भारत की पहली ट्रेन (डिजाइन फोटो)
India’s First Train History: आज का दिन भारतीय इतिहास के पन्नों में स्वर्णाक्षरों में दर्ज है। भले ही आज हम वंदे भारत, बुलेट ट्रेन और सुपरफास्ट एक्सप्रेस की बातें करते हैं, लेकिन इस आधुनिक सफर की नींव आज ही के दिन यानी 16 अप्रैल 1853 को रखी गई थी। इसी दिन देश की पहली रेलगाड़ी ‘ब्लैक ब्यूटी’ मुंबई (तब बम्बई) के बोरीबंदर से ठाणे के बीच चली थी।
34 किलोमीटर के उस सफर ने न केवल भारत की दूरियों को कम किया, बल्कि देश के आर्थिक और सामाजिक ढांचे को हमेशा के लिए बदल दिया। लेकिन 16 अप्रैल की अहमियत सिर्फ रेलवे तक सीमित नहीं है; यह दिन दुनिया के महानतम कलाकार के जन्म और कई दर्दनाक हादसों का भी गवाह रहा है।
History Of 16 April: देश-दुनिया के इतिहास में 16 अप्रैल की तारीख पर दर्ज महत्वपूर्ण घटनाएं इस प्रकार है:-
1853 : भारत में पहली रेल बम्बई (अब मुंबई) से ठाणे के बीच चली।
1889 : अपने बेहतरीन अभिनय से दुनिया को हंसाने वाले चार्ली चैपलिन का जन्म।
1919 : अमृतसर में हुए जलियांवाला बाग हत्याकांड में मरने वालों को श्रद्धांजलि देने के लिए महात्मा गांधी ने प्रार्थना सभा और उपवास की घोषणा की।
1945: एक सोवियत पनडुब्बी के हमले के कारण जर्मन शरणार्थियों से भरा मालवाहक पोत डूब गया, जिससे लगभग 7000 लोग मारे गए।
1964: ब्रिटेन के चर्चित अपराधों में शामिल ‘द ग्रेट ट्रेन रॉबरी’ के लिए 12 लोगों को 307 साल की सजा सुनाई गई।
1976 : आठ वर्ष तक ब्रिटेन के प्रधानमंत्री और 13 वर्षों तक लेबर पार्टी के नेता रहे, हैरल्ड विल्सन ने त्यागपत्र दिया। उनके इस फैसले ने राजनीतिक हलकों में तूफान ला दिया।
1988 : फलस्तीनी मुक्ति संगठन के शक्तिशाली नेता खलील अल वजीर उर्फ अबु जिहाद की ट्यूनीशिया के ट्यूनिस में उनके घर में हत्या कर दी गई।
यह भी पढ़ें:- 15 अप्रैल का इतिहास: भारत के आर्थिक इतिहास का अहम दिन,छह गैर सरकारी बैंक का राष्ट्रीयकरण किया गया
1990 : बिहार की राजधानी पटना के निकट एक यात्री गाड़ी के दो डिब्बों में विस्फोट के बाद कम से कम 80 लोगों की मौत हो गई और 65 अन्य घायल हुए।
2002 : दक्षिण कोरिया में एक विमान दुर्घटना में 120 लोग मारे गए।
2004 : पाकिस्तान के दौरे पर गई भारतीय क्रिकेट टीम ने रावलपिंडी टेस्ट जीतकर मेजबान देश को श्रृंखला में 2-1 से मात दी।
2020 : दुनियाभर में कोरोना वायरस महामारी से संक्रमण के 20,83,820 से अधिक मामलों की पुष्टि हुई, जिनमें से 1,37,500 लोगों की मौत हो गई।
2023 : सूडान में सेना और अर्द्धसैनिक बल के बीच झड़प में एक भारतीय समेत 56 लोगों की मौत।
2024 : छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित कांकेर जिले में मुठभेड़ में 29 नक्सली मारे गये।