Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

कोटद्वार विवाद में नया मोड़: मोहम्मद दीपक ने पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप, जानिए क्या कहा, देखें वीडियो

Kotdwar Shop Dispute: कोटद्वार 'बाबा' दुकान विवाद में हस्तक्षेप करने वाले मोहम्मद दीपक ने पुलिस और प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं। जानिए मोहम्मद दीपक ने क्या कहा-

  • Written By: प्रतीक पांडेय
Updated On: Feb 02, 2026 | 01:29 PM

Follow Us

Uttarakhand News Shop Name Controversy: उत्तराखंड के कोटद्वार में ‘बाबा’ नाम की दुकान के बोर्ड को लेकर शुरू हुआ विवाद थमता नजर नहीं आ रहा है। इस मामले में दुकानदार का पक्ष लेने वाले स्थानीय युवक मोहम्मद दीपक ने अब एक वीडियो के माध्यम से अपना पक्ष रखते हुए प्रशासन पर पक्षपातपूर्ण कार्रवाई का आरोप लगाया है।

मोहम्मद दीपक के अनुसार, बजरंग दल से जुड़े कुछ युवकों ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट साझा की थी, जिसमें उन्हें ‘सबक सिखाने’ के लिए कोटद्वार में इकट्ठा होने का आह्वान किया गया था। दीपक ने बताया कि उनके परिचितों ने यह पोस्ट उन्हें भेजी, जिसे उन्होंने तुरंत व्हाट्सएप के जरिए स्थानीय पुलिस और प्रशासन को भेजकर सूचित कर दिया था। उन्होंने पुलिस से स्पष्ट कहा था कि यदि उनके साथ कोई अनहोनी होती है, तो इसकी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी क्योंकि उन्हें लगातार धमकियां मिल रही थीं।

सम्बंधित ख़बरें

नहीं थम रहा उत्तराखंड का ‘बाबा दुकान’ विवाद, पुलिस ने ‘मोहम्मद दीपक’ समेत कई लोगों के खिलाफ दर्ज की FIR

Budget 2026: हिमाचल, उत्तराखंड और कश्मीर की चमकेगी किस्मत, सरकार बनाएगी ‘सस्टेनेबल माउंटेन ट्रेल्स’

खौफनाक हत्या… 12वीं की छात्रा की नाक और हाथों की उंगलियां काटीं, लाश देखने वालों के रोंगटे खड़े हो गए

कलंकित हुई देवभूमि! ऑफिस छोड़ने के बहाने कार में बैठाकर किया दुष्कर्म, उत्तराखंड पुलिस ने दो को पकड़ा

‘बाहरी लोगों को रोकने के बजाय मुझे हिरासत में लिया’

दीपक का आरोप है कि करीब 150 से 200 बाहरी युवक दूसरे शहरों से कोटद्वार पहुंचे और लगभग 5-6 घंटे तक शहर में घूम-घूमकर नारेबाजी करते रहे। उनके अनुसार, इन लोगों ने न केवल उन्हें बल्कि उनके परिवार और मां-बहन को भी अपशब्द कहे। दीपक ने सवाल उठाया कि जब प्रशासन को इस बात की पहले से जानकारी थी, तो इन बाहरी लोगों को शहर में प्रवेश करने और हंगामा करने से क्यों नहीं रोका गया?
उन्होंने आगे आरोप लगाया कि पुलिस ने उपद्रवियों को तितर-बितर करने के बजाय खुद उन्हें (दीपक को) ही थाने ले जाकर दो-तीन घंटे तक बैठाए रखा। दीपक का कहना है कि वे वहीं के स्थानीय निवासी हैं, फिर भी पुलिस ने बाहर से आए लोगों पर जोर चलाने के बजाय उन पर ही दबाव बनाया और डांट-फटकार की।

Close

Follow Us:

Kotdwar baba shop controversy mohammad deepak allegations police action

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Feb 02, 2026 | 01:29 PM

Topics:  

  • Uttarakhand
  • Uttarakhand News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.