- Hindi News »
- Special Coverage »
- Indias Correct Initiative Regarding Afghanistan
अफगानिस्तान को लेकर भारत की सटीक पहल
- Written By: नवभारत डेस्क

अफगानिस्तान ( Afghanistan) की स्थिति सुधारने के लिहाज से भारत (India) ने तृतीय क्षेत्रीय सुरक्षा संवाद बैठक आयोजित कर एक सार्थक पहल की. इस परिषद में चीन और पाकिस्तान छोड़कर सभी 5 मध्य एशियायी गणराज्यों ने भाग लिया. रूस, ईरान, ताजिकिस्तान, किर्गिस्तान, कजाकिस्तान, उजवेकिस्तान, तुर्क से निस्तान के प्रतिनिधि बैठक में शामिल हुए. इस परिषद के दिल्ली घोषणा पत्र में अफगानिस्तान की धरती का आतंकवादी गतिविधियों की साजिश वित्त पूर्ति तथा हमलों के लिए उपयोग पर कड़ी आपत्ति जताई गई.
इसके साथ ही कट्टरवाद, अलगाववाद और मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ सामूहिक सहयोग का आवाहन भी किया गया. इस परिषद में तालिबान के खतरे के खिलाफ आपसी समन्वय व आतंक के विरुद्ध एकजुट होने के तरीके खोजने की बात कही गई. बैठक में तय करने पर जोर दिया गया कि अफगानिस्तान कट्टरपंथ और उग्रवाद से मुक्त रहे और कभी वैश्विक आतंकवाद का स्त्रोत नहीं बनने पाए. यदि ऐसा हुआ तो वह पड़ोसी देशों के लिए खतरा होगा.
पाक और चीन की अलग खिचड़ी
जैसी कि उम्मीद थी, पाकिस्तान और चीन दोनों ही दिल्ली डायलाग में शामिल नहीं हुए. यह इस बात का प्रमाण है कि ये दोनों देश क्षेत्र में भारतीय हितों के खिलाफ अपनी हरकतें जारी रखेंगे. भारत और ईरान दोनों ही तालिबान के खतरे को महसूस कर रहे हैं लेकिन पाकिस्तान और चीन का नजरिया अलग है. वैसे तो पाकिस्तान और चीन दोनों ही अफगानिस्तान से लगी अपनी सीमा को लेकर सतर्क हैं लेकिन उन्हें इस बात से कोई मतलब नहीं है कि तालिबान अन्य देशों के लिए आतंकवादी खतरा पैदा कर सकता है.
सम्बंधित ख़बरें
अमेरिकन ड्रीम से भारतीयों का मोह भंग! 40% से ज्यादा छोड़ना चाहते हैं US, Carnegie Survey के खुलासे मचा हड़कंप
आज की ताजा खबर 22 अप्रैल LIVE: सुल्तानपुर में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर भारतीय वायु सेना ने C295 विमान उतारा
Afghanistan के खिलाफ टेस्ट मैच में कई नए खिलाड़ियों को मिलेगा मौका, गिल और बुमराह को मिल सकता है आराम
भारत और South Korea ने ऊर्जा सुरक्षा और समुद्री आपूर्ति श्रृंखला को मजबूत करने पर किया अहम समझौता
अन्य देशों की चिंताएं
ईरान की राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के सचिव एडमिरल अली शामसानी ने कहा कि अफगानिस्तान में माइग्रेशन का संकट है वहां शरणार्थी संकट का समाधान एक समावेशी सरकार के गठन और सभी जातीय समूहों की भागीदारी के साथ आ सकता है. ताजिकिस्तान सुरक्षा परिषद के सचिव महमूद जोदा ने चिंता जताते हुए कहा कि अफगानिस्तान के साथ हमारी लंबी सीमा है जहां स्थिति जटिल बनी हुई है. हम पड़ोसी देश के रूप में उन सभी कार्यक्रमों में भाग लेने के लिए तैयार हैं जो अफगानिस्तान के लोगों को राहत पहुंचाने में मदद कर सकते हैं. चीन अमेरिका व रूस भी अफगान मामले पर अपनी अलग बैठक ले रहे हैं.
