Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • शनि, 1 अगस्त 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

1 अगस्त का इतिहास : असहयोग आंदोलन: छात्रों, वकीलों और श्रमिकों ने मिलकर दी अंग्रेजों को चुनौती

Non Cooperation Movement: 1 अगस्त 1920 को महात्मा गांधी ने असहयोग आंदोलन शुरू किया। इस जनआंदोलन ने अंग्रेजी शासन की नींव हिला दी, लेकिन 1922 के चौरी-चौरा कांड के बाद इसे वापस ले लिया गया।

  • Written By: अंकिता पटेल
Updated On: Aug 01, 2026 | 09:25 AM

महात्मा गांधी, असहयोग आंदोलन (सोर्स: नवभारत डिजाइन फोटो)

Follow Us
Follow Us:

Gandhi Non Cooperation Movement: अंग्रेज हुक्मरान की बढ़ती ज्यादतियों का विरोध करने के लिए महात्मा गांधी ने 1920 में एक अगस्त को असहयोग आंदोलन की शुरूआत की। आंदोलन के दौरान विद्यार्थियों ने सरकारी स्कूलों और कॉलेजों में जाना छोड़ दिया। वकीलों ने अदालतों का बहिष्कार कर दिया। कई कस्बों और नगरों में श्रमिक हड़ताल पर चले गए।

सरकारी आंकड़ों के मुताबिक 1921 में 396 हड़ताल हुईं जिनमें छह लाख श्रमिक शामिल थे और इससे 70 लाख कार्य दिवसों का नुकसान हुआ। शहरों से लेकर गांव देहात में इस आंदोलन का असर दिखाई देने लगा और वर्ष 1857 के स्वतंत्रता संग्राम के बाद असहयोग आंदोलन से पहली बार अंग्रेजी राज की नींव हिल गई।

फरवरी, 1922 में किसानों के एक समूह ने संयुक्त प्रांत के गोरखपुर जिले के चौरी-चौरा पुरवा में एक थाने पर आक्रमण कर उसमें आग लगा दी। हिंसा की इस घटना के बाद गांधी जी ने यह आंदोलन तत्काल वापस ले लिया।

सम्बंधित ख़बरें

नवभारत संपादकीय: महाराष्ट्र में स्कूलों के 50 मीटर दायरे में जंक फूड पर रोक, बच्चों की सेहत को प्राथमिकता

Navabharat Nishanebaaz: कब तक छिपेंगे अमित शाह, राहुल-खड़गे देखते राह

पुण्यतिथि विशेष: स्वराज का शंखनाद करने वाले लोकमान्य तिलक के 8 महा-योगदान, जिन्होंने बदल दी देश की तकदीर

कभी स्कूल से किए गए थे बाहर, आज किताबों में पढ़ाए जाते हैं लोकशाहीर अन्नाभाऊ साठे, जानें उस एक दिन की कहानी

देश-दुनिया के इतिहास में एक अगस्त की तारीख में दर्ज अन्य प्रमुख घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा इस प्रकार है:-

1831 : नये लंदन ब्रिज को यातायात के लिए खोल दिया गया।

1883 : ग्रेट ब्रिटेन में अंतर्देशीय डाक सेवा शुरू।

1916 : भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष एनी बेसेंट ने होम रूल लीग की शुरुआत की।

1920 : महात्मा गांधी ने असहयोग आंदोलन की शुरुआत की।

1932 : जानी मानी हिंदी फ़िल्म अभिनेत्री मीना कुमारी का जन्म।

1953 : क्यूबा के पूर्व राष्ट्रपति फिदेल कास्त्रो को गिरफ्तार किया गया।

1953 : देश में सभी एयरलाइंस का हवाई निगम अधिनियम के तहत राष्ट्रीयकरण किया गया।

1957 : राष्ट्रीय पुस्तक न्यास की स्थापना।

1960 : पाकिस्तान की राजधानी कराची से बदलकर इस्लामाबाद की गई।

1975 : दुर्बा बनर्जी वाणिज्यिक यात्री विमान का संचालन करने वाली विश्व की पहली पेशेवर महिला पायलट बनीं।

1995 : हब्बल दूरबीन ने शनि के एक और चन्द्रमा की खोज की।

2004 : श्रीलंका ने भारत को हराकर क्रिकेट का एशिया कप जीता।

2006 : जापान ने दुनिया की पहली भूकम्प पूर्व चेतावनी सेवा शुरू की।

2007 : वियतनाम के हनोई शहर में आयोजित अंतरराष्ट्रीय गणित ओलम्पियाड में भारतीय दल के छह सदस्यों ने तीन रजत पदक जीते।

2021: बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु ने चीन की जियाओ को हराकर तोक्यो ओलंपिक खेलों की महिला एकल स्पर्धा का कांस्य पदक जीता। ओलंपिक में दो पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला खिलाड़ी बनीं।

2021: भारत की पुरुष हॉकी टीम ने तोक्यो में ग्रेट ब्रिटेन को हरा कर 49 साल बाद ओलंपिक के सेमीफाइनल में जगह पाई।

यह भी पढ़ें:-नवभारत संपादकीय: महाराष्ट्र में स्कूलों के 50 मीटर दायरे में जंक फूड पर रोक, बच्चों की सेहत को प्राथमिकता

2021: भारत ने अगस्त के महीने के लिए संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के अध्यक्ष की जिम्मेदारी संभाली।

2024: बांग्लादेश ने देशव्यापी अशांति के चलते जन सुरक्षा के लिए उत्पन्न खतरे का हवाला देते हुए आतंकवाद रोधी कानून के तहत जमात-ए-इस्लामी और इसकी छात्र शाखा इस्लामी छात्र शिबिर पर प्रतिबंध लगाया।

2025: भारत निर्वाचन आयोग ने बताया कि बिहार में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण(एसआईआर) के बाद पंजीकृत मतदाताओं की संख्या में करीब 65 लाख की कमी आई।

2025: बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान ने फिल्म ‘जवान’ के लिए करियर का पहला सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार जीता। उन्होंने यह पुरस्कार अभिनेता विक्रांत मेसी के साथ संयुक्त रूप से साझा किया। मेसी को ’12वीं फेल’ में उनके शानदार अभिनय के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के पुरस्कार के लिए चुना गया।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

History 1 august 1920 non cooperation movement mahatma gandhi

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Aug 01, 2026 | 09:25 AM

Topics:  

  • Historial Events
  • History Of The Day
  • Indian History
  • Mahatma Gandhi
  • Navbharat Editorial
  • Today In History

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.