Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

17 नवंबर का इतिहास: रीता फारिया ने जीत पहला मिस वर्ल्ड खिताब, लक्सर हमले जैसी प्रमुख घटनाएं भी शामिल

17 November History: आज ही के दिन रीता फारिया ने भारत के लिए पहला मिस वर्ल्ड जीता था। 17 नवंबर के इतिहास में बाबर का भारत प्रवेश, स्वेज नहर का उद्घाटन, लक्सर हमला जैसी कई वैश्विक घटनाएं शामिल हैं।

  • Written By: आकाश मसने
Updated On: Nov 17, 2025 | 01:23 PM

भारत की पहली मिस वर्ल्ड रीता फारिया (डिजाइन फोटो)

Follow Us
Close
Follow Us:

Historical Events of 17 November: नब्बे के दशक में भारत की सुंदरियों ने सौंदर्य जगत में जो धमाल मचाया था उसकी शुरुआत दरअसल 1966 में मुंबई की रीता फारिया ने की थी। वर्ष 1945 में जन्मी रीता भारतीय और एशियाई मूल की पहली महिला बनीं, जिन्होंने 1966 में मिस वर्ल्ड खिताब जीता। हालांकि उन्होंने सौंदर्य और ग्लैमर को अपना करियर नहीं बनाया और एक साल तक मॉ‌डलिंग करने के बाद अपनी डॉक्टरी की पढ़ाई पूरी की और इसी को अपना करियर भी बनाया।

लगभग दो दशक के बाद 1998 में रीता एक बार फिर फैशन की दुनिया में वापस लौटीं और उन्होंने 1998 में फेमिना मिस इंडिया की जज की भूमिका निभाई।

देश-दुनिया के इतिहास में 17 नवम्बर की तारीख में दर्ज अन्य प्रमुख घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा इस प्रकार है:-

सम्बंधित ख़बरें

29 मार्च का इतिहास: 1857 की क्रांति की शुरुआत, जब मंगल पांडे ने अंग्रेजी हुकूमत को दी चुनौती

28 मार्च का इतिहास: जब साइना नेहवाल बनीं दुनिया की ‘क्वीन’ और कपिल देव का ऐतिहासिक रिकॉर्ड हुआ था ध्वस्त

27 मार्च का इतिहास : मुसलमानों को इल्म की राह दिखाने वाले, सर सैयद अहमद खान की पुण्यतिथि

26 मार्च का इतिहास: ‘आधुनिक मीरा’ महादेवी वर्मा का जन्मदिन, बांग्लादेश का स्थापना दिवस

1526 : मुगल शासक बाबर ने सिंध के रास्ते पांचवीं बार भारत में प्रवेश किया और इस बार यहां अपना शासन कायम करने में सफल रहा।

1869 : भूमध्यसागर को लाल सागर से जोड़ने वाली स्विज नहर को दस साल के निर्माण कार्य के बाद नौवहन के लिए खोला गया।

1915 : विष्णु गोपाल पिंगले को पुणे के निकट तालेगांव जेल में फांसी पर लटकाया गया।

1928 : लाला लाजपत राय का निधन।

1932 : तीसरा गोल मेज सम्मेलन शुरू हुआ।

1966 : भारत की रीता फारिया ने मिस वर्ल्ड खिताब जीता। वह यह खिताब जीतने वाली एशिया की पहली महिला बनीं।

1966 : सोवियत संघ ने अपना एक मानवरहित सुदूर नियंत्रित यान चंद्रमा की सतह पर उतारा।

1989 : चेकोस्लोवाकिया में सरकार विरोधी प्रदर्शनों को पुलिस ने बेदर्दी से कुचला। हालांकि विरोध की इस आग ने उग्र रूप धारण कर लिया और अंतत: देश की कम्युनिस्ट सरकार को इस्तीफा देना पड़ा।

1997: मिस्र के उग्रवादियों ने लक्सर में टेंपल ऑफ हत्शेप्सुत देखने आए विदेशी पर्यटकों पर हमला किया जिसमें 60 से ज्यादा लोगों की मौत हुई।

2008 : वैम्पायर के प्रेम पर आधारित स्टेफनी मियर के प्रसिद्ध उपन्यास श्रृंखला ट्वालाइट सागा पर बनी पहली फिल्म का लास एंजिल्स में प्रीमियर। इस श्रृंखला की फिल्मों को दुनियाभर में बेहद लोकप्रियता मिली।

यह भी पढ़ें:- संपादकीय: अब क्या करे बिहार की नई सरकार, नीतीश के सामने है ये चुनौतियां

2019 : बांग्लादेश में गैस पाइपलाइन में विस्फोट, सात की मौत। इसी दिन श्रीलंका में गृहयुद्ध के दौरान विवादास्पद रक्षा सचिव रहे गोटबाया राजपक्षे ने राष्ट्रपति पद के लिए हुए चुनाव में जीत दर्ज की।

2020 : प्रख्यात समकालीन भारतीय कलाकार अंजुम सिंह का 53 वर्ष की उम्र में कैंसर से निधन।

2021 : मृत्युदंड की सजा सुनाए गए भारतीय कैदी कुलभूषण जाधव को सैन्य अदालत द्वारा उनकी दोषसिद्धि के खिलाफ समीक्षा अपील दायर करने का अधिकार देने के लिए पाकिस्तान की संसद ने अपनी संयुक्त बैठक में एक कानून बनाया।

2022 : म्यांमा के म्यावाडी इलाके में अंतरराष्ट्रीय अपराध गिरोह द्वारा दिए गए नौकरी के झांसे में फंसे 38 भारतीय स्वदेश वापस।

2023 : पद्मभूषण से सम्मानित मशहूर कला इतिहासकार बीएन गोस्वामी का 90 साल की उम्र में चंडीगढ़ के स्नातकोत्तर चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान संस्थान (पीजीआईएमईआर) में निधन।

2024 : नाइजीरिया ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को राजधानी अबुजा में देश के दूसरे सर्वोच्च राष्ट्रीय पुरस्कार ‘ग्रैंड कमांडर ऑफ द ऑर्डर ऑफ द नाइजर’ से सम्मानित किया। मोदी यह सम्मान पाने वाले दूसरे विदेशी गणमान्य व्यक्ति हैं।

History 17 november major events india world

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Nov 17, 2025 | 12:53 PM

Topics:  

  • Historical Events
  • Special Coverage
  • Today In History

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.