Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • अन्य
    • वेब स्टोरीज़
    • वायरल
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • धर्म
    • करियर
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • Tariff War |
  • Independence Day |
  • Parliament Session |
  • Weather Update |
  • Bihar Assembly Elections 2025 |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

संपादकीय: भारत चौथी बड़ी इकोनॉमी, प्रति व्यक्ति आय बढ़ाना भी जरूरी

भारत जापान को पछाड़ कर विश्व की चौथी सबसे बड़ी इकोनॉमी बन गया है। आयोग के सीईओ बीवीआर सुब्रह्मण्यम ने कहा कि आईएमएफ के आंकड़ों के मुताबिक हम इस समय 4 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था हैं।

  • By दीपिका पाल
Updated On: May 27, 2025 | 12:44 PM

भारत चौथी बड़ी इकोनॉमी (सौ. डिजाइन फोटो)

Follow Us
Close
Follow Us:

नवभारत डिजिटल डेस्क: नीति आयोग के इस दावे से हर भारतीय खुशी से फूल सकता है कि भारत जापान को पछाड़ कर विश्व की चौथी सबसे बड़ी इकोनॉमी बन गया है। आयोग के सीईओ बीवीआर सुब्रह्मण्यम ने कहा कि आईएमएफ के आंकड़ों के मुताबिक हम इस समय 4 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था हैं। सिर्फ अमेरिका, चीन और जर्मनी हमसे आगे हैं। अगले कुछ वर्षों में हम जर्मनी को भी पीछे छोड़ देंगे। निश्चित रूप से प्रधानमंत्री मोदी इस उपलब्धि को गर्व से जनता के सामने पेश करेंगे परंतु हमें यह भी देखना होगा कि भारत की तुलना में जापान का आकार कितना छोटा है।

हमारे देश के आकार के साथ हमारी बहुत बड़ी आबादी को भी देखना होगा। यद्यपि 4.19 खरब डालर की हमारी अर्थव्यवस्था है लेकिन यह तथ्य भी ध्यान देने योग्य है कि प्रति व्यक्ति आय के मामले में हम विश्व में 142वें स्थान पर हैं। देखना होगा कि हम अपनी आमदनी का स्तर कैसे बढ़ा सकते हैं! हमें बुनियादी सुविधाएं हर किसी को उपलब्ध कराने तथा गरीबों की क्रयशक्ति बढ़ाने पर लक्ष्य केंद्रित करना होगा। स्वास्थ्य और शिक्षा का आधार मजबूत करना होगा। इससे हमारी साख बढ़ने के साथ बाजार सशक्त होगा जिसका विश्वस्तर पर प्रतिस्पर्धी वातावरण में लाभ होगा। एआई की वजह से नौकरियां घटने का खतरा मंडरा रहा है। सेवा क्षेत्र की तुलना में उत्पादन नहीं बढ़ा है। ट्रंप की नीतियों से भारत का विदेशी व्यापार प्रभावित होना तय है। हमें अपने उद्योगों को संरक्षण देना होगा।

आत्मनिर्भरता व आर्थिक विकास को गति देना आवश्यक है। हम विश्व की चौथी बड़ी इकोनॉमी हैं फिर भी हमें 80 करोड़ लोगों को मुफ्त अनाज देना पड़ता है क्योंकि उनके पास बाजार से खरीदने की शक्ति नहीं है। अमेरिका और चीन की कतार में जाकर बैठने के लिए शहरी नियोजन, यातायात व लाजिस्टिक्स पर ध्यान देना होगा। स्मार्ट सिटी का लक्ष्य पूरा करना जरूरी है। विश्व आपूर्ति शृंखला में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हुए निर्यात को बढ़ावा देना आवश्यक है। वित्तीय सेवा, कृषि, अन्नप्रक्रिया, स्वास्थ्य, जैव तंत्र ज्ञान में भारत के सामने बड़े अवसर हैं। डिजिटली साक्षर युवा पीढ़ी तैयार करनी होगी।

अमेरिका की आर्थिक स्थिति कमजोर होने पर उसका फायदा चीन के साथ भारत को भी मिलेगा। प्रति व्यक्ति आय बढ़ाकर ही विकसित भारत का स्वप्न साकार किया जा सकता है। इस वर्ष अच्छी मानसूनी बारिश होने से खरीफ फसल की पैदावार में वृद्धि की संभावना है। यह अर्थव्यवस्था के अनुकूल होगा व महंगाई पर भी अंकुश लगेगा।

लेख- चंद्रमोहन द्विवेदी के द्वारा

India overtook japan to become the world fourth largest economy

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 27, 2025 | 12:44 PM

Topics:  

  • IMF
  • Indian Economy

सम्बंधित ख़बरें

1

पाकिस्तान फिर खुद को भिखारी साबित किया, IMF की नहीं मानी शर्त; भारत ने पहले ही जताया था संदेह

2

निशानेबाज: सोने की चिड़िया नहीं, सिंह बने भारत, संघ प्रमुख भागवत की यही चाहत

3

IMF ने ग्लोबल इकोनॉमी के लिए की भविष्यवाणी, साल 2025 में ग्रोथ का बढ़ाया अनुमान

4

भारतीय मसाले और कोल्हापुरी चप्पल का UK में दिखेगा जलवा, जानें क्या होगा खास

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • सोलापुर
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.