- Hindi News »
- Special Coverage »
- Increasing Cold Starts In North India Weather Winter Season
निशानेबाज: उत्तर भारत में बढ़ती हुई ठंड का आगाज, ऐसा है मौसम का मिजाज
- Written By: मृणाल पाठक
उत्तर भारत में ठंड बढ़ चुकी है। ठंड का मौसम सुहाना भी होता साथ में कुछ परेशानियां भी होती हैं। इन्हीं को लेकर निशानेबाज और पड़ोसी के बीच में मजेदार बातचीत हुई है।

डिजाइन फोटो
नवभारत डेस्क: पड़ोसी ने हमसे कहा, ‘‘निशानेबाज, मौसम के मिजाज को लेकर आपकी क्या राय है? यह मौसम सुहाना है या जालिम है?’’ हमने कहा, ‘‘ठंड का मौसम अपने साथ फैशन का अंदाज लेकर आता है। लोग स्वेटर, कार्डिगन, शाल पहनकर निकलते हैं। कुछ लोग अपनी शादी के समय का सूट निकालकर पहन लेते हैं। एक समय लोग टाई की डबल नॉट बांधते थे लेकिन अब टाई पहनना आउट आफ फैशन हो गया। अमेरिका में भी टाई का रिवाज खत्म सा हो गया। सिर्फ अमेरिका के नए राष्ट्रपति ट्रम्प लाल टाई पहनते हैं जो उनका स्टाइल स्टेटमेंट है। आप भी मफलर गले में डाल लीजिए और मंकी कैप पहनिए जो आपके चेहरे पर जंचेगी।’’
पड़ोसी ने कहा, ‘‘निशानेबाज, ठंड के मौसम में जल्दी थकावट नहीं लगती। एनर्जी बनी रहती है। यदि इन्फोसिस के संस्थापक नारायण मूर्ति का कहना मानें तो इंसान 12 घंटे रोज काम कर सकता है। इस मौसम में व्यायाम करने या जिम जाने से सेहत बनती है। मार्निंग वाक से आदमी तरोताजा महसूस करता है। इस मौसम में मेवा खाना चाहिए। आप चाहें तो गुलाम अली की गजल सुनते हुए गजक खा सकते हैं। डाक्टरों के लिए मौसम फायदे का है क्योंकि सर्दी-जुकाम, खांसी, दमा, ब्रोंकाइटिस और निमोनिया के मरीज आते हैं। रामायण काल में खर-दूषण थे जबकि इस समय दिल्ली का प्रदूषण जानलेवा बन गया है। वहां सांस लेना दूभर है।’’
हमने कहा, ‘‘एक बात का ध्यान रखिए कि मौसम कभी भरोसेमंद नहीं होता फिर भी अमेरिका में लोग टीवी पर विस्तार से बताया जानेवाला मौसम का हाल जानने के बाद घर से बाहर निकलते हैं। इन दिनों अमेरिका ठंड की चपेट में है। जमकर स्नोफाल हो रहा है। बच्चे स्नोमैन बना रहे हैं। क्रिसमस ट्री सजा रहे हैं।’’
सम्बंधित ख़बरें
Aaj Ka Rashifal 29 May 2026: मिथुन और मीन राशि वालों को करियर में बड़ी कामयाबी, मेष और मकर जातक रहें सावधान
क्वालीफायर-2 में RR के सामने GT की कड़ी चुनौती, आंकड़ों में रियान के रजवाड़ों पर भारी पड़े हैं गिल के टाइटंस
अंबरनाथ में टीडीआर घोटाले पर सियासी घमासान, शिवसेना ने भाजपा पर लगाए गंभीर आरोप
अब $250 के नोट पर दिखेगी डोनाल्ड ट्रंप की तस्वीर! अमेरिका में 150 साल पुराना कानून बदलने की तैयारी, मचा बवाल
नवभारत विशेष से संबंधित ख़बरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
पड़ोसी ने कहा, ‘‘निशानेबाज, अपनी फिल्मों में भी मौसम को महत्व दिया गया है। आपने गीत सुना होगा- एक बरस में मौसम चार, पांचवां मौसम प्यार का, इकरार का! एक फिल्म में शशिकपूर को गाते दिखाया गया था- नी सुलताना रे प्यार का मौसम आया, हाय रे हरी-हरी छाया! धर्मेंद्र ने मौसम की तासीर को पहचानते हुए गाया था- आज मौसम बड़ा बेईमान है आज मौसम!’’
लेख- चंद्रमोहन द्विवेदी द्वारा
Increasing cold starts in north india weather winter season
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 29 May 2026: मिथुन और मीन राशि वालों को करियर में बड़ी कामयाबी, मेष और मकर जातक रहें सावधान
May 29, 2026 | 12:04 AMक्वालीफायर-2 में RR के सामने GT की कड़ी चुनौती, आंकड़ों में रियान के रजवाड़ों पर भारी पड़े हैं गिल के टाइटंस
May 28, 2026 | 11:25 PMअंबरनाथ में टीडीआर घोटाले पर सियासी घमासान, शिवसेना ने भाजपा पर लगाए गंभीर आरोप
May 28, 2026 | 11:05 PMअब $250 के नोट पर दिखेगी डोनाल्ड ट्रंप की तस्वीर! अमेरिका में 150 साल पुराना कानून बदलने की तैयारी, मचा बवाल
May 28, 2026 | 11:01 PMVaibhav Sooryavanshi: मुंबई में आलीशान घर, महंगी कारें…इतनी है वैभव सूर्यवंशी की नेटवर्थ, देखें VIDEO
May 28, 2026 | 10:56 PMकर्नाटक के मुख्यमंत्री पद से सिद्धारमैया ने दिया इस्तीफा, लेकिन वायरल हो गई ये खास तस्वीर; देखें वीडियो
May 28, 2026 | 10:55 PMBJP के प्रशिक्षण वर्ग में बस से पहुंचे CM मोहन यादव, हेलीकॉप्टर छोड़ ईवी ट्रैवलर से किया सफर
May 28, 2026 | 10:51 PMवीडियो गैलरी

फ्लैग मार्च के बीच सीधे गैंगस्टर के घर में घुस गए IPS विनायक भोंसले, VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल
May 28, 2026 | 10:25 PM
यूपी के चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात, बकरीद पर राज्य में हाई अलर्ट, खुले में कुर्बानी और नमाज पर लगी लगाम! VIDEO
May 28, 2026 | 01:43 PM
गौ माता को राष्ट्र माता घोषित… बकरीद की नमाज के बाद मुस्लिम समाज की सरकार से बड़ी मांग, देखें VIDEO
May 28, 2026 | 01:27 PM
मैं केवल 22 साल की थी… शिवलिंग विवाद पर खुलकर बोलीं TMC सांसद सायोनी घोष, BJP पर लगाए गंभीर आरोप- VIDEO
May 28, 2026 | 01:07 PM
ममता बनर्जी पर दर्ज होगी कई FIR! मंत्री दिलीप घोष के बयान से बंगाल में मचा हड़कंप, देखें VIDEO
May 28, 2026 | 12:16 PM
Exclusive: DA बेसिक में जुड़ा तो कितनी बढ़ेगी सैलरी? 8वें वेतन आयोग पर डॉ. मनजीत सिंह पटेल का Interview
May 27, 2026 | 10:42 PM











