- Hindi News »
- Special Coverage »
- Issues Of Vidarbha Remained Neglected During The Maharashtra Legislative Assembly Session
संपादकीय: सत्र में उपेक्षित रह गए विदर्भ के प्रश्न
Vidarbha Issues: सरकार ने पूरक मांगें तथा कुछ विधेयक मंजूर करवा लिए लेकिन इस सत्र में किसान आत्महत्या, अतिवृष्टि से फसल और जमीन के नुकसान पर चर्चा नहीं हुई।
- Written By: दीपिका पाल

सत्र में उपेक्षित रह गए विदर्भ के प्रश्न (सौ. डिजाइन फोटो)
नवभारत डिजिटल डेस्क: महाराष्ट्र विधानमंडल का शीत सत्र वार्षिक कर्मकांड की भांति समाप्त हो गया। नागपुर करार के मुताबिक इसमें विदर्भ के प्रश्नों पर चर्चा व निर्णय होने की उम्मीद बंधी रहती है लेकिन यह सारे मुद्दे पीछे छूट जाते हैं। सरकार ने पूरक मांगें तथा कुछ विधेयक मंजूर करवा लिए लेकिन इस सत्र में किसान आत्महत्या, अतिवृष्टि से फसल और जमीन के नुकसान पर चर्चा नहीं हुई। राज्य में प्रतिदिन औसत रूप से 8 किसान खुदकुशी करते हैं लेकिन इस गंभीर समस्या की अनदेखी कर दी गई। पृथक विदर्भ का मुद्दा भी ठंडे बस्ते में डाल दिया गया। शायद बीजेपी अपने भुवनेश्वर अधिवेशन में पारित पृथक विदर्भ का मुद्दा पूरी तरह भूल चुकी है।
विदर्भ और मराठवाडा के विकास के लिए कोई ठोस योजना नहीं बनाई गई। महाराष्ट्र बीजेपी के वरिष्ठ लेकिन असंतुष्ट नेता सुधीर मुनगंटीवार ने साफ कहा कि सरकार के आश्वासन साबुन के फेन की तरह गायब हो जाते हैं। सत्र के अंतिम दिन सरकार के कामकाज और भविष्य की योजनाओं का लेखा-जोखा पेश करते हुए मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने सत्ताधारी तथा विपक्षी सदस्यों के नामों का उल्लेख किया जिनमें पूर्व वित्त व वनमंत्री सुधीर मुनगंटीवार का नाम शामिल था। कृषि के लिए सौर ऊर्जा पंप योजना की सफलता के बारे में बताते हुए मुख्यमंत्री ने नदी का पानी खींचने के लिए बूस्टर पंप का उल्लेख किया और कहा कि सुधीर खुद एक बूस्टर हैं उन्होंने यह भी कहा कि चंद्रपुर से गड़चिरोली हवाई अड्डे तक जाने के लिए डेडीकेटेड सड़क बनाई जाएगी जिससे मुनगंटीवार को नागपुर की बजाय गड़चिरोली से विमान में बैठना संभव हो जाएगा।
इस सत्र में दोनों ही सदनों में विपक्ष का नेता नहीं था लेकिन पिछले 1 वर्ष से मंत्री पद से वंचित सुधीर मुनगंटीवार ने बार-बार सरकार को आड़े हाथ लिया। उन्होंने विदर्भ और मराठवाडा के वैधानिक विकास बोर्ड का मुद्दा उठाते हुए कहा कि यदि हमारा प्रश्न हल नहीं करना है तो हुरडा पार्टी जैसा सत्र क्यों लिया जाता है? आप सभी अतिथि हैं, विदर्भ की मेहमाननवाजी सुपरिचित है परंतु आपका बर्ताव सही होना चाहिए। विजय वडेट्टीवार, जयंत पाटिल व भास्कर जाधव जैसे विपक्षी नेताओं ने भी सरकार के खिलाफ आक्रामक रवैया अपनाया।
सम्बंधित ख़बरें
महाराष्ट्र के मंत्री नितेश राणे के खिलाफ कोर्ट ने जारी किया जमानती वारंट, जानें क्या है मामला
मुंबई का नया कायाकल्प: गोरेगांव के मोतीलाल नगर में 1 लाख करोड़ का निवेश करेंगे अडानी
