Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

निशानेबाज: महाराष्ट्र में वोट तो गया ईवीएम के अंदर, अब जो जीता, वही सिकंदर

बीते कल यानी बुधवार को महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंग हुई। मतदान के बाद 'पड़ोसी' और 'निशानेबाज' की आपस में लाजवाब चर्चा हुई है। यकीन नहीं आ रहा तो पढ़कर देख लीजिए...

  • Written By: मृणाल पाठक
Updated On: Nov 21, 2024 | 01:04 PM

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव (डिजाइन फोटो)

Follow Us
Close
Follow Us:

नवभारत डेस्क: पड़ोसी ने हमसे कहा, ‘‘निशानेबाज, अपनी संस्कृति में दान-पुण्य का बड़ा महत्व है। आपके बाएं हाथ की तर्जनी पर लगी अमिट स्याही को देखकर हम समझ गए कि आपने मतदान किया। आपने अपना कर्म पूरा किया, अब फल की चिंता मत कीजिए क्योंकि फल तो बाजार से खरीदकर भी खाए जा सकते हैं।’’

हमने कहा, ‘‘वोट तो आपने भी दिया। अब यह बताइए कि आपका वोट कैसा था? पाजिटिव या निगेटिव? वह स्थिरता के लिए था या बदलाव के लिए? आपका वोट निष्पक्ष था या किसी दबाव-प्रभाव में आकर आपने वोट दिया? आपके वोट में भगवे की छटा थी या तिरंगे की शान? कहीं आपने निर्दलीय के दलदल में तो अपना वोट नहीं डाल दिया।’’

पड़ोसी ने कहा, ‘‘निशानेबाज, हम यह सब आपको नहीं बताएंगे क्योंकि गुप्त दान काफी महत्व रखता है और हमारा मत गुप्त था। हमारे दिल-दिमाग ने संकेत दिया और उंगली ने ईवीएम का बटन दबाया। इस तरह देखते ही देखते हो गया मतदान! राजतंत्र में शासक का जन्म राजमाता के गर्भ से होता था लेकिन लोकतंत्र में ईवीएम से विधायक, सांसद की पैदावार होती है। ऐसे भी महान नेता होते हैं जिन्हें अचानक दिव्य आत्मानुभूति होती है और वे कहने लगते हैं कि मैं तो बायोलाजिकल हूं ही नहीं! मेरा विशिष्ट कार्य या मिशन के लिए अवतार हुआ है! नेता की पूरी पार्टी और भक्तजन इस बयान पर आंख मूंदकर विश्वास कर लेते हैं।’’

सम्बंधित ख़बरें

Budget 2026: न चुनावी राज्यों को तोहफा…न मिडिल क्लास को राहत, क्या भाजपा ने बदल दी है अपनी बजट रणनीति?

असम-बंगाल से लेकर…केरल-तमिलनाडु तक: चुनावी राज्यों को मिलेगा मोदी का स्पेशल गिफ्ट, जानिए क्या होंगे ऐलान?

SIR Controversy: बिहार के बाद अब बाकी राज्यों में सियासी संग्राम, विपक्ष ने साधा निशाना!

CSDS संजय कुमार के खिलाफ FIR, वोटिंग की झूठी आंकड़ेबाजी दिखाकर भ्रम फैलाने का आरोप

निशानेबाज के और लेख पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

हमने कहा, ‘‘आप हमारे मूल प्रश्न को टाल गए? साफ शब्दों में बताइए कि क्या आपकी मति ने युति को वोट डालने के लिए प्रेरित किया अथवा आघाड़ी के समर्थन में आपकी गाड़ी चल पड़ी? आप हमें न भी बताएं तो एग्जिट पोल से संकेत मिल ही जाएगा कि ऊंट किस करवट बैठेगा?’’

पड़ोसी ने कहा, ‘‘निशानेबाज, ऊंट राजस्थान में चलते हैं। महाराष्ट्र में ऊंट का क्या काम? हमने वोट देकर लोकतंत्र के परम पवित्र कुंड में आहुति डाल दी। वोट देने का मतलब होता है- नेकी कर दरिया में डाल! वोटों की गिनती के बाद जो परिणाम आना होगा, वह आकर रहेगा! आम खाने से मतलब पेड़ गिनने से क्या लाभ! चुनावी टूर्नामेंट में कौन चैंपियन साबित होता है, यह जल्द ही पता चल जाएगा। कुछ लोग तो शुरूआती रुझान अपने पक्ष में आता देखकर लड्डू बांटना शुरू कर देते हैं लेकिन मतगणना के बाद के राउंड में पिछड़ जाते हैं। अभी तो हालत यह है कि वोट गया ईवीएम के अंदर, जो जीता वही सिकंदर!’’

लेख- चंद्रमोहन द्विवेदी द्वारा

In maharashtra vote has been cast inside the evm now whoever wins is king

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Nov 21, 2024 | 01:04 PM

Topics:  

  • Assembly Elections
  • Maharashtra Assembly Elections

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.