26 मार्च का इतिहास: ‘आधुनिक मीरा’ महादेवी वर्मा का जन्मदिन, बांग्लादेश का स्थापना दिवस
Mahadevi Verma Birth: 26 मार्च हिंदी साहित्य की महान कवयित्री महादेवी वर्मा की जयंती का दिन है। इसी दिन 1971 में बांग्लादेश ने स्वतंत्र देश बनने की घोषणा भी की थी।
- Written By: अंकिता पटेल
Mahadevi Verma Birth Anniversary( Source: Social Media )
Bangladesh Independence Day History: महान कवयित्री महादेवी वर्मा का जन्म 26 मार्च 1907 को हुआ था। हिंदी साहित्य में निराला, प्रसाद, पंत के साथ साथ महादेवी वर्मा को छायावाद युग का एक महान स्तंभ माना जाता है। महादेवी गद्य विधा का भी एक महत्वपूर्ण हस्ताक्षर थीं। उन्हें साहित्य अकादेमी फेलोशिप, ज्ञानपीठ और पद्म विभूषण से भी सम्मानित किया गया था।
महादेवी की कविताओं में अन्य भावों के अलावा विषाद की अभिव्यक्ति मुख्य रूप से होने के कारण उन्हें ‘आधुनिक मीरा’ के नाम से भी संबोधित किया गया है। इसके अलावा, इस दिन 1971 में बांग्लादेश ने खुद को स्वतंत्र देश घोषित किया था और दक्षिण एशियाई देशों के समूह में एक नया सदस्य शामिल हो गया था।
देश-दुनिया के इतिहास में 26 मार्च की तारीख पर दर्ज अन्य प्रमुख घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा इस तरह है:-
1907 : कवयित्री महादेवी वर्मा का जन्म।
सम्बंधित ख़बरें
‘मौत से नहीं डरती’, वतन वापसी पर शेख हसीना का बड़ा ऐलान; बोलीं- लोकतंत्र बहाल करने के लिए लौटूंगी बांग्लादेश
28 जून का इतिहास: इमरजेंसी में कैसे छीनी गई थी प्रेस की आजादी? जानिए पूरी कहानी
27 जून का इतिहास: आज ही के दिन लिया गया था तीन मूर्ति भवन को संग्रहालय बनाने का फैसला
नवभारत संपादकीय: शादी के कार्ड पर जन्मतिथि अनिवार्य? क्या इससे रुक पाएंगे बाल विवाह
1953 : डॉ. जोनास साल्क ने पोलियो से बचाव के लिए नये टीके की खोज की घोषणा की।
1971 : शेख मुजीबुर्रहमान ने बांग्लादेश को स्वतंत्र देश घोषित किया।
1972 : तत्कालीन राष्ट्रपति वीवी गिरि ने पहले अंतरराष्ट्रीय संस्कृत सम्मेलन का उद्घाटन किया।
1973 : गूगल के सह-संस्थापक और मशहूर कंप्यूटर वैज्ञानिक लैरी पेज का जन्म।
1973: लंदन स्टॉक एक्सचेंज में महिलाओं की भर्ती की शुरुआत।
1975 : जैविक हथियार संधि अस्तित्व में आई।
यह भी पढ़ें:-नवभारत संपादकीय: महिला आरक्षण व परिसीमन का लक्ष्य, 2029 चुनाव में बड़ा बदलाव
1979 : अमेरिका में मिस्र-इजराइल समझौते पर हस्ताक्षर हुए।
1995 : 15 सदस्यीय यूरोपीय संघ के सात देशों के बीच आंतरिक सीमा नियंत्रण समाप्त।
2001 : केन्या में एक छात्रावास में आग लगने की घटना में 58 छात्रों की मौत।
2023 :इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने रक्षा मंत्री योआव गैलेंट को बर्खास्त किया।
(एजेंसी इनपुट के साथ)