नागपुर में सिलेंडर ब्लास्ट का तांडव: चाय बनाते समय घर में हुआ धमाका, पति की मौत, पत्नी और बच्चों समेत 10 घायल
धाराशिव में खूनी रंजिश: जमीन विवाद में चाचा ने की 21 वर्षीय भतीजे की हत्या, सोते समय पेट में घोंपा चाकू
ये भी पढ़ें– नवभारत विशेष के लेख पढ़ने के लिए क्लिक करें
शिवसेना (उद्धव) के नेता भास्कर जाधव ने कहा कि यह सत्र विदर्भ के लोगों के साथ धोखा साबित हुआ। सरकार ने जो घोषणाएं कीं वे मुंबई, ठाणे, नवी मुंबई के लिए थीं लेकिन विदर्भ के लिए एक घोषणा भी नहीं की गई। विदर्भ के धान, सोयाबीन, कपास उत्पादक किसान उम्मीद लगाए बैठे थे लेकिन उनकी उपेक्षा हुई। मुख्यमंत्री ने सत्र के अंतिम दिन अपनी सरकार की उपलब्धियां बताई तथा 2035 के अमृत महोत्सवी महाराष्ट्र और 2047 के विकसित महाराष्ट्र के लिए रोडमैप तैयार करने की जानकारी दी।
लेख-चंद्रमोहन द्विवेदी के द्वारा
Issues of vidarbha remained neglected during the maharashtra legislative assembly session
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 20 April: मेष राशि वाले रहें सावधान, मिथुन की बढ़ेगी चिंता; जानें सोमवार को किसकी खुलेगी किस्मत
Apr 20, 2026 | 12:05 AM‘महिलाओं के हक छीनने वाला काला दस्तावेज…’, महिला आरक्षण पर अखिलेश यादव बड़ा आरोप; कही यह बात
Apr 19, 2026 | 11:54 PMPBKS vs LSG: प्रियांश-कोनोली की आंधी में उड़ी लखनऊ, मुल्लांपुर में पंजाब किंग्स 54 रन से दर्ज की बड़ी जीत
Apr 19, 2026 | 11:23 PMमहिला विरोधी राजनीति और वामपंथियों के पाखंड के खिलाफ ABVP का हल्लाबोल, इंडी गठबंधन का फूंका पुतला
Apr 19, 2026 | 11:20 PMPanpatia Col Trek: बद्रीनाथ और केदारनाथ को जोड़ने वाला रास्ता, जिसका नाम सुनते ही कांप जाते हैं ट्रेकर्स
Apr 19, 2026 | 11:14 PMUS: घरेलू झगड़े में चलीं गोलियां, 8 बच्चों की दर्दनाक मौत; पुलिस मुठभेड़ में ढेर हुआ हमलावर
Apr 19, 2026 | 10:48 PMIIT में फेल, फिर ₹1.7 करोड़ पैकेज तक का सफर- अमित दत्ता की कहानी वायरल
Apr 19, 2026 | 10:42 PMवीडियो गैलरी

क्या रील की कीमत जान से ज्यादा है? मऊगंज में स्टंटबाजी के दौरान 3 सगे भाइयों की दर्दनाक मौत- देखें VIDEO
Apr 19, 2026 | 10:01 PM
PM मोदी का बंगाल प्लान: ‘0’ बिजली बिल का किया वादा, TMC को बताया विकास का रोड़ा! देखें VIDEO
Apr 19, 2026 | 09:33 PM
क्यों लाखों फॉलोअर्स और शोहरत छोड़ संन्यासी बनीं हर्षा ऋचरिया? जानें इस बड़े फैसले की वजह! देखें VIDEO
Apr 19, 2026 | 09:13 PM
ओबीसी से लेकर परिसीमन तक…PM Modi ने विपक्ष के हर वार का दिया करारा जवाब, कहा- हम झुकेंगे नहीं
Apr 19, 2026 | 01:54 PM
ASP अनुज चौधरी का ‘स्वैग’ या नियमों का मखौल? रील बनाने वाले ‘हीरो’ अफसर की गाड़ी में मिलीं 3 बड़ी कमियां
Apr 18, 2026 | 10:42 PM
UP News: 10 हजार रुपये जमा फिर भी 4 हजार बकाया? बिजली बिल के खेल में फंसा आम आदमी
Apr 18, 2026 | 10:32 PM














