6 अगस्त का इतिहास : आज ही के दिन भारत में हुआ था पहले टेस्ट ट्यूब बेबी का जन्म, जानिए खास कहानी
India Test Tube: 6 अगस्त 1986 को भारत में पहले टेस्ट ट्यूब बेबी का जन्म हुआ था। इस उपलब्धि ने प्रजनन चिकित्सा के क्षेत्र में नया इतिहास रचा और लाखों निःसंतान दंपतियों के लिए उम्मीद की नई किरण जगाई।
- Written By: अंकिता पटेल
टेस्ट ट्यूब बेबी (सोर्स: नवभारत डिजाइन फोटो)
First Test Tube Baby: सृष्टि का सृजन अपने आप में प्रकृति का अद्भुत चमत्कार है और एक बच्चे का जन्म जीवन की सबसे अनमोल घटनाओं में से एक माना जाता है। लेकिन आधुनिक चिकित्सा विज्ञान ने इस प्राकृतिक प्रक्रिया को नई दिशा देते हुए इन विट्रो फर्टिलाइजेशन (आईवीएफ) यानी टेस्ट ट्यूब बेबी तकनीक विकसित की, जिसने संतान सुख से वंचित लाखों दंपतियों के जीवन में नई उम्मीद जगाई।
6 अगस्त भारतीय चिकित्सा इतिहास का एक महत्वपूर्ण दिन माना जाता है। इसी दिन 1986 में भारत में पहले टेस्ट ट्यूब बेबी का जन्म हुआ था। इस उपलब्धि ने देश में प्रजनन चिकित्सा (Reproductive Medicine) के क्षेत्र में एक नए युग की शुरुआत की और यह साबित किया कि विज्ञान की मदद से बांझपन जैसी जटिल समस्याओं का भी प्रभावी समाधान संभव है।
देश दुनिया के इतिहास में छह अगस्त की तारीख पर दर्ज कुछ महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा इस प्रकार है:-
1825 : बोलीविया ने पेरू से स्वतंत्रता हासिल की।
सम्बंधित ख़बरें
नवभारत संपादकीय: ब्रजभूषण को राहत, विनेश फोगाट ने कहा- इंसाफ की उम्मीद अब भी जिंदा
नवभारत विशेष: तृषा पर कथित टिप्पणी से घिरे उदयनिधि, महिला आयोग तक पहुंचा मामला
Hiroshima Day: हिरोशिमा दिवस का इतिहास और परमाणु हमले की दर्दनाक कहानी
आज का इतिहास: 5 अगस्त को शुरू हुई ट्रैफिक लाइट, लीला सेठ बनीं पहली महिला मुख्य न्यायाधीश
1862 : मद्रास उच्च न्यायालय की स्थापना।
1906 : प्रमुख स्वतंत्रता सेनानी चितरंजन दास और अन्य कांग्रेस नेताओं ने मिलकर ‘वंदेमातरम’ समाचार पत्र का प्रकाशन शुरू किया।
1914 : ऑस्ट्रिया ने रूस के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।
1960 : क्यूबा ने देश की तमाम संपत्ति का राष्ट्रीयकरण किया।
1962 : जमैका को स्वतंत्रता मिली।
1986 : भारत के प्रथम टेस्ट ट्यूब बेबी का जन्म।
1996 : नासा ने मंगल पर जीवन होने की संभावना जताई।
2007 : मध्य त्रिनिदाद में एक पुराने हिन्दू मन्दिर को क्षतिग्रस्त किया गया।
2007 : हंगरी के वैज्ञानिकों ने लगभग 80 लाख साल पुराने देवदार के वृक्ष का जीवाश्म प्राप्त करने का दावा किया।
2010 : जम्मू कश्मीर में अचानक आई बाढ़ से कम से कम 255 लोग मारे गए।
2011 : थाईलैंड में प्यूइआ थाई दल की यिंगलुक शिनवात्रा शु्रिवार देश की पहली महिला प्रधानमंत्री बनीं।
2012: नासा का क्यूरिओसिटी रोवर मंगल ग्रह पर पहुंचा।
2021: भारत, चीन की सेनाओं ने पूर्वी लद्दाख में गोगरा बिंदु पर सैनिकों को पीछे हटाने की प्रक्रिया पूरी की।
यह भी पढ़ें:-नवभारत संपादकीय: ब्रजभूषण को राहत, विनेश फोगाट ने कहा- इंसाफ की उम्मीद अब भी जिंदा
2021: खेलरत्न पुरस्कार का नाम मेजर ध्यानचंद खेल रत्न किया गया।
2022: जगदीप धनखड़ देश के 14वें उपराष्ट्रपति निर्वाचित हुए।
2023: पाकिस्तान में ट्रेन पटरी से उतरी, 30 लोगों की मौत, 100 घायल।
2024: बांग्लादेश के राष्ट्रपति ने संसद भंग की।
2025: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस से तेल खरीद जारी रखने पर भारतीय वस्तुओं पर 25 प्रतिशत अतिरिक्त शुल्क लगाया, कुल शुल्क 50 प्रतिशत हुआ।
(एजेंसी इनपुट के साथ)
