27 मई का इतिहास : जवाहरलाल नेहरू का निधन और महात्मा गांधी हत्या मामले के मुकदमे की शुरुआत का दिन
27 May History: 27 मई भारतीय इतिहास में अहम दिन माना जाता है। इसी दिन देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू का निधन हुआ था, जबकि महात्मा गांधी हत्या मामले की सुनवाई भी इसी तारीख से जुड़ी है।
- Written By: अंकिता पटेल
27 मई इतिहास, जवाहरलाल नेहरू, गांधी हत्या मुकदमा,(सोर्स: सोशल मीडिया)
Jawaharlal Nehru Death Mahatma Gandhi Case: साल के बाकी दिनों की तरह 27 मई के नाम पर इतिहास की कई बड़ी घटनाएं दर्ज हैं। भारत के इतिहास की बात करें, तो देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू का निधन इसी दिन हुआ था। महात्मा गांधी की हत्या का मुकदमा भी इसी तारीख पर शुरू हुआ था।
देश और दुनिया के इतिहास में 27 मई की तारीख पर दर्ज महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा इस प्रकार है:-
1703 : सेंट पीटर्सबर्ग की स्थापना। रूस के इतिहास में इस शहर का खास महत्व है और इसे 1917 की रूसी क्रांति के गवाह के तौर पर विशेष पहचान मिली।
1813 : अमेरिका ने फोर्ट जॉर्ज, कनाडा पर कब्जा किया।
सम्बंधित ख़बरें
11 जुलाई का इतिहास: मुंबई की लोकल रेलगाड़ियों में सिलसिलेवार बम धमाके
नवभारत संपादकीय: अमेरिका-ईरान तनाव फिर बढ़ा, होर्मुज जलडमरूमध्य बना टकराव का केंद्र
नवभारत विशेष: ‘काश किसी ने तुरंत पानी डाला होता…’ एसिड अटैक सर्वाइवर की दर्दभरी अपील
Navabharat Nishanebaaz: समझो सच तो होगे खुशहाल, संघ वटवृक्ष, BJP है डाल
1895 : ब्रिटिश आविष्कारक बर्ट एक्रेस ने फिल्म कैमरा/प्रोजेक्टर का पेटेंट कराया।
1908 : मौलाना हकीम नुरूद्दीन अहमदिया मुस्लिम समुदाय के पहले खलीफा बने।
1921 : ब्रिटेन के नियंत्रण के 84 बरस बाद अफगानिस्तान को संप्रभुता मिली।
1927 : चीन के गृह युद्ध में जापानी सेना का दखल।
1941 : जर्मन जंगी जहाज बिस्मार्क को ब्रिटिश नौसेना ने डुबोया।
1948 : महात्मा गांधी की हत्या का मुकदमा शुरू।
1957 : कॉपीराइट विधेयक को मंजूरी दी गई। इसे 21 जनवरी 1958 को लागू किया गया।
यह भी पढ़ें:-दिन ही नहीं, रातें भी गर्म…नागपुर में हीटवेव का कहर जारी, पारा 45.5 डिग्री के पार; 29 मई तक हीटवेव अलर्ट
1964 : आजाद भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू का निधन।
1980 : दक्षिण कोरियाई पुलिस ने जन आंदोलन को कुचला, 2000 लोगों की मौत।
1991 : ऑस्ट्रिया के बोइंग विमान में धमाका, 223 लोगों की मौत।
1994 : रूसी मूल के उपन्यासकार अलेक्सांद्र सोलज़ेनित्सिन की 20 वर्ष तक अमेरिका में निर्वासित जीवन बिताने के बाद रूस में घर वापसी।
1997 : महिलाओं का पहला दल उत्तरी ध्रुव पर पहुंचा। दल में 20 ब्रिटिश महिलाएं थीं।
2006 : इंडोनेशिया में भीषण भूकंप, 6,600 लोगों की मौत।
2022: उत्तर कोरिया पर नए प्रतिबंधों के खिलाफ चीन और रूस ने किया वीटो।
2025: चीन में रासायनिक संयंत्र में विस्फोट से पांच लोगों की मौत, 19 घायल।
(एजेंसी इनपुट के साथ)
