भारत का पहला समाचार पत्र (Google)
नवभारत डिजिटल टीम : “समाचार पत्र” (News paper) का नाम सुनकर हर किसी के दिमाग में देश-दुनिया की खबरें और जानकारी का एक पत्र नजर आता है। समाचार पत्र के बिना सुबह की शुरूआत किसी की नहीं होती और दरवाजे पर उसके लिए राह ताकते रहते है। 29 जनवरी का दिन भारतीय समाचार पत्र (Indian Newspaper Day) यानि अखबार के लिए रखा गया है यानि इस दिन भारत का पहला अखबार निकला था। जिसका क्या नाम है और इतिहास आइए जानते हैं..
भारतीय समाचार पत्र का इतिहास अंग्रेजों के जमाने का हैं इस दिन 29 जनवरी 1780 को भारत का पहला समाचार पत्र “हिक्की गजट” या बंगाल गजट (bengal gazette) प्रकाशित हुआ था। इसके एडिटर जेम्स ऑगस्टस हिक्की थे और न्यूजपेपर की भाषा ब्रिटिश इंग्लिश थी। भारत में न्यूजपेपर निकालने का पहला कॉन्सेप्ट डच एडवेंचरर विलियम बोल्ट्स ने दिया था, लेकिन हिक्की इस कॉन्सेप्ट को अमल में लाने वाले पहले शख्स थे।जिसे कलकत्ता (कोलकाता) से प्रकाशित होने के कारण “कलकत्ता जनरल एडवरटाइज़र” कहा जाता है। आजादी से पहले संचार के एकमात्र माध्यम के तौर पर प्रिंट में अखबार का प्रकाशन शुरू हुआ।
भारत के समाचार पत्र (Google)
आजादी से पहले प्रकाशित हुए इस अखबार हिक्की गजट या बंगाल गजट की बात की जाए तो, इस अखबार की भाषा और विषय बेहद व्यंग्यात्मक होने के साथ कई विषयों को उठाने वाले थे। इस अखबार में उन विषयों को उठाया गया जो अंग्रेजों के शासनकाल में वर्जित थे। गरीबों के अधिकार से लेकर कराधान के अधिकार को शामिल थे। इस समाचार पत्र के माध्यम से जनता को कई जानकारियों से जागरूक किया जाता था।
सन् 1782 पहले समाचार पत्र हिक्की गजट के लिए सही नहीं रहा जब अंग्रेजों ने इसे बंद कर दिया। ब्रिटिश राज को डर था कि, यह अखबार उनके खिलाफ खबरें प्रकाशित करता है।
भलें ही यह डिजिटल युग हैं लेकिन इस युग में आज भी समाचार पत्र पढ़ने वालों की संख्या ज्यादा है। किसी भी खबर या सूचना को अच्छी तरह बढ़ने के लिए समाचार पत्रों का उपयोग ही करते है। इन तथ्यों के जरिए आप समाचार पत्र को अच्छी तरह समझ सकते हैं।
– आज के युग में समाचार पत्रों की उपयोगिता केवल जानकारी देने तक सीमित नहीं है बल्कि बच्चों के लिए नई कहानियां देने और नए शब्दों से परिचय कराने के लिए है।
– अगर आप अपनी नियमित दिनचर्या में समाचार पत्रों को शामिल करते है तो आपके कौशल में सुधार होता है। आप खबरों की सत्यता को समझ सकते है।
– किसी भी समसामयिक घटनाओं के लिए समाचार पत्र महत्वपूर्ण पत्र है। जिसके जरिए घटनाओं के बारे में पढ़कर चर्चा की जा सकती है।