-
शुक्र, 3 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Special Coverage »
- Hitman Rohit Sharma Scored 119 Runs Against England
आज का निशानेबाज: खुश हो गए सारे क्रिकेट फैन, रोहित शर्मा निकले जबरदस्त हिटमैन
- Written By: दीपिका पाल
खास बात यह है कि रोहित शर्मा ने वन डे इंटरनेशनल मैचों में 338 सिक्सर मारकर वेस्ट इंडीज के क्रिस गेल का 331 सिक्सर का रिकार्ड तोड़ दिया।

आज का निशानेबाज (सौ.सोशल मीडिया)
नवभारत डिजिटल डेस्क: पड़ोसी ने हमसे कहा, ‘निशानेबाज, टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ने इंग्लैंड के खिलाफ 119 रन बनाकर दिखा दिया कि वह वाकई हिटमैन हैं. उन्होंने 12 चौके और 7 छक्के जड़कर अंग्रेजों की हुलिया बिगाड़ दी और दिखा दिया कि वह शर्मा नहीं बल्कि सूरमा हैं. रोहित की दमदार पारी की वजह से इंग्लैंड 304 रन बनाने के बावजूद हार गया. खास बात यह है कि रोहित शर्मा ने वन डे इंटरनेशनल मैचों में 338 सिक्सर मारकर वेस्ट इंडीज के क्रिस गेल का 331 सिक्सर का रिकार्ड तोड़ दिया।’ हमने कहा, ‘आप हिटमैन की इतनी तारीफ कर रहे हैं लेकिन क्रिकेट में बाउंड्री के करीब फील्डिंग करनेवाला थर्ड मैन भी तो होता है।
व्यापारिक सौदों से लेकर राजनीति तक आपको बिचौलिए या मिडलमैन मिल जाएंगे. फिल्मों में धर्मेंद्र को उनकी जवानी के दिनों में ही-मैन कहा जाता था. ‘जंजीर’ और ‘दीवार’ जैसी फिल्मों के बाद अमिताभ बच्चन एंग्री यंग मैन कहलाने लगे थे. गुलशन ग्रोवर को बैडमैन कहा जाता था. कार्टून की दुनिया में आरके लक्ष्मण का कॉमन मैन जाना पहचाना पात्र था. ‘नवभारत’ में लगभग 4 दशक तक प्रकाशित ‘भोलाराम’ का पॉकेट कार्टून भी कॉमन मैन का प्रतीक थ।.’ पड़ोसी ने कहा, ‘निशानेबाज, जब कॉमन मैन खुद को स्पेशल मैन समझने लगे और जनता से दूर हो जाए तो उसका पतन हो जाता है।
दिल्ली के चुनाव ने यह दिखा दिया कि पॉलिटिक्स में कैसा उलटफेर होता है. कॉमन मैन वाली पार्टी ने 10 साल दिल्ली में राज किया. अब वहां ‘भगवा मैन’ वाली पार्टी चुनकर आ गई है जिसे भाजपा कहते हैं. इस चुनाव में कोई भी कांग्रेस मैन नहीं जीत पाया.’ हमने कहा, ‘आपने सुपर मैन की फिल्म देखी होगी जिसमें वह अपना लाल चोगा फैलाकर आसमान में उड़ता है और उड़ते हवाई जहाज को भी रोक लेता है. किसी ऊंची बिल्डिंग को हाथ का सहारा देकर गिरने से बचा लेता है. घास के ढेर में छुपी सुई खोज निकालता है।
सम्बंधित ख़बरें
बारिश में धूल गया इंडिया vs इंग्लैंड T20 सीरीज का पहला मुकाबला, अभिषेक-अय्यर की मेहनत पर फिरा पानी!
Nitish Kumar Reddy Injury Update: क्या भारत-इंग्लैंड वनडे सीरीज खेल पाएंगे ऑलराउंडर नीतीश कुमार रेड्डी?
IND vs ENG 1st T20: आयरलैंड का जख्म भूल इंग्लैंड पर पलटवार करने उतरेगी टीम इंडिया, वैभव सूर्यवंशी पर नजर
इतिहास में पहली बार भारत ने गंवाई T20 सीरीज, ये 5 बड़ी गलतियां पड़ीं भारी, बेंच पर बैठा रह गया ‘धुरंधर’
नवभारत विशेष से संबंधित ख़बरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
वायुसेना में एयरमैन की भर्ती होती है. सेना में राइफल मैन हुआ करते हैं. अंतरिक्ष में जानेवाले एस्ट्रोनॉट को स्पेसमैन कहते हैं. टेलीफोन विभाग में लाइनमैन रहता है. रेलवे क्रासिंग पर गेटमैन तैनात रहता है.’ पड़ोसी ने कहा, ‘निशानेबाज, आपको भी मराठी में लक्ष्यवेधी और अंग्रेजी में मार्क्समैन कह सकते हैं. बताइए कैसी रही!’
लेख- चंद्रमोहन द्विवेदी के द्वारा
Hitman rohit sharma scored 119 runs against england
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 03 July 2026: जानें शुक्रवार का दैनिक राशिफल, सभी 12 राशियों का भविष्यफल
Jul 03, 2026 | 12:10 AMथर्मल पावर प्लांट की चुनौतियों की समीक्षा, श्रम मंत्री आकाश फुंडकर ने दिए सुरक्षा मजबूत करने के निर्देश
Jul 02, 2026 | 11:57 PMमुख्यमंत्री चिकित्सा सहायता निधि से मिली राहत, 100 वर्षीय महिला की समय पर हुई सर्जरी
Jul 02, 2026 | 11:25 PMपेपर लीक से राम मंदिर विवाद तक… MP कांग्रेस का बड़ा ऐलान, आज से पूरे प्रदेश में ‘गूंज आंदोलन’
Jul 02, 2026 | 11:17 PMAlliance Twist: वंशज सिंह पर भड़के कुशल टंडन, गुस्से में दी धमकी, कुणाल खेमू ने बीच में आकर दी सख्त चेतावनी
Jul 02, 2026 | 11:13 PMपीएम को नहीं, पाक आर्मी चीफ को भेजें पत्र; भारत-पाकिस्तान के प्रबुद्ध जीवों के खुले खत पर भड़के कृष्णा हेगड़े
Jul 02, 2026 | 11:09 PMAlpha Q Song: हुमा कुरैशी की फिल्म ने आलिया भट्ट की ऐल्फा पर साधा निशाना, रिलीज से पहले नए गाने ने बढ़ाई चर्चा
Jul 02, 2026 | 10:57 PMवीडियो गैलरी

एक और बड़ा मंदिर घोटाला, मां तुलजा भवानी की 4,121 एकड़ जमीन सरकारी कागजों से गायब; VIDEO वायरल
Jul 02, 2026 | 09:48 PM
Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM














