Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

हृदय परिवर्तन का असर, सुपारी किलर बना महामंडलेश्वर

उत्तराखंड की अल्मोड़ा जेल में उम्रकैद की सजा काट रहे गैंगस्टर प्रकाश पांडेय उर्फ़ पीपी का हृदय परिवर्तन हो गया। उसकी धर्म और अध्यात्म में रुचि हो गई। फिर क्या था कि संतों की एक टोली जेल पहुंच गई। मंत्रोच्चार और विधि विधान से उसे दीक्षा देकर महामंडलेश्वर बना दिया गया। इस पर हमारे 'निशानेबाज' क्या कहते हैं पढ़िए इस आर्टिकल में।

  • By मृणाल पाठक
Updated On: Sep 09, 2024 | 01:17 PM

(डिजाइन फोटो)

Follow Us
Close
Follow Us:

पड़ोसी ने हमसे कहा, ‘‘निशानेबाज, हृदय परिवर्तन की जबरदस्त मिसाल सामने आई है। अंडरवर्ल्ड डॉन, तस्कर और सुपारी किलर प्रकाश पांडे उर्फ पीपी उर्फ बंटी पांडे अब न केवल संन्यासी बल्कि जूना अखाड़े का महामंडलेश्वर बन गया है। अब वह स्वामी प्रकाशानंद गिरी के नाम से जाना जाएगा। अब आप यह मत पूछिएगा कि ये क्या हुआ, कैसे हुआ, कब हुआ?’’

हमने कहा, ‘‘भारत में पहले भी हृदय परिवर्तन होता रहा है। रत्नाकर नामक डाकू को जंगल में नारदजी मिले। देवर्षि नारद के उपदेश से रत्नाकर का मन बदल गया और वह महर्षि वाल्मिकी बन गया और रामायण लिख डाली। वाल्मिकी भगवान राम के समकालीन थे। उनके आश्रम में सीताजी को शरण मिली जहां उन्होंने अपने पुत्रों लव-कुश को जन्म दिया। वाल्मिकी ने लव-कुश को पढ़ाया व शस्त्र विद्या सिखाई। लव-कुश ने राजा राम के दरबार में जाकर रामायण सुनाई थी। इसी तरह अंगुलीमाल नाम का खूंखार डाकू था जो अपने शिकार की उगलियां काटकर उनकी माला पहना करता था। भगवान बुद्ध का दर्शन करने के बाद उसका मन बदल गया और वह हिंसा त्याग कर बौद्ध भिक्षु बन गया।’’

यह भी पढ़ें- लोगों के दिमाग में समस्याओं का झमेला, दिमागी परेशानी दूर करता है केला

सम्बंधित ख़बरें

अंकिता हत्याकांड और महिला सुरक्षा पर खुशबू पाटनी ने कही बड़ी बात, बताया नारी सशक्तिकरण का सही मतलब

अंकिता मर्डर केस: 5 कैमरों की फुटेज में कैद हुआ ‘वो’ सच? उर्मिला सनावर ने खोल दी पूरी केस की फाइल- VIDEO

अंकिता भंडारी के माता-पिता से मिले CM पुष्कर सिंह धामी, न्याय का दिया भरोसा, कहा- ‘सरकार आपके साथ’

चेक बाउंस केस में अब वॉट्सऐप-ईमेल पर आएगा समन, उत्तराखंड हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला

पड़ोसी ने कहा, ‘‘निशानेबाज, प्रकाश पांडे छोटा राजन गैंग से जुड़ा था। उसने सुपरस्टार शाहरुख खान से रंगदारी मांगी थी। बाद में वह वियतनाम जाकर गैंग चलाने लगा था। जेल में उम्रकैद की सजा काट रहे प्रकाश पांडे की अध्यात्म में रुचि उत्पन्न हुई। पिछले दिनों कुछ संन्यासी और संत उससे जेल में मिलने आए। उन्होंने धर्मचर्चा के बाद प्रकाश पांडे को महामंडलेश्वर की उपाधि से विभूषित किया। अब वह जेल में प्रवचन देकर कैदियों को सुधारेगा।’’

हमने कहा, ‘‘पारस पत्थर के स्पर्श से लोहा भी 24 कैरट सोना बन जाता है। संतों के चमत्कारी स्पर्श से गैंगस्टर भी संन्यासी बन गया। जब मानसिक वृत्ति बदल जाती हैं तो निगेटिव ऊर्जा पॉजिटिव में परिवर्तित हो जाती है। मन की अंधी अमावस पूर्णिमा में बदल जाती है। चंबल घाटी के क्रूर डाकू माधोसिंह, मोहरसिंह, तहसीलदार सिंह ने बाबू जयप्रकाश नारायण के सामने हथियार डालकर आत्मसमर्पण किया था। हृदय परिवर्तन होने के बाद उन्होंने मध्यप्रदेश की मुंगावली स्थित खुली जेल में सजा काटी और कानून माननेवाले अच्छे नागरिक बन गए। महिला डाकू फूलनदेवी तो सांसद भी बन गई थी। इसलिए मानकर चलिए कि परिवर्तन प्रकृति का नियम है।’’

यह भी पढ़ें- बांग्लादेश को आएगा पसीना, भारत नहीं लौटाएगा शेख हसीना

लेख- चंद्रमोहन द्विवेदी द्वारा

Don prakash pandey alias pp became mahamandaleshwar of akhada in almora jail

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Sep 09, 2024 | 01:17 PM

Topics:  

  • Uttarakhand

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.