Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

20 मार्च का इतिहास: अलेसांद्रो वोल्टा ने दुनिया को दी पहली बैटरी और आइंस्टीन ने बदला विज्ञान का नजरिया

History Of 20 March: आज का दिन विज्ञान के लिए बेहद खास है। 20 मार्च को ही पहली इलेक्ट्रिक बैटरी की खोज हुई और अल्बर्ट आइंस्टीन का सापेक्षता का सिद्धांत दुनिया के सामने आया। जानिए आज का पूरा इतिहास।

  • Written By: आकाश मसने
Updated On: Mar 20, 2026 | 11:25 AM

अलेसांद्रो वोल्टा और उनके द्वारा बनाई गई पहली बैटरी (डिजाइन फोटो)

Follow Us
Close
Follow Us:

Historical Events Of 20 March: बैटरी के बिना आज के आधुनिक जीवन की कल्पना करना लगभग असंभव है। आपके हाथ में मौजूद स्मार्टफोन से लेकर सड़क पर दौड़ती इलेक्ट्रिक गाड़ियों तक, हर जगह बैटरी का साम्राज्य है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इस क्रांति की शुरुआत कब हुई थी? आज ही के दिन यानी 20 मार्च 1800 को इटली के महान वैज्ञानिक अलेसांद्रो वोल्टा ने दुनिया को पहली बार इलेक्ट्रिक बैटरी के विकास के बारे में सूचित किया था।

कैसे बनी थी दुनिया की पहली बैटरी?

वोल्टा ने एक बेहद सरल लेकिन क्रांतिकारी प्रयोग किया। उन्होंने तांबे और जिंक की छड़ों को कांच के दो मर्तबानों में रखा और उन्हें नमक के पानी (Saline water) से भीगे एक तार से जोड़ दिया। इस प्रयोग से उन्होंने साबित कर दिया कि रासायनिक क्रिया के माध्यम से बिजली पैदा की जा सकती है। इसी खोज ने आगे चलकर आधुनिक पावर सेल और बैटरी का आधार रखा।

विज्ञान और राजनीति का संगम है 20 मार्च

आज का दिन केवल बैटरी तक सीमित नहीं है। 1916 में आज ही के दिन महान वैज्ञानिक अल्बर्ट आइंस्टीन का ‘सापेक्षता का सिद्धांत’ (Theory of Relativity) प्रकाशित हुआ था, जिसने ब्रह्मांड को देखने का हमारा नजरिया ही बदल दिया। वहीं, भारतीय इतिहास के नजरिए से देखें तो आज का दिन मिला-जुला रहा है। एक तरफ 1739 में नादिरशाह ने दिल्ली पर कब्जा कर कोहिनूर हीरा लूटा, तो दूसरी तरफ 1615 में दारा शिकोह जैसे विद्वान का जन्म हुआ।

सम्बंधित ख़बरें

World Sparrow Day: क्या वाकई खत्म हो रही है गौरैया? चौंका देगा इस चिड़िया की लुत्प होती दुनिया का ये कड़वा सच!

डिजिटल युग में कैसे रहें खुश? अंतर्राष्ट्रीय खुशी दिवस 2026 पर जानें मानसिक शांति के सक्सेस मंत्र

19 मार्च का इतिहास: भारत-बांग्लादेश रिश्तों की नींव, 1972 की ऐतिहासिक मैत्री संधि

18 मार्च का इतिहास: विश्व पुस्तक मेले से लेकर शशि कपूर तक, जानें क्यों खास है यह दिन

देश दुनिया के इतिहास में 20 मार्च की तारीख पर दर्ज प्रमुख घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा इस प्रकार है:-

1602 : यूनाइटेड ईस्ट इंडिया कंपनी ऑफ नीदरलैंड की स्थापना।

1615 : मुगल बादशाह शाहजहां और मुमताज महल के सबसे बड़े पुत्र दारा शिकोह का जन्म।

1739 : नादिरशाह ने दिल्ली की सल्तनत पर कब्जा किया। मयूर सिंहासन में जड़ा कोहिनूर हीरा एवं अन्य रत्न लूटे।

1800 : अलेसांद्रों वोल्टा ने इलेक्ट्रिक बैटरी की खोज के बारे में सूचना दी।

1916: अल्बर्ट आइंस्टीन के सापेक्षता के सिद्धांत का प्रकाशन।

1952: टेनिस खिलाड़ी आनंद अमृतराज का जन्म।

1956: ट्यूनीशिया को फ्रांस से स्वतंत्रता मिली।

1970: संविधान सभा के सदस्य और प्रसिद्ध हॉकी खिलाड़ी जयपाल सिंह मुंडा का निधन।

यह भी पढ़ें:- नवभारत विशेष: मातृत्व की नई परिभाषा गढ़ेगा सुप्रीम कोर्ट का फैसला, पितृत्व अवकाश की भी सिफारिश

2006 : अफगानिस्तान के विदेश मंत्री ने दावा किया कि ओसामा बिन लादेन पाकिस्तान में है।

2014: लेखक पत्रकार खुशवंत सिंह का निधन।

2021: भारतीय क्रिकेट टीम ने अहमदाबाद में इंग्लैंड को 36 रन से हराकर पांच मैच की टी-20 सीरीज पर 3-2 से कब्जा किया।

2022: वरिष्ठ समाजवादी नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री शरद यादव ने अपनी पार्टी लोकतांत्रिक जनता दल का राष्ट्रीय जनता दल में विलय किया।

2023: भारत और जापान ने वैश्विक रणनीतिक साझेदारी को विस्तार देने का संकल्प लिया।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

History of 20 march alessandro volta battery discovery einstein theory

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Mar 20, 2026 | 11:25 AM

Topics:  

  • Historical Events
  • Indian History
  • Today In History

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.