Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

दिल्ली में स्टंटबाजी का वीडियो वायरल, पुलिस ने काटा चालान और शुरू की कार्रवाई

Delhi Bike Stunt Viral Video : दिल्ली में पुलिस गाड़ी के सामने स्टंट करते युवकों का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए चालान काटा और कानूनी प्रक्रिया शुरू की।

  • Written By: हितेश तिवारी
Updated On: Apr 04, 2026 | 02:42 PM

वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Delhi Police Action Stunt Riders : राजधानी दिल्ली में सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो बनाना कुछ युवकों को भारी पड़ गया। एक वायरल वीडियो में कुछ बाइक सवार दिल्ली पुलिस की गाड़ी के सामने ही खतरनाक स्टंट करते नजर आए। यह वीडियो जैसे ही सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (Twitter) पर सामने आया, देखते ही देखते वायरल हो गया और पुलिस की नजर में भी आ गया।

Taking cognizance of a viral video showing traffic violations by bike riders, the vehicle and riders have been identified. Necessary enforcement action has been taken and a challan has been issued. Further legal action against the violators is being initiated. Delhi Police… pic.twitter.com/ihX3Sb8WEO — Delhi Police (@DelhiPolice) April 4, 2026

स्टंट कर रहे लड़कों के खिलाफ पुलिस ने की कार्रवाई

वीडियो वायरल होते ही दिल्ली पुलिस ने तुरंत मामले का संज्ञान लिया और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए बाइक और स्टंट करने वाले युवकों की पहचान कर ली।

सम्बंधित ख़बरें

शादी में दिखा ‘रहमान डकैत’ का हमशक्ल, डांस देख लोग बोले- 50% डाउनलोडेड!

यूरोप में गन्ने के रस का देसी ठेला वायरल, विदेशी भी हुए इसके स्वाद के दीवाने

घायल कुत्ते को पीठ पर उठाकर पहाड़ चढ़ा शख्स, वायरल वीडियो ने छुआ दिल

पुणे में बारिश के बीच गिरे डिलीवरी बॉय की लोगों ने की मदद, वायरल वीडियो ने जीता दिल

इसके बाद उनके खिलाफ चालान काटा गया और आगे की कानूनी प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है। पुलिस ने अपने आधिकारिक बयान में साफ कहा कि इस तरह की स्टंटबाजी न केवल ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन है, बल्कि सड़क पर चल रहे अन्य लोगों की जान के साथ खिलवाड़ भी है।

ये खबर भी पढ़ें : शादी में दिखा ‘रहमान डकैत’ का हमशक्ल, डांस देख लोग बोले- 50% डाउनलोडेड!

यूजर्स ने पुलिस की त्वरित कार्रवाई की सराहना की

इस घटना के बाद सोशल मीडिया पर भी लोगों की अलग-अलग प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। कई यूजर्स ने दिल्ली पुलिस की त्वरित कार्रवाई की सराहना की और कहा कि ऐसे मामलों में सख्ती जरूरी है, ताकि दूसरों को भी सबक मिल सके। वहीं कुछ लोगों का मानना है कि आजकल लाइक्स और व्यूज के चक्कर में युवा अपनी और दूसरों की जान जोखिम में डाल देते हैं।

विशेषज्ञों का भी कहना है कि इस तरह के खतरनाक स्टंट न सिर्फ गैरकानूनी हैं, बल्कि बड़े हादसों का कारण बन सकते हैं। ऐसे में जरूरी है कि लोग जिम्मेदारी से सड़क पर चलें और सोशल मीडिया के लिए अपनी सुरक्षा से समझौता न करें।

Delhi bike stunt viral video police action challan road safety

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Apr 04, 2026 | 02:42 PM

Topics:  

  • Viral Video

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.