लौटेंगे।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com