Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

22 अप्रैल का इतिहास: पृथ्वी दिवस, पर्यावरण बचाने का संकल्प और नेताजी की प्रेरक कहानी

Earth Day History: 22 अप्रैल को मनाया जाने वाला पृथ्वी दिवस पर्यावरण संरक्षण का संदेश देता है। इसी दिन नेताजी सुभाषचंद्र बोस ने ICS से इस्तीफा देकर देशसेवा का संकल्प लिया था।

  • Written By: अंकिता पटेल
Updated On: Apr 22, 2026 | 07:40 AM

पृथ्वी दिवस, सुभाषचंद्र बोस( सोर्स: सोशल मीडिया )

Follow Us
Close
Follow Us:

Subhas Bose ICS Resignation: पृथ्वी पर रहने वाले तमाम जीव-जंतुओं और पेड़-पौधों को बचाने तथा दुनिया भर में पर्यावरण के प्रति जागरुकता बढ़ाने के लक्ष्य के साथ 22 अप्रैल के दिन ‘पृथ्वी दिवस’ यानी ‘अर्थ डे’ मनाने की शुरुआत की गई थी।

वर्ष 1970 में शुरू की गई इस परंपरा को दुनिया ने खुले दिल से अपनाया और आज लगभग पूरी दुनिया में प्रति वर्ष पृथ्वी दिवस के मौके पर धरा की धानी चूनर को बनाए रखने और हर तरह के जीव-जंतुओं को पृथ्वी पर उनके हिस्से का स्थान और अधिकार देने का संकल्प लिया जाता है। भारत के स्वतंत्रता संग्राम में भी इस दिन का खास मुकाम है। इसी दिन नेताजी सुभाषचंद्र बोस ने देश सेवा के लिए भारतीय सिविल सेवा की नौकरी से इस्तीफा दिया था।

देश दुनिया के इतिहास में 22 अप्रैल की तारीख पर दर्ज प्रमुख घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा इस प्रकार है :-

सम्बंधित ख़बरें

नवभारत संपादकीय: 40 हजार फीट पर दहशत: असुरक्षित क्यों होती जा रही विमान यात्रा ?

नवभारत विशेष: रिफाइनरी अग्निकांड के पीछे लापरवाही या साजिश, पूरी बनी नहीं फिर भी उ‌द्घाटन की तैयारी

नवभारत निशानेबाज: मोदी ने दिया विपक्ष को शाप, नारी शक्ति नहीं करेगी माफ

विश्व पृथ्वी दिवस संकल्प; ‘मेरी वसुंधरा-मेरी मां’, ग्लोबल वॉर्मिंग से बिगड़ते संतुलन को बचाने की पुकार

1906 : यूनान के एथेंस में ओलंपिक खेलों की शुरूआत हुई।

1915 : प्रथम विश्व युद्ध के दौरान जर्मन सेना ने पहली बार जहरीली गैस का इस्तेमाल किया।

1921 : नेताजी सुभाषचंद्र बोस ने इंडियन सिविल सर्विस से त्यागपत्र दिया।

1931 : मिस्र और इराक ने शांति समझौते पर हस्ताक्षर किए।

1958 : एडमिरल आर डी कटारी भारतीय नौसेना के पहले भारतीय प्रमुख बनाए गए।

1970 : दुनिया में पहली बार पृथ्‍वी दिवस मनाया गया।

1983 : अंतरिक्ष यान सोयूज टी-8 पृथ्वी पर लौटा।

1997 : पेरू में जापानी दूतावास में चार माह से चल रही घेराबंदी को समाप्त करने के लिए सेना ने प्रवेश किया।

2012 : लंदन मैराथन के दौरान 30 वर्षीय एक महिला प्रतिभागी की अचानक गिरकर मौत।

2016 : 170 से ज्यादा देशों ने जलवायु परिवर्तन पर पेरिस संधि पर हस्ताक्षर किए। इसे नवंबर 2016 में लागू किया गया।

2021 : जापान ने 2030 तक कार्बन उत्सर्जन कटौती का लक्ष्य मौजूदा 26 प्रतिशत से बढ़ाकर 46 प्रतिशत करने का निर्णय किया।

यह भी पढ़ें:-नवभारत संपादकीय: 40 हजार फीट पर दहशत: असुरक्षित क्यों होती जा रही विमान यात्रा ?

2021 : युवा विश्व चैंपियनशिप में फाइनल में पहुंची भारत की सभी सात महिला मुक्केबाजों ने स्वर्ण पदक जीता।

2021 : नदीम-श्रवण की जोड़ी के संगीतकार श्रवण की कोरोना वायरस संक्रमण से मृत्यु। जोड़ी ने 90 के दशक में ”आशिकी”, ”साजन”, ”परदेस” और ”राजा हिंदुस्तानी” जैसी फिल्मों में मधुर संगीत दिया।

2021: अनिवार्य कोविड जांच से बचने के लिए असम के सिलचर हवाई अड्डे से करीब 300 यात्री भागे।

2023: पीएसएलवी सी55 ने सिंगापुर के दो उपग्रहों को पृथ्वी की कक्षा में सफलतापूर्वक स्थापित किया।

2025: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकवादी हमले में 26 लोगों की मौत।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

Earth day 2026 history significance india subhash chandra bose ics resignation

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Apr 22, 2026 | 07:40 AM

Topics:  

  • Earth Day
  • Environmental Protection
  • Historial Events
  • History Of The Day
  • Indian History
  • Navbharat Editorial
  • Today In History

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.