Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

सात फरवरी का इतिहास : आज ही के दिन म्यूजिक बैंड बीटल्स ने पहली बार अमेरिका में रखा था कदम

1964 में आज ही के दिन ब्रिटिश संगीत बैंड द बीटल्स ने पहली बार न्यूयॉर्क शहर में कदम रखा था। दो दिन बाद, बीटल्स के शो को दुनिया भर में 70 मिलियन से ज़्यादा लोगों ने देखा।

  • By मृणाल पाठक
Updated On: Feb 09, 2025 | 01:02 PM

7 फरवरी का इतिहास (डिजाइन फोटो)

Follow Us
Close
Follow Us:

नई दिल्ली: इतिहास में सात फरवरी का दिन एक बड़ी सुरीली घटना के रूप में दर्ज है। इसी दिन 1964 में ब्रिटेन के म्यूजिक बैंड बीटल्स ने पहली बार न्यूयॉर्क सिटी में कदम रखा था। इस बैंड के प्रति लोगों में जुनून की हद का अंदाजा लगाने के लिए यह तथ्य अपने आप में पर्याप्त है कि दो दिन बाद हुए बीटल्स के शो को दुनिया भर के सात करोड़ से ज्यादा लोगों ने देखा।

देश-दुनिया के इतिहास में सात फरवरी की तारीख पर दर्ज अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा इस प्रकार है:-

1856: अवध के नवाब वाजिद अली शाह को ईस्ट इंडिया कंपनी ने गद्दी छोड़ने पर मजबूर किया और पूरे अवध पर कंपनी का कब्जा हो गया।

सम्बंधित ख़बरें

9 जनवरी का इतिहास : भारत का अभियान दल पहली बार पहुंचा अंटार्कटिका, जानें और भी घटनाएं

प्रवासी भारतीय दिवस: क्यों मनाया जाता है यह खास दिन? जानें महात्मा गांधी से जुड़ा गौरवशाली इतिहास

आठ जनवरी का इतिहास: फिल्म निर्देशक बिमल रॉय का निधन, स्टीफन हॉकिंग का जन्म, जानें और भी घटनाएं

सात जनवरी का इतिहास : बहादुर शाह जफर द्वितीय पर मुकदमे की शुरूआत, जानें और भी घटनाएं

1939: लंदन में फलस्तीन कॉन्फ्रेंस शुरू। प्रधानमंत्री चैंबरलेन ने यहूदियों और अरब प्रतिनिधियों के बीच सुलह सफाई का अनुरोध किया।

1962: राष्ट्रपति जॉन एफ केनेडी ने क्यूबा पर पूर्ण व्यापारिक प्रतिबंध लगाया।

1964: ब्रिटेन के म्यूजिक बैंड बीटल्स का अमेरिका आगमन। उनके शो को करोड़ों लोगों ने देखा।

1969: अल फतह के नेता यासिर अराफात फलस्तीनी मुक्ति संगठन (पीएलओ) के अध्यक्ष बने।

1974: ग्रेनाडा को ब्रिटेन से आजादी मिली।

1983: कलकत्ता में ईस्टर्न न्यूज एजेंसी की स्थापना।

1986: राजनीतिक अस्थिरता के चलते हैती के राष्ट्रपति ज्यां क्लाउड डुवेलियर अमेरिका की सहायता से भागकर फ्रांस चले गए।

1989: टेनिस की दुनिया के बेताज बादशाह रहे ब्योर्न बोर्ग ने मिलान में आत्महत्या का प्रयास किया।

1992: स्वदेश में ही निर्मित पहली पनडुब्बी ‘आईएनएस शाल्की’ को भारतीय नौसेना में शामिल किया गया।

1999: जॉर्डन के शाह हुसैन की मौत के कुछ ही घंटे बाद उनके पुत्र अब्दुल्ला देश के शासक बने।

2005: ब्रिटेन की एलन मैक्आर्थर ने रिकॉर्ड समय में अपनी नौका से पूरी दुनिया का चक्कर लगाया।

नवभारत विशेष से संबंधित ख़बरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

2022: प्रोफेसर शांतिश्री धूलिपुड़ी जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय की पहली महिला कुलपति नियुक्त की गईं।

(एजेंसी)

History of february 7 on this day music band beatles set foot in america for first time

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Feb 07, 2025 | 05:57 PM

Topics:  

  • Historical Events
  • History Of The Day
  • Music Band Beatles
  • Today In History

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.