Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Maharashtra Assembly Elections: महाराष्ट्र के विधानसभा चुनाव में हावी रहेंगे क्षेत्रीयता व जातिवाद के मुद्दे

महाराष्ट्र विधानसभा के चुनाव में जातिवाद और क्षेत्रीयता के मुद्दे हावी रहने के प्रबल आसार हैं। राज्य की आबादी में अनुसूचित जाति, ओबीसी, मराठा, धनगर और लिंगायत शामिल हैं।

  • Written By: मृणाल पाठक
Updated On: Nov 04, 2024 | 02:37 PM

(डिजाइन फोटो)

Follow Us
Close
Follow Us:

नवभारत डेस्क: महाराष्ट्र विधानसभा के चुनाव में जातिवाद और क्षेत्रीयता के मुद्दे हावी रहने के प्रबल आसार हैं। राज्य की आबादी में अनुसूचित जाति, ओबीसी, मराठा, धनगर और लिंगायत शामिल हैं। अनुसूचित जाति में नवबौद्ध 60 प्रतिशत, मातंग 19 प्रतिशत व चर्मकार 11 प्रतिशत हैं। परंपरागत रूप से कांग्रेस ने दलित, मुस्लिम और कुणबी का वोट बैंक अपने साथ रखा था।

इसके जवाब में बीजेपी ने चर्मकार, मातंग और खटिक को अपने साथ लिया। सुप्रीम कोर्ट के एससी व एसटी के उपवर्गीकरण के फैसले को देखते हुए बीजेपी अपने पक्ष में गैर बौद्ध एससी मतदाताओं को आकर्षित कर रही है। इस तरह वह महाविकास आघाड़ी को चुनौती दे रही है। बीजेपी ओबीसी समुदाय में से माली, धनगर और वंजारी के बीच प्रभाव बढ़ा रही है।

इस रणनीति से मराठवाड़ा, पश्चिम महाराष्ट्र और विदर्भ में बीजेपी का असर बढ़ा है। महाराष्ट्र में बहुत सी जातियां आरक्षण चाहती हैं। राज्य में 30 प्रतिशत आबादी मराठा कुणबी समाज की है जो पश्चिम महाराष्ट्र, मराठवाड़ा और विदर्भ में निवास करती है। कुणबी को ओबीसी के अंतर्गत मान्यता है। मराठा 16 प्रतिशत हैं जो आरक्षण मांग रहे हैं। इसे लेकर ओबीसी में खलबली है।

सम्बंधित ख़बरें

Budget 2026: न चुनावी राज्यों को तोहफा…न मिडिल क्लास को राहत, क्या भाजपा ने बदल दी है अपनी बजट रणनीति?

असम-बंगाल से लेकर…केरल-तमिलनाडु तक: चुनावी राज्यों को मिलेगा मोदी का स्पेशल गिफ्ट, जानिए क्या होंगे ऐलान?

SIR Controversy: बिहार के बाद अब बाकी राज्यों में सियासी संग्राम, विपक्ष ने साधा निशाना!

CSDS संजय कुमार के खिलाफ FIR, वोटिंग की झूठी आंकड़ेबाजी दिखाकर भ्रम फैलाने का आरोप

यह भी पढ़ें- लोकसभा में 770 सीटें होंगी, 2029 से लागू होगा 33 फीसदी कोटा, 257 महिलाओं को मिलेगा आरक्षण

ओबीसी में नई 15 जातियों का समावेश किया गया है। एनसीपी अजीत पवार गुट के नेता छगन भुजबल ने ओबीसी मतदाताओं के बीच महाविकास आघाड़ी को मजबूत रखा है। धनगर अपनी 9 प्रतिशत आबादी के साथ एसटी श्रेणी में समावेश चाहते हैं। इसे देखते हुए बीजेपी ने अहमदनगर का नाम बदलकर अहिल्याबाई होल्कर नगर रखा हैं।

अहिल्याबाई धनगर समाज की पूज्य रही हैं। लिंगायत समुदाय का कर्नाटक से लगे मराठवाडा क्षेत्र में प्रभाव है। वे शक्कर सहकारी कारखानों से जुड़े हुए हैं। महायुति सरकार ने ओबीसी के लिए क्रीमीलेयर 8 लाख रुपए से बढ़ाकर 15 लाख रुपए वार्षिक कर दी है। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ओबीसी वोटों को संभालने में लगे हैं। 1995 के बाद से बीजेपी ने शहरी इलाकों में अपना प्रभाव मजबूत किया है।

महाराष्ट्र की राजनीति में मराठा वर्ग का प्रभाव काफी रहा है। एकनाथ शिंदे को महायुति ने मुख्यमंत्री बनाया। बीजेपी ने रावसाहब दानवे जैसे मराठा नेता को आगे बढ़ाया। इसके साथ ही बीजेपी ने ओबीसी नेता बावनकुले और धनगर समाज के नेता महादेव जानकर को समर्थन दिया। महाविकास आघाड़ी विदर्भ में नाना पटोले और विजय वडेट्टीवार पर निर्भर करती है। महाराष्ट्र के चुनाव पर जाति समीकरण हावी रहेगा। महाविकास आघाड़ी मराठी अस्मिता पर जोर दे रही है।

लेख- चंद्रमोहन द्विवेदी द्वारा

Issues of regionalism and casteism will dominate the maharashtra assembly elections

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Nov 04, 2024 | 02:37 PM

Topics:  

  • Assembly Elections
  • Maharashtra Assembly Elections

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.