2 February History: कलकत्ता में भारतीय संग्रहालय की स्थापना
Indian Museum Kolkata: 1814 में स्थापित कोलकाता का इंडियन म्यूजियम दुनिया के सबसे पुराने संग्रहालयों में है। दुर्लभ कलाकृतियों और विशाल दीर्घाओं के कारण इसे देखने में कई दिन लग सकते हैं।
- Written By: अंकिता पटेल
प्रतीकात्मक तस्वीर ( सोर्स: सोशल मीडिया )
नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल के कलकत्ता (अब कोलकाता) में हावड़ा जंक्शन से चार किलोमीटर के फासले पर एक भव्य सफेद इमारत है, जिसके जालीदार छज्जे और हरे भरे प्रांगण में चारों तरफ जाने वाले रास्तों के बीचोंबीच लगा सुंदर गोल फव्वारा इसकी खूबसूरती को और भी बढ़ा देता है। यह भारतीय संग्रहालय दुनिया के सबसे पुराने संग्रहालयों में से एक है।
इसकी स्थापना दो फरवरी 1814 को की गई थी और यहां दुनियाभर की कई दुर्लभ कलाकृतियों और सहेजकर रखने लायक बहुत सी वस्तुओं का विशाल संग्रह है। संग्रहालय इतना बड़ा है कि इसमें दिलचस्पी रखने वालों को इसे पूरा देखने में कई दिन का समय लग सकता है।
देश-दुनिया के इतिहास में दो फरवरी की तारीख पर दर्ज अन्य प्रमुख घटनाओं का सिलसिलेवार विवरण इस प्रकार है:-
सम्बंधित ख़बरें
ITAT Vacancy 2026: सीनियर प्राइवेट सेक्रेटरी और प्राइवेट सेक्रेटरी के 42 पदों पर भर्ती, 16 अगस्त तक करें आवेदन
JPSC Protest: छात्र आंदोलन पर बोले हेमंत सोरेन, सरकार बातचीत को तैयार, जल्द बनेगी हाई लेवल कमेटी
आज का इतिहास: 5 अगस्त को शुरू हुई ट्रैफिक लाइट, लीला सेठ बनीं पहली महिला मुख्य न्यायाधीश
नवभारत संपादकीय: महाराष्ट्र में धर्मांतरण विरोधी कानून लागू, अब सुप्रीम कोर्ट में होगी असली परीक्षा
1915 : अपने बेबाक लेखन के लिए विख्यात देश के जाने-माने लेखक, कवि और स्तंभकार खुशवंत सिंह का जन्म।
1955 : भारत और सोवियत संघ ने नई दिल्ली में एक समझौते पर हस्ताक्षर कर भारत में 10 लाख टन उत्पादन की क्षमता वाला इस्पात संयंत्र स्थापित करने पर सहमति जताई।
1971 : ईदी अमीन ने खुद को युगांडा का राष्ट्रपति घोषित किया।
1990 : दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति एफ डब्ल्यू डी क्लार्क ने अफ्रीकन नेशनल कांग्रेस पर पिछले 30 साल से लगा प्रतिबंध हटा लिया, जिसके बाद नेल्सन मंडेला की जेल से रिहाई का मार्ग प्रशस्त हुआ और रंगभेद का खात्मा हुआ।
1994 : मेडागास्कर में तूफान ‘गेराल्ड’ ने तबाही मचाई। लाखों लोग बेघर हुए और संपत्ति को भारी नुकसान पहुंचा।
2007: विश्व के प्रमुख जलवायु वैज्ञानिकों ने कहा कि ग्लोबल वार्मिंग शुरू हो चुकी है, जिसे सदियों तक रोका नहीं जा सकेगा।
2009 : हिलेरी क्लिंटन ने अमेरिका के विदेश मंत्री के तौर पर शपथ ली।
2022: इक्वाडोर की राजधानी में भारी बारिश के बाद एक पहाड़ी ढह जाने से कम से कम 24 लोगों की मौत हुई।
2023: अयोध्या में श्रीराम मंदिर में स्थापित होने वाली भगवान राम की मूर्ति को तराशने में इस्तेमाल होने वाली विशेष पवित्र शिलाएं अयोध्या पहुंची।
2023: भारतीय पहलवान अमन सहरावत (17) ने क्रोएशिया के जग्रेबा में ओपन कुश्ती चैंपियनशिप के पुरुषों के 57 किग्रा वर्ग में कांस्य पदक जीता।
यह भी पढ़ें:-नवभारत विशेष: बजट में सब्जबाग दिखा बहलाने की कोशिश
2024: सरकारी खजाने से अरबों डॉलर की चोरी से जुड़े भ्रष्टाचार के मामले में दोषी ठहराये गये मलेशिया के पूर्व प्रधानमंत्री नजीब रज्जाक की 12 साल जेल की सजा को क्षमा बोर्ड ने घटाकर आधा किया।
2025: जापान ने नये रॉकेट के जरिये नेविगेशन उपग्रह का प्रक्षेपण किया।
भाषा एजेंसी के द्वारा
