- Hindi News »
- Special Coverage »
- Governments Arrogance Defeat Farmers Big Victory
सरकार के अहंकार की हार, किसानों की बड़ी जीत
- Written By: नवभारत डेस्क

सरकार के अहंकार और अदूरदर्शिता की बुरी तरह हार हुई जब उसे 1 वर्ष से भी अधिक समय तक दृढ़ता के साथ चले किसान आंदोलन के सामने घुटने टेकने पड़े. 3 कृषि कानूनों को वापस लिया जाना किसान आंदोलनकारियों की बहुत बड़ी जीत है. किसानों से कोई राय न लेते हुए तथा संसद में चर्चा कराए बगैर ये कानून पारित कराए गए और फिर उन्हें उसी तरह बगैर चर्चा के सिर्फ 4 मिनट में वापस लेकर सरकार ने दिखा दिया कि वह कितनी अलोकतांत्रिक है.
किसानों की एकजुटता ने सरकार की अकड़ को ठंडा कर दिया. अपने पिता महेंद्रसिंह टिकैत के समान ही राकेश टिकैत प्रभावशाली किसान नेता साबित हुए जिनके नेतृत्व में किसानों ने दमनकारी नीतियों लाठी प्रहार, मौसम की मार से जूझते हुए अपना लंबा संघर्ष जारी रखा.
सम्बंधित ख़बरें
ऑपरेशन सिंदूर में अग्निवीर की शहादत पर केंद्र सरकार की चुप्पी से बॉम्बे हाईकोर्ट नाराज, कहा- जवाब दें वरना…
भारत के पहले व्यक्तिगत ओलंपिक विजेता खाशाबा जाधव को मिलेगा पद्म विभूषण? बॉम्बे HC का केंद्र को बड़ा निर्देश
आज विज्ञान भवन में नारी शक्ति का महासंगम, जानिए आधी आबादी के लिए क्या है पीएम मोदी का मेगा प्लान?
सबरीमाला मामले में केंद्र का हलफनामा, सुप्रीम कोर्ट में कहा- जज नहीं कर सकते धर्म की व्याख्या
किसानों का गुबार जब गुस्से में बदला था तो उन्होंने गाजीपुर बार्डर पर आकर दिल्ली को घेर लिया था. इस आंदोलन को खालिस्तानी कहकर बदनाम करने और फूट डालने के सरकारी प्रयास नाकाम रहे और सरकार को बैकफुट पर आना पड़ा यह राहत की बात है एक वर्ष से भी ज्याद समय से दिल्ली सीमाओं पर चल रहा किसान आंदोलन अब कामयाबी के साथ समाप्त हो गया है. एमएसपी पर कमेटी बनाने और आंदोलन के दौरान किसानों पर दर्ज हुए मामलों को वापस लेने का केंद्र सरकार की ओर से लिखित आश्वासन मिलने के बाद किसानों में आंदोलन खत्म करने पर सहमति बनी.
किसान नेताओं ने कहा कि 11 दिसंबर को किसान सड़कें खाली कर देंगे और विजय जुलूस के साथ अपने घरों को लौटना शुरू कर देंगे. आंदोलन के दौरान मारे गए किसानों के परिवारों को मुआवजा देने के मुद्दे पर यूपी और हरियाणा सरकार ने सैद्धांतिक सहमति दे दी है. किसान नेताओं ने यह भी चेतावनी दी कि यदि सरकार अपने वादों से पीछे हटेगी तो किसान फिर सड़कों पर उतर सकते हैं. 15 जनवरी को संयुक्त किसान मोर्चा समीक्षा बैठक करेगा इस आंदोलन की वजह से जनता को काफी दिक्कतें भी उठानी पड़ी क्योंकि सिंधु और गाजीपुर बार्डर पर धरने से यातायात बाधित हो गया था.
Governments arrogance defeat farmers big victory
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 24 April: कुम्भ राशि वालों पर बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा! जानें अपनी राशि का हाल
Apr 24, 2026 | 12:05 AMवानखेड़े में चेन्नई ने रचा इतिहास, संजू का नाबाद शतक और अकील के 4 विकेट से पस्त हुई MI, 103 रन से जीता मैच
Apr 23, 2026 | 11:28 PMBaglamukhi Jayanti: बगलामुखी जयंती के दिन करें पीली सरसों का यह महाउपाय, दुश्मन खुद टेक देंगे घुटने
Apr 23, 2026 | 11:13 PMराजस्थान का वो रहस्यमयी मंदिर जहां भगवान के चरण छूकर दिशा बदल लेती है चंबल नदी! इतिहास जानकर हो जाएंगे हैरान
Apr 23, 2026 | 10:55 PM‘तुम यहां क्या कर रहे हो…?’, केदारनाथ धाम में मुस्लिम के साथ गाली-गलौज, VIDEO हुआ वायरल
Apr 23, 2026 | 10:43 PMखरगोन में प्रार्थना सभा की आड़ में धर्मांतरण का खेल, खेत के मकान से बाइबिल और लैपटॉप बरामद
Apr 23, 2026 | 10:37 PMहिंदू-मुस्लिम एकता की मिसाल: जब 86 साल के मुरलीधर सड़क पर गिरे, तो ‘भाई’ बनकर आए इशहाक खान
Apr 23, 2026 | 10:30 PMवीडियो गैलरी

‘इतनी दिक्कत है तो दे दो हमें टिकट..’, रैली में ले जाने पर छात्राओं ने कॉलेज-RSS को किया रोस्ट; VIDEO वायरल
Apr 23, 2026 | 10:17 PM
जो गाय को खाते है, वो सुअर का दुध…गोरखपुर में CM योगी आदित्यनाथ ने पूछा तीखा सवाल, VIDEO वायरल
Apr 23, 2026 | 10:03 PM
West Bengal Election: 92.25% वोटिंग ने बदला खेल! TMC दिग्गजों को क्यों है ‘क्लीन स्वीप’ का भरोसा? देखें VIDEO
Apr 23, 2026 | 09:46 PM
The Leader: SIR से लेकर चुनाव सुधारों पर क्या बोले पूर्व मुख्य चुनाव आयुक्त, देखिए कल शाम 4 बजे नवभारत पर
Apr 23, 2026 | 05:49 PM
धौलपुर से आ रहा था मौत का सामान! UP में मिलावटी मावे की बड़ी खेप बरामद, शादियों के सीजन में FSDA का बड़ा एक्शन
Apr 23, 2026 | 02:28 PM
तमिलनाडु चुनाव 2026: मतदान केंद्रों पर उमड़ा सितारों का मेला! रजनीकांत से लेकर कमल हासन ने किया मतदान
Apr 23, 2026 | 02:09 PM














