बांग्लादेश (सौ. डिजाइन फोटो)
नई दिल्ली: भारत के हाथों 1971 में पाकिस्तान को मिली हार के बाद पूर्वी पाकिस्तान स्वतंत्र हुआ था, लेकिन पाकिस्तान ने इसे एक स्वतंत्र राष्ट्र मानने में दो साल का वक्त लगा दिया। पाकिस्तान की नेशनल एसेंबली ने 1973 में 10 जुलाई को बांग्लादेश को स्वतंत्र देश स्वीकारने वाला प्रस्ताव पारित किया। 1947 में, जब ब्रिटिश औपनिवेशिक शासन समाप्त हो गया, तो बंगाल के एक छोटे प्रांत को पूर्वी बंगाल और पश्चिम बंगाल में विभाजित कर दिया गया। 1955 में पूर्वी बंगाल का नाम बदलकर पूर्वी पाकिस्तान कर दिया गया और 1971 में यह बांग्लादेश बन गया। इसके अलावा आज 10 जुलाई के भारतीय इतिहास में और भी महत्वपूर्ण घटनाएं है जो याद रखने और जानने योग्य है।
1246 : नसीरुद्दीन मुहम्मद शाह दिल्ली की गद्दी पर आसीन हुआ।
1624 : हॉलैंड और फ्रांस के बीच स्पेन विरोधी संधि पर हस्ताक्षर।
1848 : न्यूयॉर्क और शिकागो के बीच पहला टेलीग्राफ लिंक शुरू।
1907 : फ्रांस और जापान के बीच चीन की स्वतंत्रता और अखंडता को बरकरार रखने के लिए एक समझौते पर हस्ताक्षर।
1946 : राजशाही खत्म होने के बाद इटली गणतांत्रिक राष्ट्र बना।
1965 : महिलाओं के लिए पहला एनसीसी कॉलेज ग्वालियर में खुला।
1966 : वायु सेना के लड़ाकू विमान ‘मिग’ का महाराष्ट्र के नासिक जिले में निर्माण शुरू।
1972 : मुंबई के मडगांव बंदरगाह से पूर्ण वातानुकूलित पोत हर्षवर्धन का जलावतरण।
1983 : ब्रिटेन में मार्गरेट थैचर पुन: प्रधानमंत्री बनीं।
1986 : भारत ने इंग्लैंड को पांच विकेट से हराकर लॉर्ड्स में पहली टेस्ट जीत हासिल की।
1999 : जिनेवा में अंतरराष्ट्रीय श्रम सम्मेलन की शुरुआत।
2002 : पाकिस्तान ने विश्व की दूसरी सबसे ऊंची चोटी के-2 का नाम बदलकर ‘चोगोरी’ अथवा ‘शाहगोरी’ कर दिया।
2005 : भारत और श्रीलंका में शिक्षा एवं सामुदायिक विकास से सम्बद्ध दो समझौतों पर हस्ताक्षर।
2008 : केन्द्र सरकार ने तीनों सेनाओं के लिए ‘एकीकृत स्पेस सेल’ की घोषणा की।
2020 : भारत, चीन पूर्वी लद्दाख से सैनिकों को पीछे हटाने पर सहमत हुए।
2021 : सोमालिया की राजधानी में एक बड़े विस्फोट में नौ लोगों की मौत, कई घायल।
2022 : दक्षिण अफ्रीका में जोहानिसबर्ग के सोवेटो टाउनशिप स्थित एक बार में हुई गोलीबारी में 15 लोगों की मौत ।
2024: आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर बस और टैंकर की टक्कर में 18 लोगों की मौत।
एजेंसी इनपुट के मुताबिक