25 सितंबर का इतिहास: आज दो बड़े राजनीतिक दिग्गजों का जन्मदिन, जानिए और भी महत्वपूर्ण घटनाएं
25 September History In Hindi: इतिहास में 25 सितंबर की तारीख देश के दो प्रमुख राजनीतिक दिग्गजों के जन्मदिन के तौर पर दर्ज है। जाने-माने विचारक पं.दीनदयाल उपाध्याय और पूर्व पीएम चौधरी देवी लाल का जन्म।
- Written By: दीपिका पाल
आज का इतिहास (सौ. डिजाइन फोटो)
नई दिल्ली: इतिहास में 25 सितंबर की तारीख देश के दो प्रमुख राजनीतिक दिग्गजों के जन्मदिन के तौर पर दर्ज है। जाने-माने विचारक, दार्शनिक और भारतीय जनसंघ के सह-संस्थापक पंडित दीनदयाल उपाध्याय का जन्म 25 सितंबर, 1916 को मथुरा में हुआ था। वहीं, भारत के पूर्व उपप्रधानमंत्री चौधरी देवी लाल का जन्म 25 सितंबर को 1914 में हुआ था। पंडित दीनदयाल उपाध्याय जब स्नातक की पढ़ाई कर रहे थे, उसी वक्त वह राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के संपर्क में आये और आरएसएस के प्रचारक बन गये। हालांकि, प्रचारक बनने से पहले उन्होंने 1939 और 1942 में संघ की शिक्षा का प्रशिक्षण लिया था और इस प्रशिक्षण के बाद ही उन्हें प्रचारक बनाया गया था।
वर्ष 1951 में भारतीय जनसंघ की नींव रखी गई थी और इस पार्टी को बनाने का पूरा कार्य उन्होंने श्यामा प्रसाद मुखर्जी के साथ मिलकर किया था। भारत के पूर्व उपप्रधानमंत्री चौधरी देवी लाल का जन्म भी 25 सितंबर को 1914 में हुआ था। वह हरियाणा में “ताऊ देवी लाल” के नाम से प्रसिद्ध रहे। हरियाणा की राजनीति में उनका बहुत दखल रहा और उसी लोकप्रियता के चलते वह राष्ट्रीय राजनीति के मंच पर भी एक बड़ी भूमिका निभाने में सफल रहे।
सम्बंधित ख़बरें
23 मई का इतिहास : चीन ने तिब्बत पर किया कब्जा, क्यों याद किया जाता है यह दिन?
22 मई का इतिहास: जब बछेन्द्री पाल ने एवरेस्ट पर तिरंगा फहराकर रचा इतिहास, जानें इस दिन के ऐतिहासिक फैक्ट्स
21 मई का इतिहास: क्या आप जानते हैं? भारत के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी हत्याकांड व सुष्मिता सेन की जीत
20 मई का इतिहास : ब्रिटेन में चली आंसू गैस, टेलीस्कोप से पहली बार मिलीं अंतरिक्ष की तस्वीरें, जाने पुरी खबर
देश- दुनिया के इतिहास में 25 सितंबर की तारीख पर दर्ज कुछ अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा इस प्रकार है:-
1654: इंग्लैंड और डेनमार्क ने व्यापार संधि पर हस्ताक्षर किये।
1914: भारत के पूर्व उप प्रधानमंत्री चौधरी देवी लाल का जन्म हुआ।
1916: प्रसिद्ध भारतीय विचारक, दार्शनिक और भारतीय जनसंघ के सह-संस्थापक पंडित दीनदयाल उपाध्याय का जन्म हुआ।
1974 : पांचवी पंचवर्षीय योजना पूर्ण हुई।
1974: अमेरिका ने नेवादा परीक्षण स्थल पर परमाणु परीक्षण किया।
1984: मिस्र और जॉर्डन के बीच राजनयिक संबंध बहाल हुए।
1985: अकाली दल ने पंजाब के चुनाव में जीत दर्ज की।
1992: चीन ने लोप नोर, पीआरसी में परमाणु परीक्षण किया।
2008: चीन ने अंतरिक्ष यान ‘शेनझाओ 7′ का प्रक्षेपण किया।
2018: महेंद्र सिंह धोनी दुबई में एशिया कप में अफगानिस्तान के खिलाफ मैच में भारतीय क्रिकेट टीम का नेतृत्व करके 200 एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैचों में कप्तानी करने वाले पहले भारतीय बने।
ये भी पढ़ें- आज के इतिहास की खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें
2020: मशहूर गायक एस।पी।बालासुब्रमण्यम का कोरोना वायरस से संक्रमित होने के बाद निधन।
2020: राष्ट्रीय आयुर्विज्ञान आयोग (एनएमसी) अस्तित्व में आया, जिसने भारतीय आयुर्विज्ञान परिषद की जगह ली। इसे भारत के चिकित्सा शिक्षा संस्थानों और चिकित्सा पेशेवरों के नियमन के लिए नीतियां बनाने का अधिकार है।
भाषा एजेंसी के द्वारा