देखो और प्रतीक्षा करो
इस बात में कोई संदेह नहीं कि अफगानिस्तान पूरी तरह तालिबान के कब्जे में है. भारत को देखो और प्रतीक्षा करो की नीति पर ही चलना होगा. अफगानिस्तान की जनता को मानवीय आधार पर मदद पहुंचानी होगी तथा जो सिख व हिंदू अफगानी नागरिक भारत आकर रहना चाहते हैं उन्हें वीजा देना होगा. अफगानिस्तान को जो भी सहायता पहुंचानी है, वह पाकिस्तान छोड़कर अलग रास्ते से भेजनी होगी. भारत को रक्षात्मक तथा सक्रिय सहभाग की नीतियां अपनानी होंगी. साथ ही चीन व पाकिस्तान की साजिशों का भी ध्यान रखना होगा.
Indias correct initiative regarding afghanistan
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
LSG के 50 करोड़ दांव पर! कप्तान समेत इस खिलाड़ी की बढ़ी टेंशन, क्या सही साबित कर पाएंगे अपनी कीमत?
Apr 22, 2026 | 06:08 PMशिव जी के माता-पिता कौन थे? सच जानकर चौंक जाएंगे, लोगो को अक्सर होता है ये कंफ्यूजन
Apr 22, 2026 | 06:07 PMकुंभ फंड पर हंगामे के बाद महापौर की सीधी दस्तक, मुख्यमंत्री से मांगा बकाया और बड़ा पैकेज
Apr 22, 2026 | 05:55 PM‘TMC के गुंडे इस पवित्र भूमि को लूट रहे…’, ममता सरकार पर जमकर गरजे ‘योगी बाबा’, दिया बड़ा चुनावी संदेश
Apr 22, 2026 | 05:52 PMपरतवाड़ा सेक्स स्कैंडल: मुख्य आरोपी अयान अहमद हिरासत में, मोबाइल बरामद
Apr 22, 2026 | 05:49 PMपाकिस्तान क्रिकेट को फिर होना पड़ा शर्मसार, T20 WC 2026 के दौरान मोहम्मद नवाज की काली करतूत आई सामने
Apr 22, 2026 | 05:49 PM15 दिनों के अंदर मांगो पर समाधान निकाले, अन्यथा करेंगे भूख हड़ताल, तुमसर नप सेवानिवृत्त कर्मियों ने दी चेतावनी
Apr 22, 2026 | 05:43 PMवीडियो गैलरी

PM मोदी को आतंकवादी कहने पर भड़की BJP, कांग्रेस के खिलाफ खोला मोर्चा, खरगे-राहुल पर जमकर साधा निशाना
Apr 22, 2026 | 02:01 PM
राम नाम से चिढ़ती हैं ममता दीदी! बंगाल चुनाव में CM योगी का ‘राम मंदिर’ कार्ड, बोले- अब UP में होता है उत्सव
Apr 22, 2026 | 01:46 PM
मुंबई में ट्रैफिक जाम देख भड़की महिला, BJP मंत्री गिरीश महाजन को सरेआम कहा ‘गेट आउट’, देखें VIDEO
Apr 22, 2026 | 11:31 AM
अखिलेश यादव ने कांग्रेस से मिलाया हाथ! हरियाणा में ये क्या बोल गए सपा प्रमुख, 2027 चुनाव के लिए कर दिया ऐलान
Apr 21, 2026 | 09:52 PM
सावधान! पाकिस्तान से आई इस क्रीम ने उड़ाई रातों की नींद, इंस्टेंट ग्लो के चक्कर में किडनी हो रही फेल, VIDEO
Apr 21, 2026 | 04:21 PM
ड्रेस कोड या खास रणनीति? लेंसकार्ट विवाद पर भड़कीं नाजिया इलाही खान, कंपनी पर लगाए धार्मिक भेदभाव के आरोप
Apr 21, 2026 | 02:20 PM














